Showing posts with label Ishq ishq ishq. Show all posts
Showing posts with label Ishq ishq ishq. Show all posts

Aug 8, 2017

मुझको अगर इजाज़त हो- इश्क इश्क इश्क १९७४

सन १९७४ की फिल्म इश्क इश्क इश्क प्यार मोहब्बत वाली
एक थोड़ी देर से समझ आने वाली लव स्टोरी है. अगर फिल्म
का विषय मार-धाड़ होता तो उसका नाम होता घूँसा घूँसा घूँसा.

फिल्म से किशोर का गाया एक मधुर गीत सुनते हैं आनंद बक्षी
का लिखा हुआ. इसके संगीतकार हैं आर डी बर्मन.



गीत के बोल:

मुझको अगर इजाज़त हो तो मैं इक गीत सुनाऊँ
महफ़िल में शामिल हो कर आपका दिल बहलाऊँ

आपके क़दम उठे यूँ मेरी आवाज़ से
आ गए कुछ शेर याद हुस्न के अंदाज़ से
मुझको अगर इजाज़त हो तो आगे बात बढ़ाऊँ
महफ़िल में शामिल हो कर आपका दिल बहलाऊँ

इस मज़े की रात में चाँदनी का नाम लूँ
आपसा कोई नहीं मैं किसका नाम लूँ
मुझको अगर इजाज़त हो तो नाम कोई ले जाऊँ
महफ़िल में शामिल हो कर आपका दिल बहलाऊँ
……………………………………………….
Mujhko agar ijazat ho-Ishq ishq ishq 1974

Artists: Dev Anand, Zeenat Aman

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP