Showing posts with label Shweta Menon. Show all posts
Showing posts with label Shweta Menon. Show all posts

Dec 21, 2014

रुक्मणि रुक्मणि-रोजा १९९३

१९९२ की फिल्म रोजा को चार भाषाओँ में डब किया गया. मूल फिल्म
तमिल में है. मणिरत्नम ने इसका निर्देशन किया था. फिल्म से दो मधुर
गीत सुनवा चुके हैं आपको. अब सुनिए तीसरा गीत जिसके लिए किसी
विवरण की आवश्यकता नहीं है. गीत अपने आप में पूरी कहानी है.
गौरतलब है कि बहुत से लोगों को ये नहीं मालूम इस गीत को बाबा
सहगल-वही मंजुला, ठंडा ठंडा पानी वाले ने गाया है. साथ में स्वर है
श्वेता मेनन का. भगवान जाने इत्ते बढ़िया गीत के लेखक कौन हैं?



गीत के बोल:

रुक्मणि रुक्मणि
शादी के बाद क्या क्या हुआ
कौन जीता कौन हारा
खिडकी में से देखो ज़रा

हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ.

रुक्मणि रुक्मणि शादी के बाद क्या क्या हुआ
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
कौन हार कौन जीता खिडकी में से देखो ज़रा
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
बाहों में हैं बाहें डाले मीठी मीठी बातें होने लगीं
खटिया भी धीरे धीरे खट खट होने लगी
आगे पीछे हुआ तो झट पट होने लगी
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ

रुक्मणि रुक्मणि शादी के बाद क्या क्या हुआ
कौन हार कौन जीता खिडकी में से देखो ज़रा
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ

चाची तुझे बाहों में डाला होगा चाचा ने
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
मामी तुझे प्यार से छेड़ा होगा मामा ने
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
छोटी सी दुल्हनिया ने पिया को सताया होगा
हाथ जोड़ बलमा ने गोरी को मनाया होगा
पिया ने गोद में फिर बिठाया प्यार से
एक बार दिल से दिल लगाया प्यार से
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ

रुक्मणि रुक्मणि शादी के बाद क्या क्या हुआ
कौन हार कौन जीता खिडकी में से देखो ज़रा
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ

ऊँगली से छुआ होगा काँप गयी गोरी तब
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
कामदेव मस्त हो के नाचने लगे थे तब
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
अंग अंग खिल गया बिजली कड़क गयी
बिंदिया चमक गयी चूडियाँ खनक गयीं.
मिले दो बदन तो ये जवानी खिल गयी
जमीन आसमान की हर खुशी तब मिल गयी
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ

रुक्मणि रुक्मणि शादी के बाद क्या क्या हुआ
कौन हार कौन जीता खिडकी में से देखो ज़रा
बाहों में हैं बाहें डाले मीठी मीठी बातें होने लगीं
खटिया भी धीरे धीरे खट खट होने लगी
आगे पीछे हुआ तो झट पट होने लगी
हो ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ ओ ओ , हो ओ ओ ओ
.............................................................................
Rukmani rukmani-Roja 1993

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP