Showing posts with label Monali. Show all posts
Showing posts with label Monali. Show all posts

Sep 28, 2016

अनजाना अनजानी की कहानी-अनजाना अनजानी २०१०

अनजाना अनजानी फिल्म की कहानी अनूठी है और इसे धैर्य से देख
पाना एक अलग अनुभव है. ऐसे अनूठे कथानक बाहर की फिल्मों में
आम बात है मगर हिन्दुस्तानी दर्शक और २०१० में पूर्ण देसीकृत
विलायती मसाला समय के साथ मगर कुछ समय से आगे की खिचड़ी
है. वैसे तो २००० अर्थात मिलेनियम वर्ष के बाद जो नूडल्स बनने
शुरू हुए ठेलों पर तो उनमें सोयाबीन की बड़ी और लाल मिर्च लहसुन
का तड़का प्रयोग में आने लगा और नई पीढ़ी ने इसे काफी पसंद
किया. एक पैरेलल ड्रा करें खाद्य उद्योग और फिल्म उद्योग में तो
हमें काफी समानताएं देखने को मिलेंगी.

फिल्म में एक गीत है जिसे आप शीर्षक गीत कह सकते हैं. ये गीत
फिल्म की कहानी बतलाता है. गीत जो है वे साहित्यिक तरीके से
कहानी बतलाते हैं जो ऊंघ ऊंघ के फिल्म देखने वालों के समझ के
दायरे में देर से आते हैं, फिर भी ये ऐसे दर्शकों के लिए मददगार होते
हैं जिन्हें फिल्म की स्टोरी को लेकर कन्फ्यूज़न होता है कि कहानी
किस बारे में है और उसमें क्या कहा जा रहा है.

गीत सुनते हैं जिसे निखिल डिसूज़ा और मोनाली ने गाया है. गीत
लिखा है नीलेश मिश्रा ने और धुन है विशाल शेखर की जोड़ी की.



गीत के बोल:

हल्का हल्का सा गुमा है
जाने क्या मुझे हुआ है
हर नज़र दर बदर अजनबी
हमको भी यही गिला है
जो भी आज कल मिला है
हर कदम दम-बदम अजनबी

इस तरफ जो है उदासी
इस तरफ भी है ज़रा सी
दिल की राहों के दो अजनबी
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं

जब से जाना के अब ना जाना है
फिर कभी भी तुझे
चाहतों से किनारा कर लिया
जब से सोचा के अब ना सोचेंगे
फिर कभी भी तुम्हे
दिल ने कोई बहाना कर दिया
हो मेरे तुम्हारे दरमियाँ में
जो बातें हुई नहीं हैं
कभी दुआ में कभी जुबां में
क्यूँ तुमने कहीं नहीं हैं
कहने को तो क्या नहीं है
दर पे हर ख़ुशी खड़ी है
फिर भी क्यूँ लग रही है कमी
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं

ऐ मेरे खुदा दूर क्या हो रही है सुबह
मिल गयी मुझे मिल गयी तुझे
वहां जीने की फिर वजह
तू जो कह दे तो मंजिलें
मिल जाएँ यूँ आज फिर हमे तेरे मेरे ये रास्ते
लग जाए यूँ आज फिर गले
मिल भी तू तेरे फिराने
दौड़ती हूँ उस किनारे
हैं जहाँ पे मेरा अब जहाँ
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं
………………………………………………….
Anjaana anjaani ki kahani-Anjaana Anjaani 2010

Artists: Priyanka Chopra, Ranveer Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP