Showing posts with label Ash King. Show all posts
Showing posts with label Ash King. Show all posts

Sep 4, 2017

दिल का ये क्या राज़ है-बॉडीगार्ड २०११

हम समय समय पर युवा पीढ़ी की पसंद पर भी गौर
करते हैं और इस कड़ी में हम नए गीत भी सुनवा दिया
करते हैं कभी कभी.

आज सुनते हैं फिल्म बॉडीगार्ड से एक गीत. नीलेश मिश्रा
के बोल हैं, ऐश किंग संग क्लिंटन सेरेजो की आवाजें और
इसके संगीतकार हैं प्रीतम.

गीत में चाँद तारों से भी खूबसूरत बतलाया जा रहा है किसी
को जिसे नायक ने देखा भी नहीं है.



गीत के बोल:

दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
करे चाँद-तारों को मशहूर इतना क्यूँ
कम्बख़्त इनसे भी ख़ूबसूरत है तू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

दिन भर करें बातें हम फिर भी लगें
बातें अधूरी आज कल
मन की दहलीज़ों पे कोई आए ना
बस तुम ज़रूरी आज कल
अब्र मैं हूँ तू आसमाँ है
पास है तू पर कहाँ है
ज़िद मेरी तू नहीं मेरी आदत है तू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

कभी-कभी मैं ख़ुद से हूँ ये पूछता
मैं तेरे क़ाबिल भी हूँ क्या
इतना तो मुझे है मालूम मिल के तुझे
बेहतर मैं इन्साँ बन गया
थोड़ा-थोड़ा तुझसे सीखा प्यार करने का तरीका
दिल के ख़ुदा की मुझपे इनायत है तू
आई लव यू आई लव यू

दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
करे चाँद-तारों को मशहूर इतना क्यूँ
कम्बख़्त इनसे भी ख़ूबसूरत है तू
आई लव यू आई लव यू
............................................................
Dil ka ye kya raaz hai-Bodyguard 2011

Artists: Salman Khan, Kareena Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP