Showing posts with label Mohantara Talpade. Show all posts
Showing posts with label Mohantara Talpade. Show all posts

Jun 21, 2020

नमस्ते नमस्ते-पतंगा १९४९

आज गुज़रे ज़माने की अभिनेत्री निगार सुल्ताना का जन्मदिन है.
इस अवसर पर सुनते हैं श्वेत श्याम युग की फिल्म पतंगा से एक
गीत.

राजेंद्र कृष्ण का गीत है और सी रामचंद्र का संगीत. इस गीत को
चार गायकों ने गाया है-स्वयं संगीतकार, शमशाद बेगम, रफ़ी और
मोहनतारा तलपड़े.

इस गीत में श्याम और गोप के भी दर्शन हो जाते हैं. बाकी लोगों को
आप पहचानिये.




गीत के बोल:

नमस्ते नमस्ते
कल मिलते हैं जी.
..............................................................................
Namaste namaste-Patanga 1949

Artissts: Nigar Sultana, Shyam, Gope, Others

Read more...

Jul 6, 2019

मैं तेरी तू मेरा-आपकी सेवा में १९४७

पाठकों आपकी सेवा में पेश है सन १९४७ की एक फिल्म
आपकी सेवा में से एक गीत. फिल्म में ७-८ गीत हैं मगर
ये फिल्म लता मंगेशकर के प्रथम फ़िल्मी गीत के लिए ही
जानती है.

फिल्म में कुछ कर्णप्रिय गीत हैं उनमे से एक सुनते हैं आज.
ये मोहनतारा तलपड़े और रफ़ी का गाया युगल गीत है जिसे
लिखा है महिपाल ने. संगीत दत्ता दावजेकर का है.





गीत के बोल:

हा हा हा हा हो हो हो हो
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

छोड़ के मुझको ओ किधर चले
ओ किधर चले
बिछड़े दूर हुए
बिछड़े दूर हुए
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

आओ आओ झूलते चलें किनारे
आओ आओ झूलते चलें किनारे
पानी में हों महल हमारे
पानी में हों महल हमारे
लहर लहर में डोल डोल कर
नाचे पवन चकोरा
लहर लहर में डोल डोल कर
नाचे पवन चकोरा

मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

मन की रानी मन पे छाओ
मन की रानी मन पे छाओ
प्रेम हिलोरी लाओ
प्रेम हिलोरी लाओ
घिर घिर काले बादल आये
आओ मैंने हाथ बढ़ाये
घिर घिर काले बादल आये
आओ मैंने हाथ बढ़ाये
सजन डाल दें आज यहाँ
मीठे सपनों का घेरा
सजन डाल दें आज यहाँ
मीठे सपनों का घेरा

मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा
..................................................................
Main teri too mera-Aapki sewa mein 1947

Artists:

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP