Showing posts with label 2011. Show all posts
Showing posts with label 2011. Show all posts

Sep 4, 2017

दिल का ये क्या राज़ है-बॉडीगार्ड २०११

हम समय समय पर युवा पीढ़ी की पसंद पर भी गौर
करते हैं और इस कड़ी में हम नए गीत भी सुनवा दिया
करते हैं कभी कभी.

आज सुनते हैं फिल्म बॉडीगार्ड से एक गीत. नीलेश मिश्रा
के बोल हैं, ऐश किंग संग क्लिंटन सेरेजो की आवाजें और
इसके संगीतकार हैं प्रीतम.

गीत में चाँद तारों से भी खूबसूरत बतलाया जा रहा है किसी
को जिसे नायक ने देखा भी नहीं है.



गीत के बोल:

दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
करे चाँद-तारों को मशहूर इतना क्यूँ
कम्बख़्त इनसे भी ख़ूबसूरत है तू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

दिन भर करें बातें हम फिर भी लगें
बातें अधूरी आज कल
मन की दहलीज़ों पे कोई आए ना
बस तुम ज़रूरी आज कल
अब्र मैं हूँ तू आसमाँ है
पास है तू पर कहाँ है
ज़िद मेरी तू नहीं मेरी आदत है तू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

कभी-कभी मैं ख़ुद से हूँ ये पूछता
मैं तेरे क़ाबिल भी हूँ क्या
इतना तो मुझे है मालूम मिल के तुझे
बेहतर मैं इन्साँ बन गया
थोड़ा-थोड़ा तुझसे सीखा प्यार करने का तरीका
दिल के ख़ुदा की मुझपे इनायत है तू
आई लव यू आई लव यू

दिल का ये क्या राज़ है जाने क्या कर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
जैसे अँधेरों में तुम चाँदनी भर गये
करे चाँद-तारों को मशहूर इतना क्यूँ
कम्बख़्त इनसे भी ख़ूबसूरत है तू
आई लव यू आई लव यू
............................................................
Dil ka ye kya raaz hai-Bodyguard 2011

Artists: Salman Khan, Kareena Kapoor

Read more...

May 31, 2017

दिल आवारा दिल बंजारा-ये साली जिंदगी २०११

स्वानंद किरकिरे का लिखा एक गीत सुनते हैं आज.

फिल्म: ये साली जिंदगी
वर्ष: २०११
गीतकार:
गायक:शिल्प राव, जावेद अली
संगीत: निशात खान




गीत के बोल:

तू रु रु तू रु रु
इन राहों पर हम क्यूँ चले
हम जो चले तुम क्यूँ मिले
तुम जो मिले दो राहें मिलीं
दिल ने कहा क्यूँ
क्या है इस गली, क्या है उस गली
तुम उधर चले मैं इधर चली क्यूँ
क्यूँ न मैं रुकी क्यूँ न तुम थमे
चलते गए चलते गए
इन राहों पर हम क्यूँ चले
हम जो चले तुम क्यूँ मिले

दिल आवारा दिल बंजारा दर-ब-दर क्यूँ फिरता मारा
जीने का मर्ज़ लिये
इक दर जीता इक दर हारा हारा जीता जीता हारा
ख़ुशियों का कर्ज़ लिये

दर-ब-दर दिल दर-ब-दर
बेसबर दिल दर-ब-दर

दिल आवारा दिल बंजारा दर-ब-दर क्यूँ फिरता मारा
जीने का मर्ज़ लिये
इक दर जीता इक दर हारा हारा जीता जीता हारा
ख़ुशियों का कर्ज़ लिये

हर दर पे इक सूरत इक अफ़साना
हर दर पे इक ग़म भी है पहचाना

दर-ब-दर दिल दर-ब-दर
बेसबर दिल दर-ब-दर

दिल आवारा दिल बंजारा दर-ब-दर क्यूँ फिरता मारा
जीने का मर्ज़ लिये
इक दर जीता इक दर हारा हारा जीता जीता हारा
ख़ुशियों का कर्ज़ लिये

ज़िंदगी टेढ़ी मेढ़ी टेढ़ी अंधी सी डगर
ज़िंदगी तेरा मेरा तेरा तन्हा-सा सफ़र
ज़िंदगी दो ही पल को बन जा हमसफ़र
ज़िंदगी दूजी गली जाने क्या हो क्या ख़बर

दर-ब-दर दिल दर-ब-दर
बेसबर दिल दर-ब-दर

दिल आवारा दिल बंजारा दर-ब-दर क्यूँ फिरता मारा
जीने का मर्ज़ लिये
इक दर जीता इक दर हारा हारा जीता जीता हारा
ख़ुशियों का कर्ज़ लिये

ज़िंदगी तेरे मेरे तेरे नाम की लहर
ज़िंदगी साहिलों पे आये-जाये हर पहर
ज़िंदगी पार लगे थाम ले लहर
ज़िंदगी चूका जो तू हाथ में सिफ़र

दर-ब-दर दिल दर-ब-दर
बेसबर दिल दर-ब-दर

दिल आवारा दिल बंजारा दर-ब-दर क्यूँ फिरता मारा
जीने का मर्ज़ लिये
इक दर जीता इक दर हारा हारा जीता जीता हारा
ख़ुशियों का कर्ज़ लिये
……………………………………………..
Dil awara dar-ba-dar-Ye saali zindagi 2011

Read more...

May 17, 2017

बदमाश दिल तो ठग है-सिंघम २०११

नए गानों में भी कुछ दूसरों की अपेक्षा शांत किस्म के मिल
ही जाते हैं सुनने को. ऐसा एक गाना है सिंघम फिल्म में.

अजय देवगन के साथ इस फिल्म में दक्षिण भारत की प्रसिद्ध
अभिनेत्री काजल अग्रवाल हैं.

स्वानंद किरकिरे का गीत है जिसकी धुन बनाई अजय अतुल
की जोड़ी ने. इसे श्रेया घोषाल संग अजय गोगावले ने गाया
है. अजय संगीतकार जोड़ी में से एक हैं और गाते भी हैं.



गीत के बोल:

साथिया साथिया पगले से दिल ने ये क्या किया
चुन लिया चुन लिया तुझको दीवाने ने चुन लिया
दिल तो उड़ा-उड़ा रे आसमाँ में बादलों के संग
ये तो मचल-मचल के गा रहा है सुन नई सी धुन

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा
बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

ओ अच्छी लगी दिल को मेरे हर तेरी बात रे
साया तेरा बन के चलूँ इतना है ख़्वाब रे
काँधे पे सर रख के तेरे कट जाए रात रे
बीतें ये दिन थामे तेरा हाथों में हाथ रे
ये क्या हुआ मुझे मेरा ये दिल फिसल फिसल गया
ये क्या हुआ मुझे मेरा जहाँ बदल बदल गया

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा
बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

ओ नींदें नहीं चैना नहीं बदलूँ मैं करवटें
तारे गिनूँ या मैं गिनूँ चादर की सलवटें
यादों में तू ख़्वाबों में तू तेरी ही चाहतें
जाऊँ जिधर ढूँढ़ा करूँ तेरी ही आहटें
ये जो है दिल मेरा ये दिल सुनो ना कह रहा यही
वो भी क्या ज़िंदगी हाँ ज़िंदगी कि जिसमें तू नहीं

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

साथिया साथिया पगले से दिल ने ये क्या किया
चुन लिया चुन लिया तुझको दीवाने ने चुन लिया
दिल तो उड़ा-उड़ा रे आसमाँ में बादलों के संग
ये तो मचल-मचल के गा रहा है सुन नई सी धुन

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा
बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल यूँ तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा
...................................................................................
Badmash dil-Singham 2011

Artists: Ajay Devgan, Kajal Agrawal

Read more...

Nov 6, 2016

जलेबी बाई-डबल धमाल २०११

एक फिल्म आई थी धमाल २००७ में जिसकी सफलता से प्रेरित
हो कर निर्माता निर्देशक ने डबल धमाल बनाने का निर्णय किया.
ये सीक्वेल है धमाल की. धमाल में अदनान सामी का संगीत है
तो डबल धमाल के लिए आनंद राज आनंद की सेवाएं लीं गयीं.

फिल्म में एक प्रसिद्ध आईटम गीत है-जलेबी बाई वही आज आपको
सुनवा रहे हैं. इसे ऋतु पाठक संग आनंद राज आनंद ने गाया है.
गीत के गीतकार और संगीतकार भी आनंदराज आनंद हैं.

गीत में मल्लिका शेरावत, संजय दत्त और अरशद वारसी आपको
दिखलाई देंगे अन्य ढेर सारे कलाकारों के साथ.



गीत के बोल:

च च च चिकने हाय चिकने मुझपे फिसल गए
का का का कितने हाय कितनों के दम निकल गए
हाय तौबा क्या होगा जो होगा सो होगा
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई

दीवानों ने है देख ली देखी है मेरी कारीगरी
हाँ दीवानों ने है देख ली देखी है मेरी कारीगरी
जुल्फों से रात मैंने की चेहरे से चांदनी करी
कोई आगे कोई पीछे कोई ऊपर कोई नीचे
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई

पूछो यहाँ सब से पूछ लो दीवानों का मैं पैशन
पूछो यहाँ सब से पूछ लो दीवानों का मैं पैशन
सब की जुबां पर हूँ मैं लव की मैं डेस्टिनेशन
कोई देखे कोई छू ले जो छू ले वो झूले
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
……………………………………………………………..
Jalebi bai-Double dhamaal 2011

Artists: Sanjay Dutt, Arshad Warsi, Mallika Shearawat

Read more...

Dec 30, 2014

रंगरेजा-रॉक स्टार २०११

आज आपको एक नयी फिल्म का गीत सुनवाते हैं। फिल्म का नाम
है -रॉक स्टार . ऐ आर रहमान आपको हमेशा आश्चर्यचकित करत
रहेंगे अपनी धुनों द्वारा.रंगरेज़ा गीत के द्वारा वे आपको फिर से सुरों के
तिलिस्म में सैर करवा रहे हैं. नवंबर ११, २०११ को रिलीज़ हुई इस
फिल्म के बारे में शुरू में ज्यादा चर्चा नहीं हुई.

समीक्षकों ने इस फिल्म की तुलना करना चाही ऋषि कपूर की फ़िल्म
हम किसी से कम नहीं से. दोनों फिल्मों की पृष्ठभूमि और कालखंड
अलग है. रणवीर कपूर कीअभिनय क्षमता का आकलन इस फिल्म के
बाद ज्यादा होने लगा.
वैसे उन्होंने टुकड़ों टुकड़ों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कई फिल्मों में
पहले कर दिया था.
इस फिल्म से उन्हें २-३ सीढ़ी और चढ़ने का मौका मिल गया है. गीत के
बोल इरशाद कामिल के हैं. रहमान की आवाज़ केसाथ मोहित चौहान और
जावेद अली की आवाजें हैं इस गीत मे.

स्पष्ट है गीत में, नायक धक्के खाने के बाद इबादतगार की शरण में
पहुँचता है, यहाँ से शुरू होता है उसकी जिंदगी का नया सफर. बुझे से
नायक में हौसला बढ़ता हुआ दिखाई देता है.



गीत के बोल:

या निजामुद्दीन औलिया या निजामुद्दीन सलका
कदम बढ़ा ले, हदों को मिटा ले
आजा खालीपन में पी का घर तेरा
तेरे बिन खाली आ जा, खालीपन में
तेरे बिन खाली आ जा, खालीपन में
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
रंगरेजा, रंगरेजा, रंगरेजा, रंगरेजा, रंगरेजा
कुन फाया कुन कुन फाया कुन फाया कुन,
फाया कुन फाया कुन फाया कुन
कुन फाया कुन कुन फाया कुन फाया कुन,
फाया कुन फाया कुन फाया कुन

जब कहीं पे कुछ नहीं भी नहीं था
वही था वही था वही था वही था
जब कहीं पे कुछ नहीं भी नहीं था
वही था वही था वही था वही था
वो जो मुझ में समाया, वो जो तुझ में समाया
मौला वही वही माया
वो जो मुझ में समाया, वो जो तुझ में समाया
मौला वही वही माया
कुन फाय कुन कुन फाया कुन
सदक अल्लाहु अल अली उल अजीम

रंगरेजा रंग मेरा तन मेरा मन,
ले ले रंगाई चाहे तन चाहे मन
रंगरेजा रंग मेरा तन मेरा मन,
ले ले रंगाई चाहे तन चाहे मन

सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
कजरा अँधेरा तेरी जान की लौ
सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
कजरा अँधेरा तेरी जान की लौ

कतरा मिला जो तेरे दर बरसे
ओ मौला , मौला आ आ आ
कुन फाया कुन, कुन फाया कुन,
फाया कुन फाया कुन
कुन फाया कुन कुन फाया कुन
फाया कुन फाया कुन
फाया कुन फाया कुन
जब कहीं पे कुछ नहीं भी नहीं था
वही था वही था वही था वही था
जब कहीं पे कुछ नहीं भी नहीं था
वही था वही था वही था वही था
कुन फाया कुन कुन फाया कुन
सदक अल्लाहु अल अली उल अजीम
सदक रसूल हु अजी उल करीम
सलल्लाह हु अलैह ही वसल्लम
सलल्लाह हु अलैह ही वसल्लम
हो, मुझपे करम सरकार तेरा, अरज तुझे कर दे मुझे
मुझसे ही रिहा, अब मुझको भी हो दीदार मेरा
कर दे मुझे मुझसे ही रिहा, मुझसे ही रिहा
मन के मेरे ये भरम, कच्चे मेरे यह करम
ले के चले हैं कहाँ मैं तो जानू ही ना
तू है मुझ में समाया कहाँ ले के मुझे आया
मैं हूँ तुझ में समाया तेरे पीछे चला आया
तेरा ही मैं एक साया, तुने मुझको बनाया
मैं तो जग को ना भाया
तुने गले से जगाया, हक तू ही है खुदाया
सच्च तू ही है खुदाया, आ आ आ
कुन फाया कुन कुन फाया कुन,
फाया कुन फाया कुन फाया कुन फाया कुन
जब कहीं पे कुछ नहीं भी नहीं था
वही था वही था वही था वही था
कुन फाया कुन कुन फाया कुन
..........................................................................
Kun faya kun-Rockstar 2011

Artists: Nargis Fakhri, Ranbir Kapoor

Read more...

Dec 24, 2013

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी-बॉडीगार्ड २०११

मलाई खाते ही कलई खुली. ऐसा कुछ किस्सा हुआ इस मधुर गीत
के बाद. मूल रचना चाहे किसी भी भाषा में हो, अगर अंदर तक छूने
वाली हो तो शब्द समझ आये न आये, वो असर ज़रूर करती है.
संगीत में यही कमाल है. आप धुन सुन कर भी आनंदित हो सकते हैं.

गीत है फिल्म बॉडी गार्ड से . गीत है-तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी .......
कुछ लोगों का मानना है कि ये गीत क्लियोपेट्रा स्ट्रांटन के गाये गीत
से प्रेरित है. सुनने में ऐसा ही लगता है. अब प्रश्न ये है कि क्लिओपेट्रा
का गाया गीत एक सदियों पुराने क्रिसमस कैरोल से प्रेरित है क्या.
आपके सामने कुछ नमूने प्रस्तुत हैं. अब आप खुद ही डिसाइड कीजिये
क्या है मसला. हम तो गीत की मधुरता पर ही ध्यान देंगे. संगीतकार
को धनिया-वाद और हल्दी-वाद भी देंगे कि उसने इतने सस्ते में हमारा
बढ़िया चीजों से परिचय कराया.


सुना जाता है कि क्लिओपेट्रा ने ३ साल कि उम्र से गाना शुरू कर दिया था
जिस उम्र में दूसरे बच्चे "भां" "भां" ही करते रह जाते हैं.



गीत गाया है राहत फ़तेह अली खान ने और उनक गायन में १० टका हिमेश
प्रीतम असर मिलेगा आपको. साथ दे रही हैं नोट परफैक्ट -श्रेया घोषाल.
इसके बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने.






गीत के बोल:

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक लड़का एक लड़की की ये कहानी है नायी
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने

तुमसे दिल जो लगाया तो जहां मैंने पाया
कभी सोचा न था यूँ मीलों दूर होगा साया
क्यूँ खुदा तूने मुझे ऐसा ख़्वाब दिखाया
जब हाकीकत में उसे तोडना था

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी बातों का हर लम्हा सबसे अनजाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

सारा दिन बीत जाए सारी रात जगाये
बस ख्याल तुम्हारा लम्हा लम्हा तडपाये
ये तड़प कह रही है मिट जाए फासले
तेरे मेरे दरमियाँ है जो सारे

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
................................................................................
Teri meri meri teri prem kahani-Bodyguard 2011

Artists-Salman Khan, Kareena Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP