रुक जा रोकता है ये-मिस्टर एक्स इन बॉम्बे १९६४
की कुछ शब्द विशेष गीतों को प्रसिद्ध करने में अहम भूमिका निभाते
हैं. आज दो शब्द दिमाग में आये-“रुक जा” मुखड़े में ये शब्द कई
गीतों में सुनाई देते हैं-जैसे मुकेश का गाया अन्ताक्षरी स्पेशल गीत
-रुक जा ओ जाने वाली रुक जा, रुक जा ओ दिल दीवाने-दिल वाले
दुल्हनिया ले जायेंगे, रुक जाना ओ जाना-वारंट,
आज आपको सुनवाते हैं बड़ा जोर लगा के बोला गया ‘रुक जा’ एक
डांस सॉंग है फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे से जिसमें किशोर कुमार,
कुमकुम के अलावा ढेर सारी लड़कियां नाचती नज़र आ रही हैं. काफी
शोरगुल वाला गीत है ये और विलायती सी लगने वाली धुन है.
गीत के बोल:
रुक जा
ओ रुक जा
रोकता है ये दीवाना रूठ के मुझसे ना जाना
देखने वाले समझेंगे के तू है मेरी महबूबा
ओ रुक जा
रुक जा
रोकता है ये दीवाना रूठ के मुझसे ना जाना
देखने वाले समझेंगे के तू है मेरी महबूबा
ओ रुक जा
ये मौसम ये नज़ारे ये फूलों के इशारे
तेरी सूरत पे आशिक ये सारे सनम
ये मौसम ये नज़ारे ये फूलों के इशारे
तेरी सूरत पे आशिक ये सारे सनम
कभी मस्त हवा छेड़ेगी तुझे कभी हम आ जायेंगे
रुक जा
रोकता है ये दीवाना रूठ के मुझसे ना जाना
देखने वाले समझेंगे के तू है मेरी महबूबा
ओ रुक जा
बैठी है हसीना तू सबसे जुदा क्यूँ
ऐ शोख अदा कुछ घूम ज़रा ना जल हमारे प्यार पे
बैठी है हसीना तू सबसे जुदा क्यूँ
ऐ शोख अदा कुछ घूम ज़रा ना जल हमारे प्यार पे
बिखरा जुल्फें मायूस ना हो कोई तुझसे भी कहेगा रुक जा
रुक जा
रोकता है ये दीवाना रूठ के मुझसे ना जाना
देखने वाले समझेंगे के तू है मेरी महबूबा
ओ रुक जा
ज़ुल्फ़ ना ऐसे उलझे दुनिया गलत ना समझे
मशहूर हो ना जाए अफसाना कहीं
ज़ुल्फ़ ना ऐसे उलझे दुनिया गलत ना समझे
मशहूर हो ना जाए अफसाना कहीं
ऐ जान-ए-वफ़ा अपना है क्या तुझे छेड़ेगा ज़माना
रुक जा
रोकता है ये दीवाना रूठ के मुझसे ना जाना
देखने वाले समझेंगे के तू है मेरी महबूबा
ओ रुक जा
................................................................
Ruk ja rokta hai ye-Mr. X in Bombay 1964
Artists: Kishore Kumar, Kumkum

0 comments:
Post a Comment