Showing posts with label Sunil Jogi. Show all posts
Showing posts with label Sunil Jogi. Show all posts

Sep 13, 2016

थोडा सा गम हो-थोड़ी लाइफ थोडा मैजिक २००८

मिलेनियम अर्थात वर्ष २०००, आम आदमी ऐसे ही समझता है.
उस वर्ष से कई चमत्कारिक गतिविधियां शुरू हुईं उनमें से एक
प्रमुख गतिविधि है तेज रफ़्तार से उस अंदाज़ में वाहन चलाना
जैसे पीछे कुत्ता दौड रहा हो. बाजार में घटिया उत्पादों पर भी
‘मिलेनियम स्पेशल’ के लेबल चिपके मिलना.

बॉलीवुड में एक तब्दीली आई बहुत बड़ी- फिल्मों के नाम में आंग्ल
भाषा के शब्दों का चलन बिंदास अंदाज़ में बढ़ा. थोडा सेंटिमेंट-
थोडा आर्ग्यूमेंट जैसे नाम दिखलाई देने लगे. दर्शकों ने इसे भी
स्वीकार लिया आखिर को वे बरसों से सभी चीज़ें स्वीकार करते
आ ही रहे हैं.

आज सुनते हैं २००८ की एक फिल्म थोड़ी लाइफ थोडा मैजिक से
एक गीत. इसे लिखा है सुनील जोगी ने और इस गीत का संगीत
तैयार किया है विनय तिवारी ने. ये विनय वही निखिल-विनय की
जोड़ी वाले हैं. जोड़ी का जुड़ाव सन १९९१ से २००६ तक चला फिर
वही हुआ जो बाकी की जोड़ियों का हश्र हुआ है अभी तक.




गीत के बोल:

थोडा सा गम हो थोड़ी खुशी हो
थोडा सा गम हो थोड़ी खुशी हो
पानी के जैसी ये ज़िंदगी हो
थोड़ी सी धूप हो थोड़ी सी छांव हो
थोड़ी सी धूप हो थोड़ी सी छांव हो
थोडा सा शोरगुल थोडा सा गाँव हो
थोड़ी सी छतरी थोड़ी सी बारिश
थोड़ी लाइफ थोडा मैजिक
थोड़ी सी छतरी थोड़ी सी बारिश
थोड़ी लाइफ थोडा मैजिक
थोडा सा गम हो थोड़ी खुशी हो
थोडा सा गम हो थोड़ी खुशी हो
.............................................................................
Thoda sa gham ho-Thodi life thoda magic 2008

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP