Showing posts with label Manoj Muntashir. Show all posts
Showing posts with label Manoj Muntashir. Show all posts

Jun 14, 2020

जब तक-एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी २०१६

जब तक सांस है प्राणी जीवित है और उसके होने का एहसास
है. उसकी उपस्थिति का आभास हमें होता रहता है वो कहीं भी
हो दुनिया के कोने में. आपको उससे जुड़ाव है तो निरंतर ये
आभास बना रहेगा. नियति को क्रूर क्यों कहा जाता है इसकी
वजह है बिछुडन, उसकी छीन लेने वाली प्रवृत्ति.

एक उदयीमान सितारा बॉलीवुड के आकाश पर चमक के अपनी
यात्रा के कुछ पड़ाव ही छू कर ओझल हो गया. इस तरह से
जाना निराश करता है. निमित्त असमान्य हो तो ज्यादा तकलीफ
देता है. बॉलीवुड में ऐसे कलाकार बिरले हैं जो समाज सेवा और
अन्य रचनात्मक कार्यों में सक्रिय हों. एक मेधावी छात्र जो अपनी
इंजिनीयरिंग की पढ़ाई छोड़ कर अपनी रूचि एक्टिंग को पेशा
बनाना चाहता था, काफी संघर्ष और मेहनत के बाद मुकाम भी
हासिल किये मगर जब सफलता का सफर शुरू हुआ तब वो ही
नहीं रहा.

सुशांत को हमने सर्वप्रथम सीरियल पवित्र रिश्ता से ही पहचाना.
हालांकि इससे पहले उसे एकता कपूर का ही एक और सीरियल
किस देश में है मेरा दिल मिल गया था. इस सीरियल में सुशांत
के पात्र की जल्दी मौत हो जाती है. ये सीरियल २००८ से २०१०
तक चला. पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका निभाते हुए ही
सुशांत २०११ में सीरियल के बाद अमेरिका भी गया एक्टिंग की
ट्रेनिंग लेने के लिए.

ये सब तो बातें हैं और अब बस यही है जो यादों के रूप में अब
फ़िल्म और टेलिविज़न दर्शकों के साथ रहेगा. सर्वशक्तिमान
दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में उनके रोल की खूब
प्रशंसा हुई थी. आज सुनते हैं इसी फिल्म का एक गीत.
मनोज मुन्तशिर के बोल हैं और अमाल मालिक का संगीत.
गीत अरमान मालिक ने गाया है.





गीत के बोल:

जब तक तेरी आंच में बूँद बूँद मैं जल न लूं
जब तक तेरे साथ में मैं चाँद तक चल न लूं
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
जब तक तेरी आंच में बूँद बूँद मैं जल न लूं
जब तक तेरे साथ में मैं चाँद तक चल न लूं
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ ए ए ए ए ए

तुझपे सजे खूबसूरत लगे ऐसा क्या दूं तुझे
ऐसा क्या दूं तुझे
हाथों की ये लकीरें सभी पहना दूं तुझे
पहना दूं तुझे

जब तक मेरी आँखें तेरा चेहरा पी ना लें
जब तक तेरी धुन में हम मर न लें जी न लें
हाँ मेरे पास तुम रहो जाने की बात ना करो
मेरे साथ तुम रहो जाने की बात ना करो
ओ ओ ओ ओ
………………………………………………..
Jab Tak-MS Dhoni The untold story 2016

Artists: Sushant Singh Rajput, Kiara Advani

Read more...

Mar 23, 2018

तेरी गोद में सर है मैया-माता भजन

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सुनते हैं एक भजन अरिजीत सिंह
का गाया हुआ. मनोज मुन्तशिर की रचना है जिसका संगीत
तैयार किया है जीत गांगुली ने.



भजन के बोल:

तेरी गोद में सर है मैया
अब मुझको क्या डर है मैया
तेरी गोद में सर है मैया
अब मुझको क्या डर है मैया
दुनिया नज़रें फेरे तो मेरे
दुनिया नज़रें फेरे तो मेरे
मुझपे तेरी नज़र है मैया
तेरी गोद में सर है मैया
अब मुझको क्या डर है मैया
मैया तेरी जय जयकार
मैया तेरी जय जयकार

तेरा दरस यहाँ भी है
तेरा दरस वहाँ भी है
तेरा दरस यहाँ भी है
तेरा दरस वहाँ भी है
दर्द से लड़ने को मैया
तेरा एक जयकारा काफी है
काफी है
मैया तेरी जय जयकार 
मैया तेरी जय जयकार 
दिल में लगा तेरा दरबार
मैया तेरी जय जयकार
.............................................................
Teri god mein sar hai maiya-Mata bhajan

Read more...

Jul 13, 2017

बेसब्रियां-एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी २०१६

आज सुनते हैं एक क्रिकेटर के जीवन पर बनी फिल्म  से एक
गीत. इसे अरमान मालिक ने गाया है. मनोज मुन्तशिर के बोल
हैं और अमाल मालिक का संगीत.

हम लोगों की खूबी है हम सादा खाना भी मसालेदार बनाते हैं.
स्वाद होना चाहिए इसलिए तो आजकल पिज़ा भी चाट पकोड़ी
वाले फ्लेवर का मिल जाता है. आइसक्रीम और श्रीखंड में तो
पेंट बनाने वाली कंपनियों के शेड कार्ड को पीछे छोड़ने की होड
लगी हुई है. फिल्म चाहे खिलाडी पर बने या नेता पर उसमें
गाने और रोमांस तो होगा ही, ये बॉलीवुड की रुल बुक में लिखा
हुआ है. बरसों पहले एक फिल्म बनी थी हिप हिप हुर्रे उसमें
जो खेल था वो फुटबाल था. गाने और प्रेम प्रसंग उसमें भी था.

काफी समय के बाद मुक्केबाज़ मैरीकोम पर फिल्म बन्ने के बाद
किसी खिलाडी पर फिल्म बनी है. हमारे अनऑफिशियल राष्ट्रीय
खेल क्रिकेट पर बनी फिल्म काफी देर से आई इस पर आश्चर्य है.
राष्ट्रीय खेल हॉकी पर एक सफल फिल्म पहले बन चुकी है. उस
फिल्म में किसी खिलाड़ी विशेष पर फोकस नहीं था. धोनी पर
बनी फिल्म उनके जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है
संघर्ष तो उनका अभी भी जारी है.



गीत के बोल:

रास्ते भागे पांव से आगे
ज़िन्दगी से चल कुछ और भी मांगे
रास्ते भागे पांव से आगे
ज़िन्दगी से चल कुछ और भी मांगे
क्यूँ सोचना हैं जाना कहाँ 
जाए वही ले जाए जहाँ
बेसब्रियां बेसब्रियां बेसब्रियां बेसब्रियां

कदमो पे तेरे बादल झुकेंगे
जब तक तुझे एहसास हैं
जागीर तेरी तेरा खजाना
ये तिशनगी है  ये प्यास हैं
क्यों रोकना अब ये कारवाँ
 जाए वही ले जाए जहाँ
बेसब्रियां बेसब्रियां बेसब्रियां बेसब्रियां

क्या ये उजाले  क्या ये अँधेरे
दोनों से आगे हैं मंज़र तेरे
क्यूँ रौशनी तू बाहर तलाशे
तेरी मशाले हैं अन्दर तेरे
क्यूँ ढूँढना पैरो के निशान 
जाए वही ले जाए जहाँ
बेसब्रियां बेसब्रियां बेसब्रियां ओ बेसब्रियां
…………………………………………………………..
Besabriyan-MS Dhoni-The untold story 2016

Artist: Sushant Singh Rajput

Read more...

Sep 16, 2016

तेरी गलियाँ-एक विलेन २०१४

फिल्म एक विलन से एक और गीत सुनते हैं. इस गीत के
संगीतकार अलग हैं-अंकित तिवारी, जिन्होंने इसे गाया भी
है. मनोज मुन्तशिर के लिखे बोलों को कुछ अलग से अंदाज़
में गाया है गायक ने. आजकल की गायकी के हिसाब से
ये गाना सटीक है. थोडा फ्लैंज़र अनावश्यक प्रयोग अखरता
है इस गीत में. बाकी, इस गीत में तबियत से बांसुरी के पीस
घुसेड़े गए हैं जो इसे थोडा आकर्षक बनाते हैं.

सोलो वाईलिन भी बीच बीच में सुनने वाले की तन्द्रा भंग
करती चलती है. अच्छा (कन)फ्यूज़न है संगीत का इस गीत
में. कहा जाता था किसी समय संगीतकार सबसे बेहतर चुन
लेता है अपने गाने के लिए. अगर किसी फिल्म में संगीतकार
का एक ही गीत हो तो हम तय कैसे करेंगे कि धुन बेहतर
है या नहीं ?



गीत के बोल:

यहीं डूबे दिन मेरे
यहीं होते हैं सवेरे
यहीं मरना और जीना
यहीं मंदिर और मदीना

यहीं डूबे दिन मेरे
यहीं होते हैं सवेरे
यहीं मरना और जीना
यहीं मंदिर और मदीना

तेरी गलियाँ गलियाँ तेरी गलियाँ
मुझको भावें गलियाँ तेरी गलियाँ
तेरी गलियाँ गलियाँ तेरी गलियाँ
यूँ ही तड़पावें गलियाँ तेरी गलियाँ

तू मेरी नींदों मे सोता है
तू मेरे अश्क़ो में रोता है
सरगोशी सी है ख्यालों में
तू न हो  फिर भी तू होता है
है सिला तू मेरे दर्द का
मेरे दिल की दुआयें हैं

तेरी गलियाँ  गलियाँ तेरी गलियाँ
मुझको भावें गलियाँ  तेरी गलियाँ
तेरी गलियाँ  गलियाँ तेरी गलियाँ
यूँ ही तड़पावें  गलियाँ तेरी गलियाँ

कैसा है रिश्ता तेरा मेरा
बेचेहरा फिर भी कितना गहरा
ये लम्हें  लम्हें ये रेशम से
खो जायें  खो ना जायें हमसे
काफिला  वक़्त का रोक ले
अब्र से जुदा ना हो

तेरी गलियाँ  गलियाँ तेरी गलियाँ
मुझको भावें गलियाँ  तेरी गलियाँ
तेरी गलियाँ  गलियाँ तेरी गलियाँ
यूँ ही तड़पावें  गलियाँ तेरी गलियाँ
.....................................................................
Teri galiyan-Ek villain 2014

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP