Sep 18, 2017

आ आ जा दिखाऊँ तुझे-लाल पत्थर १९७१

फिल्म रेड स्टोन से एक गीत सुनते हैं आशा भोंसले की आवाज़
में. फिल्म से दो गीत आप पहले सुन चुके हैं इधर. ये फिल्म से
तीसरा गीत हम आपको सुनवा रहे हैं.

गीत एक मुजरानुमा गीत है जिसे आशा भोंसले ने गाया है. इसे
हसरत जयपुरी ने लिखा है और संगीत शंकर जयकिशन का है.
   




गीत के बोल:

आ आ जा आ आ जा
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
ज़ुल्फ़ों की छैंया में कर ले आराम
ज़ुल्फ़ों की छैंया में कर ले आराम
आ आ जा आ आ जा
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम

जो रंग मेरे बदन में है वो गुलों में कहाँ
महक उठी है ये महफ़िल अजब गुलाब हूँ मैं
मेरी अदा मेरी पायल ये गीत मस्ताने
मेरा जवाब नहीं हाय लाजवाब हूँ मैं
आँखें मिला के पी ले आँखों के जाम
आँखें मिला के पी ले आँखों के जाम

आ आ जा आ आ जा
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम

जहाँ में आये हो कुछ रोज़ ऐश कर जाओ
न जाने कल ये ज़माना रहे रहे न रहे
ये ज़िंदगी है बड़ी बेवफ़ा तुम्हारी क़सम
न जाने कल ये तराना रहे रहे न रहे
देखा जायेगा जो होगा अंजाम
देखा जायेगा जो होगा अंजाम

आ आ जा आ आ जा
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
ज़ुल्फ़ों की छैंया में कर ले आराम
ज़ुल्फ़ों की छैंया में कर ले आराम
आ आ जा आ आ जा
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
आ आ जा दिखाऊँ तुझे जन्नत की शाम
………………………………………………………..
Aa aa ja dikhaoon tujhe-Lal Patthar 1971

Artists: Raj Kumar, Padma Khanna

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP