Apr 27, 2016

मैना ने सूहा साहा-हाईवे २०१४

विस्मृत और चमत्कृत करने वाले गीत हैं हाईवे फिल्म के. कुछ
अन कन्वेंशनल से. आज की फिल्मों के हिसाब से काफी समृद्ध.
आश्चर्य की बात ये है आज की पीढ़ी इसे सुन लेती है. इस बात
का मतलब ये है अभी भी समृद्ध संगीत सुनने वाले कान मौजूद
हैं.

जेबुन्निसा बंगश और आलिया भट्ट ने इस गीत को गाया है.
जेबुन्निसा बंगश एक पाकिस्तानी बैंड में गाया करती हैं. उनको
बॉलीवुड में सर्वप्रथम अवसर शांतनु मोइत्रा ने फिल्म मद्रास कैफे
में प्रदान किया. एम् टी वी के चर्चित कार्यक्रम कोक स्टूडियो से
वे भारतीय दर्शकों और संगीत प्रेमियों से मुखातिब हुईं.

गौरतलब है नायिका अलिया भट्ट ने भी इस गीत के ज़रिये
अपना गायन कैरियर शुरू किया. रहमान भी एक ऐसे संगीतकार
हैं जो अपने गायकों से जैसे चाहे गवा लेते हैं और जो उन्हें
चाहिए वो प्राप्त कर लेते हैं इस बहाने हमें गायकों के अनूठे और
नायाब गीत सुनने को मिल जाते हैं. पंजाबी गायक सुखविंदर
ने भी उनके लिए कई बढ़िया गीत गाये हैं. सुखविंदर खुद एक
समर्थ गायक और संगीतकार हैं. गीत इरशाद कामिल का लिखा
हुआ है.



गीत के बोल:

मैना ने सूहा साहा ले जाना खोय के
मीठी मीठी खेती में खेलन हो
तोता बोले पेड़ों पे  पेड़ से पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में ओखा ना हो
संगी साथी हंसू ने तारे हो ना हो
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का

रैना कारी कारी कोयलां सी रैना
नींदी तोला तोला सी नैना हो
तारों का बिछौना चैन से सोना
रैना कारी कारी कोयलां सी रैना
नींदी तोला तोला सी नैना
तारों का बिछौना चैन से सोना

गोटा-गोटा गुदड़ी में घूमेगा घामेगा
सूहा साहा मैना ले जाना हो

टूटा तारा सा छोटा सा
तारा सा टूटा रे
पूछे वो देखूँ तेरे ही बारे
क्यूं ना सोये क्यूं तू रोये
क्यूं तू खोये यूं परदेस में हो
क्यूं तू रूठा किससे रूठा
क्या है छूटा तेरा देस में हो
जो भी है रूखा-सूखा
मन में वो बोलो तो
खोलो राहें बातों की बाहें हो

तोता बोले पेड़ों पे  पेड़ से पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में ओखा ना हो
संगी साथी हंसू ने तारे हो ना हो
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का
............................................................................
Maina ne sooha saha-Highway 2014

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP