आ गुपचुप गुपचुप प्यार करें–सज़ा १९५१
कम ऐसा इस गीत से तो समझ आता ही है. फिल्म सजा से
एक युगल गीत हेमंत कुमार और संध्या मुखर्जी का गाया हुआ
सुनिए. ये बड़ा रेयर कोम्बिनेशन है गायकों का. गर गीतकार
भी कोई बंगाली होता तो इस गीत की पूरी टीम बंगाली होती.
यह गीत राजेंद्र कृष्ण ने लिखा है और इसकी तर्ज़ बनाई है
सचिन देव बर्मन ने. गौरतलब है राजेंद्र कृष्ण पंजाबी मूल के
थे.
गीत के बोल:
आ गुपचुप गुपचुप प्यार करें
छुप-छुप आँखें चार करें
ओ चाँद मुसाफ़िर रात के
ओ हो ओ ओ ओ
ओ चाँद मुसाफ़िर रात के क्यों सुने हमारी बातें
तूने तो देखी होगी ऐसी कितनी ही रातें
छुप जा रे जा छुप जा
तेरी मिन्नत सौ सौ बार करें
आ गुपचुप गुपचुप प्यार करें
ओ छुपना है तो जल्दी छुप जा
जा जा जा जा जा
ओ छुपना है तो जल्दी छुप जा रात है थोड़ी बाकी
प्यासे रह ना जायें दोनों मैं और मेरा साथी
छुप जा रे जा छुप जा
यूँ कब तक हम तकरार करें
तेरी मिन्नत सौ सौ बार करें
आ गुपचुप गुपचुप प्यार करें
छुप-छुप आँखें चार करें
..................................................................
Aa gupchup gupchup pyar Karen-Saza 1951
