इक यार माँगा था मैंने रब तुझसे-ऑफिसर २००१
फिल्म २००१ में रिलीज़ हुई थी. फिल्म कुछ मधुर गीतों के
लिए जानी जाती है. इसमें सुनील शेट्टी ने एक सी बी आई
अधिकारी की भूमिका निभाई है. उस समय के दो प्रमुख
विलन का किरदार निभाने वाले अभिनेता भी इस फिल्म में
हैं-डैनी और सदाशिव अमरापुरकर.
गीत के बोल और संगीत दीपक चौधरी का है और सोनू निगम
ने गीत गाया है.
गीत के बोल:
इक यार माँगा था मैंने रब तुझसे
तो कौन सी खुदाई मांग ली
इक कतार चाहा था मैंने सागर से तेरे
तो कौन सी खुदाई मांग ली
वो तेरी बेकरारी मेरा दीवानापन
बढ़ती ही जा रही थी वो प्यार की अगन
हाथो में तेरा चेहरा पलकें झुकी झुकी
होंठो पर दिल की बातें आकर रुकी रुकी
इक फूल माँगा था बहारो से तेरी
तो कौन सी खुदाई मांग ली
चाहत के रास्तों में दिल तन्हा रह गया है
ख्वाबो का वो समंदर आँखों में बह गया है
उसे धुन्धती हैं आँखे हर गम हर डगर
हर आहट देखती है अब तक मेरी नजर हमसफ़र
इक झोंका माँगा था हवाओं से तेरी
तो कौन सी खुदाई मांग ली
…………………………………………………………….
Ek yaar maanga tha maine-Officer 2001
Artists-Suni Shetty, Raveena Tandon

0 comments:
Post a Comment