झुमका गिरा रे बरेली के बाज़ार में-देखो जी १९४७
से एक गीत. गौरतलब है सन १९६६ की फिल्म मेरा साया में
नायिका का झुमका बरेली के बाजार में गिर जाता है. उससे पहले
भी झुमके बरेली के बाजार में गिरते रहे हैं. प्रस्तुत गीत झुमके
वाला है, ये भी मेरा साया के गीत जितना ही रोचक है.
पुराने गीत सुनवाना ज़रूरी है क्यूंकि हमारे संगीत के खजाने के
अनमोल रत्न तो यही हैं. इन्हें सुन सुन के ना जाने कितने लोग
तर गए. इसके अलावा अगर आप जूने पुराने गीत नहीं सुनते हैं
तो नेट की दुनिया में आपको महारथी नहीं समझा जाता. आप
सुन भले ही लें इन्हें मगर सुनने का दिखावा करना ज्यादा ज़रूरी
है.
फिल्म देखो जी का निर्देशन इस गीत के लेखक वली साहब ने
ही किया था. फिल्म की प्रमुख कलाकार हैं मुमताज़ शांति. उसके
अलावा जो नाम हैं शायद ही आपने कभी सुने होंगे. गीत में प्रमुख
आवाज़ जो क्रिस्टल क्लीयर है वो है शमशाद बेगम की, साथ में
डा डा डा डा डा करने वाला कोरस भी है. गीत की धुन बनाई है
तुफैल फारूकी ने.
गीत के बोल:
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
हाय झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में
ओ सैयां
झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में
झुमका गिरा रे
मोरा झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
सास मेरी रोये ननद मेरी रोये
सास मेरी रोये ननद मेरी रोये
सैयां रोये रे
सैयां रोये रे गले में बैयाँ डाल के
हाय झुमका गिरा रे
मोरा झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
जेठ मेरा ढूंढें जेठानी मेरी ढूंढें
सैयां ढूंढें रे
सैयां ढूंढें रे नैनों में नैना डाल के
हाय झुमका गिरा रे
मोरा झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में
हाय झुमका गिरा रे
मोरा झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
भैया मेरा गावे बहना मेरी गावे
भैया मेरा गावे बहना मेरी गावे
सैयां गाये रे
सैयां गाये रे गले में बाजा डाल के
सैयां गाये रे गले में बाजा डाल के
हाय झुमका गिरा रे
मोरा झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
झुमका गिरा रे
.............................................................................
Jhumka gira re-Dekho ji 1947

1 comments:
A lot of us may have business enthusiasms while buying or even using
electricity motorcycles however, for youngsters, electric bikes are nothing at all
less than a luxurious. The idea of electrical bicycle has been actually produced
specifically for youngsters. The conventional age for youngsters to
use the gas/electric scooters is actually 8 years.
Having said that, the age may differ inning accordance with
the little one's weight as well as maturity amount.
Post a Comment