Showing posts with label Highway. Show all posts
Showing posts with label Highway. Show all posts

Mar 1, 2017

पटाखा गुड्डी-हाईवे २०१४

ए आर रहमान उत्तर भारतीय रंगों में भी अच्छे से घुल मिल
गए हैं. इस बदलाव की शुरुआत फिल्म ताल के संगीत के साथ
शुरू हो गयी थी. उसके पहले तक वे टिपिकल दक्षिण भारतीय
संगीतकार जैसे ही सुनाई देते थे. स्ट्राबेरी आँखों से गुलज़ार के
गीतों तक का उनका सफर निरंतर सुधार वाला रहा. पहले
शायद उन्हें हिंदी अच्छी नहीं आती थी तो उनके कुछ गीतों के
बोल अटपटे से लगते थे. ऐसा अक्सर उन फिल्मों के गीतों में
होता जो मूल दक्षिण भाषा में बनी होती थीं और जिनको बाद
में हिंदी में डब किया जाता.

समय के साथ उन्होंने बदलाव अपने संगीत में भी किये जो उत्तर
भारतीय श्रोताओं को लुभाने के लिए काफी हैं. हाइवे के गीत
उन्होंने काफी तबियत से बनाये हैं. आज सुनते हैं पंजाब की
प्रसिद्ध जोड़ी नूरां सिस्टर्स का गाया एक प्रचलित गीत. इस गीत
में ए आर रहमान की आवाज़ भी है साथ में. गीत लिखा है
इरशाद कामिल ने.



गीत के बोल:

हाँ मिट्ठे पान दी गल्लोरी
लट्ठा सूट दा लाहौरी
फट्टे मार दी फिल्लौरी
जुगनी मेल मेल के
कूद फांद के
चक्क चकौटे जावे

मौला तेरा माली
ओ हरियाली जंगल वाली
तू दे हर गाली पे ताली
उसकी कदम-कदम रखवाली
ऐं वे लोक लाज की सोच-सोच के
क्यूं है आफत डाली
तू ले नाम रब का नाम साईं का
अली अली अली अली
नाम रब का नाम साईं का
अली अली अली अली
शर्फ़ खुदा का ज़र्फ़ खुदा का
अली अली अली अली
शर्फ़ खुदा का ज़र्फ़ खुदा का
अली अली अली अली
अली हो अली हो
चली ओ रे चली चली चली ओ
अली अली तेरी गली
वो तो चली अली अली
तेरी गली चली ओ

ओ जुगनी ओ पटाखा गुड्डी ओ
नशे में उड्डी जाये रे हाये रे
सज्जे खब्बे धब्बे किल्ली ओ
ओ जुगनी ओ पटाखा गुड्डी ओ
नशे में उड्डी जाये रे हाये रे
सज्जे खब्बे धब्बे किल्ली ओ

मौला तेरा माली
ओ हरियाली जंगल वाली
तू दे हर गाली पे ताली
उसकी कदम-कदम रखवाली
ऐं वे लोक लाज की सोच-सोच के
क्यूं है आफत डाली
तू ले नाम रब का नाम साईं का
अली अली अली अली
नाम रब का नाम साईं का
अली अली अली अली

मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे छड्डेयाँ डोरियां
तू तो पाक रब का बांका बच्चा राजदुलारा तू ही
पाक रब का बांका बच्चा उसका प्यारा तू ही
मालिक ने जो चिंता दी तो दूर करेगा वो ही
नाम अली का ले के तू तो
नाच ले गली गली
अली ओ अली ओ अली ओ अली ओ

तू ले नाम रब दा नाम साईं का
अली अली अली अली
रब दा नाम साईं का
कांच कंवारी शर्म उतारी
चार पे भारी लगे
जाए भाड़ में दुनियादारी
वो तो चली चली चली
अली हो

जुगनी रुख पीपल दा होई
जूं पूजता हर कोई
जिसदी फसल किसे ना बोई
घर वि रख सके ना कोई
रास्ता नाप रही मरजानी
पट्ठी बारिश दा है पानी
जब नज़दीक जहान दे आणि
जुगनी मैली सी हो जानी
तू ले नाम रब दा अली अली
झाल्ल खलेरण छल्ली
नाम रब दा अली अली
हर दरवाज़ा अली
साईं रे साईं रे

मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
मैंने तो तेरे तेरे छड्डेयाँ डोरियां
........................................................................
Patakha Guddi-Highway 2014

Artists: Alia Bhatt, Randeep Hooda

Read more...

Jul 26, 2016

कहाँ हूँ मैं-हाईवे २०१४

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म हाइवे से एक और गीत.
इस फिल्म में रहमान का संगीत है. बोल इरशाद कामिल
के हैं. खोजपरक गीत है ये. गाने वाला ढूंढ रहा है अपने
को के वो किस जहां में है.  इसे जोनिता गाँधी ने गाया है.

हमने कुछ समय पहले की पोस्ट में चर्चा छेडी थी संगीत
के बदलते ट्रेंड के बारे में. २०१० के बाद ज़्यादातर संगीत
लूप वाला बनने लगा है. इलैयाराजा और ए आर रहमान
भी बदलते समय के साथ अपनी गति बनाये हुए हैं. पिछले
कुछ सालों में रिलीज़ हुई फिल्मों के संगीत पर गौर किया
जाए तो हमें लगेगा कि पुराने संगीतकार नए संगीतकारों
के साथ साथ कदम-ताल मिला के चल रहे हैं.




गीत के बोल:

कहाँ हूँ मैं
कहाँ हूँ मैं अब

आहें डर खुशी रास्ते
कच्ची बातें सच्चे वास्ते
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं

मैंने भी तो आना था इसी तरफ
मेरी भी तो राहें हैं यहीं कहीं
उलझनों के दो राहें
रास्तों की ये बाहें
आते-जाते पूछती मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं

ऊनी ऊनी बादल में गयी सिमट
जैसे मैं हूँ जाड़ों की हवा कोई
सोचूं ना क्या पीछे है
देखूँ ना जो आगे है
मन ये मेरा पूछता मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं

यादें अब ज़मीन ख्वाहिशें
पक्की चाहत कच्ची कोशिशें
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं
...........................................................................
Kahan hoon main-Hidhway 2014

Artists-Randeep Hooda, Alia Bhatt

Read more...

Apr 27, 2016

मैना ने सूहा साहा-हाईवे २०१४

विस्मृत और चमत्कृत करने वाले गीत हैं हाईवे फिल्म के. कुछ
अन कन्वेंशनल से. आज की फिल्मों के हिसाब से काफी समृद्ध.
आश्चर्य की बात ये है आज की पीढ़ी इसे सुन लेती है. इस बात
का मतलब ये है अभी भी समृद्ध संगीत सुनने वाले कान मौजूद
हैं.

जेबुन्निसा बंगश और आलिया भट्ट ने इस गीत को गाया है.
जेबुन्निसा बंगश एक पाकिस्तानी बैंड में गाया करती हैं. उनको
बॉलीवुड में सर्वप्रथम अवसर शांतनु मोइत्रा ने फिल्म मद्रास कैफे
में प्रदान किया. एम् टी वी के चर्चित कार्यक्रम कोक स्टूडियो से
वे भारतीय दर्शकों और संगीत प्रेमियों से मुखातिब हुईं.

गौरतलब है नायिका अलिया भट्ट ने भी इस गीत के ज़रिये
अपना गायन कैरियर शुरू किया. रहमान भी एक ऐसे संगीतकार
हैं जो अपने गायकों से जैसे चाहे गवा लेते हैं और जो उन्हें
चाहिए वो प्राप्त कर लेते हैं इस बहाने हमें गायकों के अनूठे और
नायाब गीत सुनने को मिल जाते हैं. पंजाबी गायक सुखविंदर
ने भी उनके लिए कई बढ़िया गीत गाये हैं. सुखविंदर खुद एक
समर्थ गायक और संगीतकार हैं. गीत इरशाद कामिल का लिखा
हुआ है.



गीत के बोल:

मैना ने सूहा साहा ले जाना खोय के
मीठी मीठी खेती में खेलन हो
तोता बोले पेड़ों पे  पेड़ से पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में ओखा ना हो
संगी साथी हंसू ने तारे हो ना हो
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का

रैना कारी कारी कोयलां सी रैना
नींदी तोला तोला सी नैना हो
तारों का बिछौना चैन से सोना
रैना कारी कारी कोयलां सी रैना
नींदी तोला तोला सी नैना
तारों का बिछौना चैन से सोना

गोटा-गोटा गुदड़ी में घूमेगा घामेगा
सूहा साहा मैना ले जाना हो

टूटा तारा सा छोटा सा
तारा सा टूटा रे
पूछे वो देखूँ तेरे ही बारे
क्यूं ना सोये क्यूं तू रोये
क्यूं तू खोये यूं परदेस में हो
क्यूं तू रूठा किससे रूठा
क्या है छूटा तेरा देस में हो
जो भी है रूखा-सूखा
मन में वो बोलो तो
खोलो राहें बातों की बाहें हो

तोता बोले पेड़ों पे  पेड़ से पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में ओखा ना हो
संगी साथी हंसू ने तारे हो ना हो
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का
सूहा साहा अम्मा का
............................................................................
Maina ne sooha saha-Highway 2014

Read more...

Apr 17, 2016

हीरा सोई सराहिये–हाईवे २०१४

हमने कुछ समय पहले बात की थी संगीत के बदलते ट्रेंड
के बारे में. २०१० के बाद ९५ प्रतिशत संगीत लूप वाला
बनने लगा है. इलैयाराजा और ए आर रहमान भी बदलते
समय के साथ अपनी गति बनाये हुए हैं. पिछले ५-६ सालों
में रिलीज़ हुई फिल्मों के संगीत पे गौर किया जाए तो हमें
महसूस होगा पुराने संगीतकार नए संगीतकारों के साथ साथ
कदम ताल मिला के चल रहे हैं.

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म हाइवे से एक और गीत. इस
फिल्म में रहमान का संगीत है. बोल कबीर की वाणी से लिये
गए हैं. बहुत दिनों के बाद कोई कबीर का भजन फिल्मों में
सुनने को मिला है. रणदीप हूडा और आलिया भट्ट पर इसे
फिल्माया गया है. इसे श्वेता पंडित ने गाया है.



गीत के बोल:

हीरा सोई सराहिये
सहे घनन की चोट
कपट को रंगे मनवा
परखत निकरा खोट

हीरा तहाँ ना खोलिये
जहाँ कुंजड़ों की हाट
सहजे गाँठि बाँधि के
लगिये अपनी बात

हीरा सोई सराहिये
सहे घनन की चोट
कपट को रंगे मनवा
परखत निकरा खोट

हीरा परा बाजार में
रहा छार लपटाय
केतिहे मूरख पची मुए
कोई पारखी लिया उठाय

हीरा सोई सराहिये
सहे घनन की चोट
कपट को रंगे मनवा
परखत निकरा खोट
.................................................................................................
Heera soi sarahiye-Highway 2014

Read more...

Apr 5, 2016

माही वे-हाईवे २०१४

अभी कुछ पोस्ट पहले हमने बात की थी कि आजकल
गीत के मुखड़े विवरणों में लिखने का तरीका बदल गया
है. कहीं के भी शब्द लिख दिए जाते हैं जो पहेली बन
जाते हैं सुनने वाले के लिए. अब उदाहरण के लिए इस
गीत की पंक्तियाँ शुरू होती हैं-धूप पानी पे बरस जाये
मगर आज कि जनता इसे जानती है ‘माही वे’ से. ये
माही-वे  फिल्म हाई-वे से लिया गया है. इसे लिखा है
इरशाद कामिल ने और इसकी धुन बनाई है ऑस्कर
विजेता संगीतकार रहमान ने.

माही वे-इन शब्दों से शुरू होने वाला एक गीत २००० के
आसपास आ चुका है. वो फिल्म कांटे में था. उस फिल्म
में आनंद राज आनंद का संगीत है.

गीत फिल्माया गया है अलिया भट्ट और रणदीप हुडा पर.




गीत के बोल:

धूप पानी पे बरस जाये
ये साये बनाये, मिटाये
मैं कहूँ और तू आ जाये, बहलाए
हर दूरी शरमाये
तू साथ है, हो दिन रात है
परछाईयाँ बतलाये
तू साथ है, हो दिन रात है
साया साया
माही वे! माही वे!
मेरी हर बात में साथ तू है
माही वे! माही वे!
मेरे सारे हालात तू
माही वे
आ ये यो
माही वे
आ ये यो

हाय सताये, मनाये, सताये
तू रुलाये, हँसाए भी तू ही
हमसाये, हर दूरी शरमाये
तू साथ है, हो दिन रात है
परछाईयाँ बतलाये
तू साथ है, हो दिन रात है
माही वे! माही वे!
मेरी सब राज़, कल आज तू है
माही वे! माही वे!
मेरी हर उड़ान एक तू
माही वे
ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ
माही वे
ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ

ये जीना भी, ना जीना भी
है दोनों का तुमसे ही वास्ता
मैं ही तो हूँ तेरा पता
है दूसरा ना कोई रास्ता
आये मुझ तक वो तुमको जो हो ढूंढता
मेरी खामोशियों में है तू बोलता
ये जीना भी, ना जीना भी
जो भी हुआ है, वो तुमसे हुआ
……………………………………………………………..
Maahi ve-Highway 2014

Read more...

Feb 27, 2015

तू कुजा मन कुजा-हाईवे २०१४


सूफियाना गायकी और रहमान के संगीत का मिश्रण प्रस्तुत है
हाईवे नामक चित्रपट से. महेश भट्ट की छोटी सुपुत्री आलिया
की यह पदार्पण फिल्म है और इसमें उनके साथ नायक हैं
नवोदित कलाकार रणदीप हूडा. फिल्म में रहमान का संगीत
होने की वजह से ये काफी हद तक उल्लेखनीय हो सकती है.
गाना सुनिधि चौहान ने गाया है और इस गीत में उनके
उतार चढाव नियंत्रण में है और गायकी स्थिर किस्म की है.
समय के अनुसार अपेक्षा थी कि कुछ रिमिक्स अंदाज़ वाले
गीत होंगे फिल्म में, लेकिन रहमान ने संगीत प्रेमियों को
खुश होने का मौका दिया है और जबरन थिरकने के लिए
धुनें नहीं बनायीं हैं .फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली
ने किया और इसके निर्माता हैं-साजिद नडियाडवाला. इस
फिल्म का कथानक वाकई अलग किस्म का है और इस
फिल्म की तारीफ़ सुनने को मिली है सभी ओर.








गीत के बोल:

तू कुजा  मन कुजा
तू कुजा  मन कुजा
तू कहाँ  मैं कहाँ
तू कहाँ  मैं कहाँ

कृपा दृष्टि मुझपे भी हो महाराजा
अनगिनत चिंताओं ने घेरा
आस्था है  जो व्यथा है, वो हरेगा तू
सुन मेरी भी  कोई ना मेरा

तू कुजा  मन कुजा
तू कुजा  मन कुजा
तू कहाँ  मैं कहाँ
तू कहाँ  मैं कहाँ


है भय भयंकर पथ में कंकर महाराजा
मुझ अधम से क्यूं तूने मुख फेरा
मैं धरातल से पुकारूँ हाथ दे अपना
सुन मेरी भी कोई ना मेरा
निर्धनों का धीर तू है निर्बलों का बल
सुन मेरी भी कोई ना मेरा
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
मैं जगत में लापता मेरा तू पता
मैं कहाँ बतला?

मैं एकाकी दे दया की भीख राजा
है अधर में श्वास भी मेरा
तू कुजा  मन कुजा
तू कुजा  मन कुजा
तू कहाँ  मैं कहाँ
तू कहाँ  मैं कहाँ

मैं कहाँ कहाँ
मैं कहाँ कहाँ
घनघोर हैं अंधियारे
सब रूठे हैं उजियारे
तन टूटे मन हारे
तन टूटे मन हारे
किस्मत के डूबे तारे
कोई किरण दिखला रे
हैं सूने पथ सारे
मैं एकाकी दे दया की भीख राजा
क्या तुझे आभास भी मेरा

तू कुजा  मन कुजा
तू कुजा  मन कुजा
हो ओ ओ ओ ,तू कहाँ  मैं कहाँ
तू कहाँ
……………………………………
Tu kuja man kuja-Highway 2014

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP