जिया ओ जिया कुछ १-जब प्यार किसी से होता है १९६१
कूदता तो है, मगर पास में सड़क पर चल रही कार की
छत पर. देव आनंद की फिल्मों में ऐसे स्टंट कम देखने
को मिले. एक गीत है फिल्म आराधना में जिसमें नायक
एक जीप में चला जा रहा है गाना गाते हुए और नायिका
ट्रेन में सफर कर रही है. दोनों गीत ही काफी लोकप्रिय हैं.
उस गीत की तुलना में इसमें गति ज्यादा है और नायक
भी ज्यादा कसरत कर रहा है. इसमें नायिका एक्टिव ज्यादा
है आराधना के गीत की तुलना में.
हसरत जयपुरी के लिखे गीत को रफ़ी ने गाया है. फिल्म का
नाम भी गीत में आता है अतः ये फिल्म का शीर्षक गीत
कहलाया. ये लता मंगेशकर की आवाज़ में भी उपलब्ध है.
गीत के बोल:
ओ हो आ हा
ओ जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ दिल का पर्दा खोल दो
ओ जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ दिल का पर्दा खोल दो
जब प्यार किसी से होता है
तो दर्द सा दिल में होता है
तुम एक हसीन हो लाखों में
भला पा के तुमे कोई खोता है
जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
नज़रों से कितने तीर चले
हो चलने दो जिगर पर झेलेंगे
इन प्यार की उजली राहों पर
हम जान की बाज़ी खेलेंगे
इन दो नैनों के सागर में
कोई दिल की नैया डुबोता है
जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ दिल का पर्दा खोल दो
जब प्यार किसी से होता है
तो दर्द सा दिल में होता है
तुम एक हसीन हो लाखों में
भला पा के तुमे कोई खोता है
जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
तुम भी तो इस आग में जलते हो
चेहरे से बयां हो जाता है
हर बात पे आहें भरते हो
हर बात पे दिल थर्राता है
जब दिल पे छुरियां चलती है
तब चैन से कोई सोता है
जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ दिल का पर्दा खोल दो
जब प्यार किसी से होता है
तो दर्द सा दिल में होता है
तुम एक हसीन हो लाखों में
भला पा के तुमे कोई खोता है
जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल दो
………………………………………………………
Jiya o jiya kuchh bol do-Jab pyar kisi se hota hai 1961
Artists: Dev Anand, Asha Parekh
