Showing posts with label Murliwala. Show all posts
Showing posts with label Murliwala. Show all posts

Sep 5, 2017

हो बाजे बाँसुरिया-मुरलीवाला १९५१

५० के दशक का एक गीत सुनते हैं. इस फिल्म का नाम है
मुरलीवाला. अगर आपने ये फिल्म देखी है तो आप काफी
खुशकिस्मत हैं.

भरत व्यास के गीत की धुन बनाई है सुधीर फडके ने और
इसे गाया है लता मंगेशकर ने.




गीत के बोल:

हो  ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो  हो  हो हो हो हो
हो  बाजे बाँसुरिया होये रे
हो ओ हो  बाजे बाँसुरिया होये रे
चोरी चोरी चल गोरी देख न पाये कोई रे
होये होये रे होये होये रे
हो  बाजे बाँसुरिया होये रे

कहाँ चली ओ अरी निगोड़ी चूल्हा छोड़ा चक्की छोड़ी
ओ मेरी बहना सोने का कंगना
जमुना किनारे गया खोय रे
होये होये रे  होये होये रे
हो ओ हो  बाजे बाँसुरिया होये रे

मेरी कानों की बाली गई खोए रे
होये होये रे
मेरी बीनों की नथ गई खोय रे
मेरी तन मन की सुधियाँ  नैनन की निन्दिया
जमुना किनारे गईं खोय रे
मेरी तन मन की सुधियाँ  नैनन की निन्दिया
जमुना किनारे गईं खोय रे
होये होये रे होये होये रे
हो ओ हो  बाजे बाँसुरिया होये रे

ग्वाले भी संग चले गैया भी संग चले
नैनों के दीपक संजोये रे
नैनों के दीपक संजोये रे
डाली के फूल कहे हम भी चलेंगे संग
आँखों की पलकें भिगोये रे
आँखों की पलकें भिगोये रे
मोहन मिलन सब गोकुल चला है
मोहन मिलन सब गोकुल चला है
रोके किसी को न कोई रे
होये होये रे
हो ओ हो  बाजे बाँसुरिया होये रे
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
……………………………………………………………………
Ho baaje bansuriya-Murliwala 1951

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP