Showing posts with label MS Dhoni The untold story. Show all posts
Showing posts with label MS Dhoni The untold story. Show all posts

Jun 14, 2020

जब तक-एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी २०१६

जब तक सांस है प्राणी जीवित है और उसके होने का एहसास
है. उसकी उपस्थिति का आभास हमें होता रहता है वो कहीं भी
हो दुनिया के कोने में. आपको उससे जुड़ाव है तो निरंतर ये
आभास बना रहेगा. नियति को क्रूर क्यों कहा जाता है इसकी
वजह है बिछुडन, उसकी छीन लेने वाली प्रवृत्ति.

एक उदयीमान सितारा बॉलीवुड के आकाश पर चमक के अपनी
यात्रा के कुछ पड़ाव ही छू कर ओझल हो गया. इस तरह से
जाना निराश करता है. निमित्त असमान्य हो तो ज्यादा तकलीफ
देता है. बॉलीवुड में ऐसे कलाकार बिरले हैं जो समाज सेवा और
अन्य रचनात्मक कार्यों में सक्रिय हों. एक मेधावी छात्र जो अपनी
इंजिनीयरिंग की पढ़ाई छोड़ कर अपनी रूचि एक्टिंग को पेशा
बनाना चाहता था, काफी संघर्ष और मेहनत के बाद मुकाम भी
हासिल किये मगर जब सफलता का सफर शुरू हुआ तब वो ही
नहीं रहा.

सुशांत को हमने सर्वप्रथम सीरियल पवित्र रिश्ता से ही पहचाना.
हालांकि इससे पहले उसे एकता कपूर का ही एक और सीरियल
किस देश में है मेरा दिल मिल गया था. इस सीरियल में सुशांत
के पात्र की जल्दी मौत हो जाती है. ये सीरियल २००८ से २०१०
तक चला. पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका निभाते हुए ही
सुशांत २०११ में सीरियल के बाद अमेरिका भी गया एक्टिंग की
ट्रेनिंग लेने के लिए.

ये सब तो बातें हैं और अब बस यही है जो यादों के रूप में अब
फ़िल्म और टेलिविज़न दर्शकों के साथ रहेगा. सर्वशक्तिमान
दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में उनके रोल की खूब
प्रशंसा हुई थी. आज सुनते हैं इसी फिल्म का एक गीत.
मनोज मुन्तशिर के बोल हैं और अमाल मालिक का संगीत.
गीत अरमान मालिक ने गाया है.





गीत के बोल:

जब तक तेरी आंच में बूँद बूँद मैं जल न लूं
जब तक तेरे साथ में मैं चाँद तक चल न लूं
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
जब तक तेरी आंच में बूँद बूँद मैं जल न लूं
जब तक तेरे साथ में मैं चाँद तक चल न लूं
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ ए ए ए ए ए

तुझपे सजे खूबसूरत लगे ऐसा क्या दूं तुझे
ऐसा क्या दूं तुझे
हाथों की ये लकीरें सभी पहना दूं तुझे
पहना दूं तुझे

जब तक मेरी आँखें तेरा चेहरा पी ना लें
जब तक तेरी धुन में हम मर न लें जी न लें
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ
………………………………………………..
Jab Tak-MS Dhoni The untold story 2016

Artists: Sushant Singh Rajput, Kiara Advani

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP