Sep 22, 2016

जो हो रहा...सुभानअल्लाह-ये जवानी है दीवानी २०१३

लकी अली को ऐसे गीतों का पायोनियर कह सकते हैं आप जहाँ
तक हमारे देश का सवाल है. उसके बाद तो धुआंधार निर्माण होने
लगा ऐसे गीतों का.

प्रस्तुत गीत है फिल्म ये जवानी है दीवानी से जिसे श्रीराम चंद्रा और
शिल्प राव ने गाया है. अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे गीत को धुन
में बाँधा है प्रीतम ने. इसे सुन के मुझे किसी विलायती गीत की याद
आ रही है, मगर ढंग से नहीं आ रही है कि आपको बतला सकूं ये
किस गीत का अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिछुड़ा भाई है.

गीत रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

इक दिन कभी जो खुद को तराशे
मेरी नज़र से तू ज़रा हाय रे
आँखों से तेरी क्या-क्या छुपा है
तुझको दिखाऊँ मैं ज़रा हाय रे
इक अनकही सी दास्ताँ
कहने लगेगा आईना सुभानल्लाह
जो हो रहा है पहली दफा है वल्लाह
ऐसा हुआ सुभानल्लाह
जो हो रहा है पहली दफा है वल्लाह
ऐसा हुआ

मेरी खामोशी से बातें चुन लेना
उनकी डोरी से तारीफें बुन लेना
मेरी खामोशी से बातें चुन लेना
उनकी डोरी से तारीफें बुन लेना
कल नहीं थी जो आज लगती हूँ
तारीफ मेरी है खामखां
तोहफा है तेरा मेरी अदा

एक दिन कभी जो खुद को पुकारे
मेरी जुबां से तू ज़रा हाय रे
तुझमें छुपी सी जो शायरी है
तुझको सुनाऊं मैं ज़रा हाय रे
ये दो दिलों का वास्ता वास्ता
खुल के बताया जाये ना सुभानल्लाह
जो हो रहा है पहली दफा है वल्लाह
ऐसा हुआ सुभानल्लाह
जो हो रहा है पहली दफा है वल्लाह
ऐसा हुआ सुभानल्लाह
जो हो रहा है पहली दफा है वल्लाह
ऐसा हुआ
....................................................................................
Jo ho raha….Subhan Allah-Ye jawani hai deewani 2013

Artists: Ranveer Kapoor, Deepika Padukone

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP