घूंघट पट सैयां-सेक्रेटरी १९३८
गीतों को वरिष्ठ किस्म के संगीतप्रेमी विंटेज सोंग्स कहती
है. कईयों को मैंने सन १९६० के गीतों को भी विंटेज गीत
कहते सुना है. ये कुछ ऐसा ही है जैसे आज के दौर में
पैदा हुओं के लिए बप्पी लहरी का संगीत विंटेज लगता है.
खैर, ये झमेला तो तब तक चलेगा जब तक विंटेज शब्द
का प्रयोग होता रहेगा. आज आपको सुनवाते हैं सन १९३८
की फिल्म सेक्रेटरी से एक गीत. उस ज़माने में फिल्मों के
वैकल्पिक नाम हुआ करते थे. शायद अंग्रेजों को समझाने
के लिए कई फिल्मों के नाम सीधे अंग्रेजी में भी रख दिए
जाते थे.
प्यारेलाल संतोषी का लिखा गीत है जिसका संगीत तैयार
किया है ज्ञान दत्त ने. गीत में दो शब्द हैं-कर जोरो इसका
शुद्ध है-कर जोड़ो. ‘कर’ का अर्थ हाथ. किसी भी प्रकार के
सरकारी कर या टैक्स से इसका कोई लेना देना नहीं है.
गीत के बोल:
आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ
नाहीं नाहीं खोलूँ
हा हा घूँघट पट सैयाँ
हाँ हाँ नाहीं नाहीं खोलूँ
हाँ घूँघट पट सैयाँ
हाँ नाहीं नाहीं खोलूँ
घूँघट पट ओ सैयाँ हो
नाहीं नाहीं खोलूँ
हाँ घूँघट पट सैयाँ
कर जोरो चाहे बिनती करो तुम
कर जोरो चाहे बिनती करो तुम
अरि चाहे चाहे परो मोरी पइयाँ
आँ आँ आँ आँ आँ नाहीं नाहीं खोलूँ
हाँ घूँघट पट सैयाँ
घूँघट पट सैयाँ
आप तो कीन्ही चित की चोरी
हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हो करत मोसे बरजोरी
अरे बरजोरी
करे बरजो जो जोरी
नाज़ुक मोरी कलईयाँ हो
नाहीं खोलूँ
हाँ घूँघट पट सैयाँ
घूँघट पट सैयाँ
सैयाँ आ आ आ आ आ
घूँघट पट सैयाँ
सैयाँ खोलूँ सैयाँ खोलूँ सैयाँ खोलूँ
घूँघट पट सैयाँ
घूँघट पट सैयाँ
घूँघट पट सैयाँ
………………………………………………………………
Ghoonghat pat saiyan-Secretary 1938

2 comments:
quite right
औ.. जोरो का मास्क ऑफ जोरो से कोई कनेक्शन नहीं है.
Post a Comment