Showing posts with label 2010. Show all posts
Showing posts with label 2010. Show all posts

Mar 13, 2018

सजदे किये हैं-खट्टा मीठा २०१०

अक्षय कुमार पर फिल्माया गया एक गीत सुनते हैं फिल्म
खट्टा मीठा से. इसे अक्षय कुमार और तृषा कृष्णन पर
फिल्माया गया है. तृषा कृष्णन दक्षिण भारत की फिल्मों में
एक जाना पहचाना नाम है.

ऊंचे सुरों पर गाने के मामले में प्रवीण दो गायकों ने इसे
गाया है-के के और सुनिधि चौहान. इरशाद कामिल के बोल
हैं और प्रीतम का संगीत. बोल अलग हट के और अच्छे हैं
इस गीत के.



गीत के बोल:

तुम ता ना ना ना दे रे ना ना दे रे ना ना
सजदे किये हैं लाखों लाखों दुवायें मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे
चाहत की तेरी मैंने हक में हवाएं मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे
तुझसे ही दिल ये बहला तू जैसे करमा पहला
चाहूँ ना फिर क्यूँ मैं तुझे

जिस पल ना चाहूँ तुझको उस पल सजाएँ मांगीं
पाया है मैंने फिर तुझे
हो ओ ओ सजदे किये हैं लाखों लाखों दुवायें मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे

जाने तू सारा वो दिल में जो मेरे हो
पढ़ ले तू आँखें हर दफ़ा
नखरे से ना जी भी होते हैं राज़ी भी
तुझसे ही होते हैं खफ़ा
जाने तू सारा वो दिल में जो मेरे हो
पढ़ ले तू आँखें हर दफ़ा
नखरे से ना जी भी होते हैं राज़ी भी
तुझसे ही होते हैं खफ़ा
जाने तू बातें सारी कटती हैं रातें सारी
जलते दिए से अनबुझे
उठ उठ के रातों को भी तेरी वफाएं मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे
सजदे किये हैं लाखों लाखों दुवायें मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे

चाहत के काजल से किस्मत के कागज़ पे
अपनी वफाएं लिख ज़रा
बोले ज़माना यूँ मैं तेरे जैसा हूँ
तू भी तो मुझसा दिख ज़रा
मेरा ही साया है तू मुझमें समाया है तू
हर पल ये लगता है मुझे
खुद को मिटाया मैंने तेरी बलाएँ मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे
ओ ओ ओ चाहे तू चाहे मुझको ऐसी अदाएं मांगी
पाया है मैंने फिर तुझे
............................................................
Sajde kiye hain lakhon-Khatta Meetha 2010

Artists: Akshay Kumar, Trisha Krishnan

Read more...

Feb 25, 2018

कौन हूँ मैं-प्रिंस २०१०

नए ज़माने का एक गीत सुनते हैं. इसे भी बने ८ साल तो
हो ही गए हैं. हर बीस साल में एक नई पीढ़ी आती है तो
नया युग भी जैसे आ जाता है. आजकल परिवर्तन की गति
कुछ ज्यादा है और कभी कभी तो ये लगता है मानो ३-४
साल में ही युग परिवर्तन हो गया हो. पब्लिक को मोपेड से
अपग्रेड हो के बाइक पर आने में १५ साल लग गए तो
आज के युग में बाइक से स्पोर्ट्स बाइक तक व्यक्ति एक
साल में ही पहुँच जाता है. सामान्य बाइक को कोई स्पोर्ट्स
बाइक जैसा रगड़े वो बात और है.

गीत समीर का है जिसे आतिफ असलम ने गाया है और इस
गीत को संगीतबद्ध किया है सचिन गुप्ता ने. इस फिल्म में
विवेक ओबेरॉय, नंदना सेन, अरुणा शील्ड्स, नीरू बवेजा और
संजय कपूर संग पुराने कलाकार दिलीप ताहिल भी मौजूद
हैं.



गीत के बोल:

अनजानी सी ख्वाहिश है अनजाना है अफसाना
ना मेरी कोई मंजिल है ना कोई है ठिकाना
अनजानी सी ख्वाहिश है अनजाना है अफसाना
ना मेरी कोई मंजिल है ना कोई है ठिकाना

कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
इन सूनी सूनी तन्हा राहों पर

बहके बहके से पलछिन हैं
होश में भी मदहोशी हैं
मुझको सुनाई देती है ये कैसी ख़ामोशी है
बहके बहके से पलछिन हैं
होश में भी मदहोशी हैं
मुझको सुनाई देती है ये कैसी ख़ामोशी है
कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
इन सूनी सूनी तन्हा राहों पर

कोई भी तो जाने ना आलम मेरी तन्हाई का
पीछा करता रहता हूँ मैं तो अपनी फुरछाई का
कोई भी तो जाने ना आलम मेरी तन्हाई का
पीछा करता रहता हूँ मैं तो अपनी परछाई का
कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
कौन हूँ मैं किसकी मुझे तलाश
इन सूनी सूनी तन्हा राहों पर
………………………………………………..
Kaun hoon main-Prince 2010

Read more...

Feb 24, 2018

दिल नाकाम-ट्रंप कार्ड २०१०

सुनिधि चौहान की बुलंद आवाज़ में एक गीत सुनते हैं सन २०१०
की फिल्म ट्रंप कार्ड से. इसे संगीत से संवारा है संभावनाओं वाले
एक और संगीतकार ललित सेन ने.

गीत लिखा है नवाब आरजू ने. ये नवाब आरजू वही हैं जिन्होंने
बाजीगर ओ बाजीगर जैसे हिट गीत लिखे हैं.



गीत के बोल:

इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम धिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

हाँ प्यार के दरिया में डूब के
बेकरार दिल हो गया
दिल लगा के तन्हाई में
जीना मुश्किल हो गया
हाँ प्यार के दरिया में डूब के
बेकरार दिल हो गया
दिल लगा के तन्हाई में
जीना मुश्किल हो गया
आजकल हाल ऐसा है मेरी बेताबी का
क्या करूं मैं भला इस दिल की गूस्ताखी का
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

साँसों की सरगोशियों को चैन का अहसास दो
आँखों का समझो इशारा प्यार की एक रात दो
हाँ साँसों की सरगोशियों को चैन का अहसास दो
आँखों का समझो इशारा प्यार की एक रात दो
जिंदगी हर घडी जी रही तेरी ख्वाहिश में
बेपनाह प्यार की बेवजह फ़रमाईश में
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
........................................................................
Dil nakaam-Trump Card 2010

Read more...

Oct 1, 2017

आई एम इन लव-वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई २०१०

इन शब्दों को ना जाने कितने गीतों में हमने सुन लिया है.
हर बार कहने का अंदाज़ अलग हो जाता है. सन २०१० की
फिल्म से एक गीत सुनते हैं. विवरण नीचे दिया हुआ है.

फिल्म: वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
वर्ष: २०१०
गीतकार:नीलेश मिश्रा
गायक:कार्तिक
संगीतकार:प्रीतम



गीत के बोल:

आजकल तन्हा मैं कहाँ हूँ साथ चलता कोई
उसकी हमें आदत होने की आदत हो गई
वो जो मिला है जबसे उसकी सोहबत हो गई
इक ज़रा मासूम से दिल की आफत हो गई

सुन ले ज़रा सुन ले ज़रा
दिल ने कहा इतना बस मुझे पता है
आई एम इन लव आई एम इन लव
तू ही बता जाने क्या मुझे हुआ है

ओस बूंदों में तू है आँखें मुंदी में तू है
दिशाओं दस तू है तू ही है बस तू है
दिल का शहर तू है अच्छी खबर तू है
फुरसत की हँसी तू है जो भी थी कमी तू है

तू है मेरा तू है मेरा कुछ मैं जानूं ना
इतना बस मुझे पता है
आई एम इन लव आई एम इन लव
तू ही बता जाने क्या मुझे हुआ है

बादल पे चलता हूँ मैं गिरता संभलता हूँ मैं
ख्वाहिशें करता हूँ मैं खोने से डरता हूँ मैं
जागा न सोया हूँ मैं मुसाफिर खोया हूँ मैं
कुछ सरफिरा सा हूँ मैं बुद्धू ज़रा सा हूँ मैं

दिल क्या करे दिल क्या करे तेरे बिना
इतना मुझे पता है
आई एम इन लव आई एम इन लव
तू ही बता जाने क्या मुझे हुआ है
....................................................................
I am in love-Once upon a time in Mumbai 2010

Artists: Emran Hashmi, Prachi Desai

Read more...

Mar 27, 2017

नदी में तलब है-उड़ान २०१०

नयी फिल्मों से कोई गीत हमने नहीं सुना बहुत दिन से. एक
गीत सुनते हैं फिल्म उड़ान से. अमिताभ भट्टाचार्य ने गीत को
लिखा है और इसको सुरों में ढालने वाला काम अमित त्रिवेदी ने
किया है. जॉय बरुआ, अमित त्रिवेदी और न्यूमैन पिंटो ने इसे
गाया है.

फिल्म का निर्माण संजय सिंह, रोनी स्क्रूवाला और अनुराग कश्यप
ने मिल के किया था. कहा जाता है ये फिल्म अनुराग कश्यप के
जीवन पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी
ने किया है. रजत बरमेचा, रोनित रॉय, आर्यन बोराडिया और
राम कपूर जैसे कलाकार इसमें हैं जिसमें से हमने पहले दो लोगों
के नाम ही सुने हैं जो टेलीविज़न की दुनिया के सितारे हैं या
रहे हैं. रजत बरमेचा की ये पदार्पण फिल्म है.




गीत के बोल:

नदी में तलब है कहीं जो अगर
समंदर कहाँ दूर हैं
दमकती गरज़ हैं सोने मैं अगर
तो जलना भी मंज़ूर हैं
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे

पुरानी दलीलों रस्मों को सभी
अभी से कहें अलविदा
बदलते दिनों के तरीकों से
सींचे हम नया गुलसिताँ
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे
……………………………………………………………….
Nadi mein talab hai-Udaan 2010

Read more...

Feb 8, 2017

आ साजन आ साजन-द हीरो-अभिमन्यु २०१०

उदित नारायण और सुनिधि चौहान का गाया एक गीत सुनते हैं
सन २०१० की फिल्म अभिमन्यु से. फरीद साबरी इसके संगीतकार
हैं और सुधाकर शर्मा गीतकार.

सुधाकर शर्मा के लिखे ७-८ गीत पहले आपको सुनवा चुके हैं इधर.




गीत के बोल:

आ साजन आ साजन आ साजन आ साजन
आँखों में बसा लूं तुझे बना के काजल काजल
गोरे अंग लगा लूं तुझको बना के अपना आँचल
आ साजन आ साजन आ साजन आ साजन
ना सजनी आ सजनी ना सजनी ना सजनी
काजल नहीं बनना बह जाता है काजल काजल
तेरे मेरे बीच में आ के तड़पाता है आँचल
ना सजनी ना सजनी ना सजनी ना सजनी
ना सजनी ना सजनी

तुझे बना के मेहँदी साजन गोरी हथेली रचा लूँ
तुझे बना के मेहँदी साजन गोरी हथेली रचा लूँ
आ मेरा साएबा बना के घूंघर पायल में लगा लूँ
ना सजनी मेहँदी नहीं बनना
ना सजनी मेहँदी नहीं बनना पड़ेगा मुझको पिसना
घूंघर बन के पयलादी का घड़ी घड़ी नहीं बजाना
कहने वाले सच कहते है प्रेमी
होते हैं पागल पागल पागल ना सजनी ना सजनी
ना सजनी ना सजनी ना सजनी ना सजनी

अगर बनाना चाहे मुझको अपनी याद बना ले
अगर बनाना चाहे मुझको अपनी याद बना ले
दिल अपना मेरे नाम तू कर दे धड़कन मुझे बना ले
ना सजना तुझे याद बना के घुट घुट के नहीं रोना
दिल यह तेरे नाम किया तो चैन पड़ेगा खोना
क्या खोना क्या पाना जीवन तो उडता बादल बादल
आ सजनी आ सजनी आ सजनी आ सजनी
आ सजनी आ सजनी आ साजन आ साजन
आ साजन आ साजन आ साजन आ साजन
………………………………………………..
Aa sajan aa sajan-The hero Abhimanyu 2010

Artists: Hrishita Bhatt, Sagar

Read more...

Sep 28, 2016

अनजाना अनजानी की कहानी-अनजाना अनजानी २०१०

अनजाना अनजानी फिल्म की कहानी अनूठी है और इसे धैर्य से देख
पाना एक अलग अनुभव है. ऐसे अनूठे कथानक बाहर की फिल्मों में
आम बात है मगर हिन्दुस्तानी दर्शक और २०१० में पूर्ण देसीकृत
विलायती मसाला समय के साथ मगर कुछ समय से आगे की खिचड़ी
है. वैसे तो २००० अर्थात मिलेनियम वर्ष के बाद जो नूडल्स बनने
शुरू हुए ठेलों पर तो उनमें सोयाबीन की बड़ी और लाल मिर्च लहसुन
का तड़का प्रयोग में आने लगा और नई पीढ़ी ने इसे काफी पसंद
किया. एक पैरेलल ड्रा करें खाद्य उद्योग और फिल्म उद्योग में तो
हमें काफी समानताएं देखने को मिलेंगी.

फिल्म में एक गीत है जिसे आप शीर्षक गीत कह सकते हैं. ये गीत
फिल्म की कहानी बतलाता है. गीत जो है वे साहित्यिक तरीके से
कहानी बतलाते हैं जो ऊंघ ऊंघ के फिल्म देखने वालों के समझ के
दायरे में देर से आते हैं, फिर भी ये ऐसे दर्शकों के लिए मददगार होते
हैं जिन्हें फिल्म की स्टोरी को लेकर कन्फ्यूज़न होता है कि कहानी
किस बारे में है और उसमें क्या कहा जा रहा है.

गीत सुनते हैं जिसे निखिल डिसूज़ा और मोनाली ने गाया है. गीत
लिखा है नीलेश मिश्रा ने और धुन है विशाल शेखर की जोड़ी की.



गीत के बोल:

हल्का हल्का सा गुमा है
जाने क्या मुझे हुआ है
हर नज़र दर बदर अजनबी
हमको भी यही गिला है
जो भी आज कल मिला है
हर कदम दम-बदम अजनबी

इस तरफ जो है उदासी
इस तरफ भी है ज़रा सी
दिल की राहों के दो अजनबी
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं

जब से जाना के अब ना जाना है
फिर कभी भी तुझे
चाहतों से किनारा कर लिया
जब से सोचा के अब ना सोचेंगे
फिर कभी भी तुम्हे
दिल ने कोई बहाना कर दिया
हो मेरे तुम्हारे दरमियाँ में
जो बातें हुई नहीं हैं
कभी दुआ में कभी जुबां में
क्यूँ तुमने कहीं नहीं हैं
कहने को तो क्या नहीं है
दर पे हर ख़ुशी खड़ी है
फिर भी क्यूँ लग रही है कमी
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं

ऐ मेरे खुदा दूर क्या हो रही है सुबह
मिल गयी मुझे मिल गयी तुझे
वहां जीने की फिर वजह
तू जो कह दे तो मंजिलें
मिल जाएँ यूँ आज फिर हमे तेरे मेरे ये रास्ते
लग जाए यूँ आज फिर गले
मिल भी तू तेरे फिराने
दौड़ती हूँ उस किनारे
हैं जहाँ पे मेरा अब जहाँ
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं
अनजाना कहने को ही था
मेरा था वो जो भी था अनजानी
है मगर नहीं के तू
है यहीं कहीं
………………………………………………….
Anjaana anjaani ki kahani-Anjaana Anjaani 2010

Artists: Priyanka Chopra, Ranveer Kapoor

Read more...

Jun 17, 2016

तुझे भुला दिया-अनजाना अनजानी २०१०

फिल्म बॉम्बे के गाने-कहना ही क्या के बाद कई ऐसे गीत आये
जो गीत और कव्वाली के हाइब्रिड जैसे सुनाई देते हैं. सन २०१०
की फिल्म अनजाना अनजानी से एक गीत जो ध्यान आकृष्ट करता
है वो है- तुझे भुला दिया. इसमें तीन तरह का ट्रीटमेंट है. विलायती
लोक गीत जो एक बाजे के साथ चलते रहते हैं उसके अलावा आज
की आतिफी गायकी का मिश्रण है.

सिद्धार्थ आनंद फिल्म के निर्देशक हैं और साजिद नडियाडवाला इसके
निर्माता. रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के प्रमुख
कलाकार हैं. गीत की शुरुआत ऐसा लगता है जैसे सुनिधि गा रही
हों, मगर ये हैं श्रुति पाठक-एक नई गायिका. इसके अलावा ज्यादा
आवाजें गीत में मोहित चौहान की हैं. थोड़ी सी बाकी की आवाजें
शेखर रवजियानी की हैं. इस दो लोगों ने मिल के लिखा है-कुमार
नाम के गीतकार संग विशाल दादलानी ने!


गीत के बोल:

नैना लगियाँ बारिशां
ते सुक्के सुक्के सपने वि पिज गए
नैना लगियाँ बारिशां
रोवे पलकें दे कोने विच नींद मेरी
नैना लगियाँ बारिशां
हंजू दिगडे ने चोट लगे दिल ते
नैना लगियाँ बारिशां
रुत बिरहा दे बादलां दी छा गयी

काली काली खाली रातों से
होने लगी है दोस्ती
खोया खोया इन राहों में
अब मेरा कुछ भी नहीं
हर पल हर लम्हा
मैं कैसे सहता हूँ
हर पल हर लम्हा 
मैं खुद से ये कहता रहता हूँ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया

तेरी यादों में लिखे जो लफ्ज़ देते है सुनाई
बीते लम्हे पूछते है क्यूँ हुए ऐसे जुदा
खुदा, खुदा मिला जो ये फासला है
खुदा तेरा ही ये फैसला है
खुदा होना था वो हो गया
जो तूने था लिखा

काली काली खाली रातों से
होने लगी है दोस्ती
खोया खोया इन राहों में
अब मेरा कुछ भी नहीं
हर पल हर लम्हा
मैं कैसे सहता हूँ
हर पल हर लम्हा
मैं खुद से ये कहता रहता हूँ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया


नैना लगियाँ बारिशां
ते सुक्के सुक्के सपने वि पिज गए
नैना लगियाँ बारिशां
रुत बिरहा दे बादलां दी छा गयी

दो पल तुझसे जुडा था
ऐसे फिर रस्ता मुडा था
तुझसे में खोने लगा
जुदा जैसे होने लगा
मुझसे कुछ मेरा

तू ही मेरी लिए अब कर दुआ
तू ही इस दर्द से कर दे जुदा
तेरा होके तेरा जो मैं ना रहा
मैं ये खुद से कहता हूँ

तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
तुझे भुला दिया ओ
फिर क्यूँ तेरी यादों ने
मुझे रुला दिया ओ
मुझे रुला दिया
.....................................................................
Tujhe bhula diya-Anjaana anjaani 2010

Artists-Ranveer Kapoor, Priyanka Chopra

Read more...

Jun 8, 2016

बुल शिट-खट्टा मीठा २०१०

फिल्मों के अपने तरीके हैं अभिव्यक्ति के, एक समय तक तो ये
बहुत ही सेफ किस्म के होते थे. कुछ सालों से ये भी थोड़े बोल्ड
हो गए हैं. सोशल मीडिया के पदार्पण के बाद थोडा निखार आ
गया है इनमें भी. अभी तक तो जो शब्द किसी को कोसते समय
या किसी से लड़ते समय प्रयोग होते थे वे सब अब खुल्लम खुल्ला
गीतों में, फिल्मों के संवाद में सुनाई देने लगे हैं.

आइये सुनें देश की व्यवस्था/अव्यवस्था पे बना एक गीत फिल्म
खट्टा मीठा से. इसे लिखा और गाया है शहजाद रॉय ने. संगीत
तैयार किया है शनि ने.



गीत के बोल:

मैं सिर्फ भाषण नहीं दूंगा,
राशन भी दूंगा, पीने का साफ़ पानी भी दूंगा
कोई गरीब नहीं होगा
कोई फुटपाथ पर नहीं सोयेगा
हिन्दुस्तान को चाँद पर पहुंचा दूंगा
व्हाट हैपंड
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट

आय एम एलर्जिक टू बुलशिट
हे आ जा आ जा
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट
हे आ जा आ जा
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट

मंत्री का भाषण बुलशिट
देगा सबको ये राशन बुलशिट
पियेंगे हम साफ़ पानी बुलशिट
बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट

मंत्री का भाषण बुलशिट
देगा सबको ये राशन बुलशिट
पियेंगे हम साफ़ पानी बुलशिट
बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट

अपने हाथ में दम हैं रे
अपनी लात में दम हैं रे
हम क्या किसी से कम है
किसी से कम हैं, किसी से कम हैं रे
सुन बे मेरे देश के चांटे
रखे तू जेब क्यू भारी
चांस मिले तो पल में यारो
बेच दे जनता सारी
सुन बे मेरे देश के चांटे
रखे तू जेब क्यूँ भारी
चांस मिले तो पल में यारो
बेच दे जनता सारी

ऑन दी रोड, ऑन दी रोड
एवरीबॉडी रॉक एन रोल
रे ऐ थे आजा ऑन दी रोड
नो मेटर वाट दे से
ऑन दी रोड, ऑन दी रोड
एवरीबॉडी रॉक एन रोल
रे ऐ थे आजा ऑन दी रोड
नो मेटर वाट दे से

बुजुर्गो ने मुझसे पूछा देश कैसे ये चलेगा
पहले तो मैं कुछ ना बोला थोडा सोचा
बुजुर्गो ने मुझसे पूछा देश कैसे ये चलेगा
बुजुर्गो से मैं ये बोला

मुझे फिकर हैं ये नहीं कि ये देश कैसे चलेगा
मुझे फिकर हैं ये ऐसे ही ना चलता रहे

सुन बे मेरे देश के चांटे
रखे तू जेब क्यूँ भारी
चांस मिले तो पल में यारो
बेच दे जनता सारी

हे आ जा आ जा
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट
बुलशिट बुलशिट बुलशिट बुलशिट
हे आ जा आ जा
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट
आय एम एलर्जिक

मुझसे बोले मंत्री जी देश में है बोलने की
पूरी पूरी हर किसी को फुल आजादी
मुझसे बोले मंत्री जी देश में है फुल आजादी
मंत्री जी से मैं बोला

यहाँ बोलने की आजादी तो है
पर बोलने के बाद आजादी नहीं है

सड़क और ब्रिज बनेंगे, बुलशिट
ट्राफिक में नहीं फसेंगे, बुलशिट
वक़्त पे काम होंगे, बुलशिट
बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट
सड़क और ब्रिज बनेंगे, बुलशिट
ट्राफिक में नहीं फसेंगे, बुलशिट
वक़्त पे काम होंगे, बुलशिट
बुलशिट, बुलशिट, बुलशिट

अपने हाथ में दम हैं रे
अपनी लात में दम हैं रे
हम क्या किसी से कम है
किसी से कम हैं, किसी से कम हैं
हे आ जा, हे आ जा

आय एम एलर्जिक टू बुलशिट बुलशिट
आय एम एलर्जिक टू बुलशिट बुलशिट
सुन बे मेरे देश के चांटे
रखे तू जेब क्यूँ भारी
चांस मिले तो पल में
यारो बेच दे जनता सारी

चुटकुले साहब जनता को जगाने का वक्त आ गया है
इनको मत जागो ये किसी ज़रूरी काम से सो रहे हैं
...............................................................................
Bullshit-Khatta Meetha 2010

Artists-Akshay Kumar, Trisha Krishnan

Read more...

तेरे मस्त मस्त दो नैन-दबंग २०१०

सन २०१० की फिल्म दबंग ने पुराने कई कीर्तिमान ध्वस्त किये
बॉक्स ऑफिस के.  सितम्बर १० को रिलीज़ हुई इस फिल्म का
निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया. फिल्मों में आने के पहले वे
कई टेली सीरियल में काम कर चुके थे. सन २०० की फिल्म जंग
के लिए कहानी लिखने के साथ वे बॉलीवुड से जुड़े. दबंग बतौर
निर्देशक उनकी पदार्पण फिल्म है. अनुराग कश्यप के छोटे भाई
अभिनव ने अपनी अलग पहचान बना ली है और अब वे अनुराग
के भाई के रूप में कम और सफल निर्देशक के रूप में ज्यादा
पहचाने जाते हैं.

आज सुनते हैं दबंग फिल्म से फायज अनवर का लिखा हुआ और
रहत फतह अली का गाया हुआ एक प्रसिद्ध गीत. इसका संगीत
तैयार किया है साजिद वाजिद ने. गाना दो संस्करणों में उपलब्ध
है, दूसरा आपको बाद में सुनवायेंगे





गीत के बोल:

ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे
नैनों में हाय
नैनों में हाय

ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे
नैनों में बसियां जैसे
नैन ये तेरे
नैनों में बसियां जैसे
नैन ये तेरे

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

पहले पहल तुझे देखा तो दिल मेरा
धडका हाय धडका, धडका हाय
पहले पहल तुझे देखा तो दिल मेरा
धडका हाय धडका, धडका हाय

जल जल उठा हूँ मैं
शोला जो प्यार का
भड़का हाय भड़का, भड़का हाय
नींदों में घुल गए हैं सपने जो तेरे
बदले से लग रहे हैं अंदाज़ मेरे
बदले से लग रहे हैं अंदाज़ मेरे

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

माही बेताब सा
दिल ये बेताब सा
तड़पा जाए तड़पा जाए तड़पा जाए
माही बेताब सा
दिल ये बेताब सा
तड़पा जाए तड़पा तड़पा जाए

नैनों की झील में
उतरा था यूँ ही दिल
डूबा जाए डूबा जाए डूबा जाए
होशो-हवास अब तो खोने लगे हैं
हम भी दीवाने तेरे होने लगे हैं
हम भी दीवाने तेरे होने लगे हैं

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे
नैनों में बसियां जैसे
नैन ये तेरे
नैनों में बसियां जैसे
नैन ये तेरे

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन

तेरे मस्त मस्त दो नैन
मेरे दिल का ले गए चैन
मेरे दिल का ले गए चैन
तेरे मस्त मस्त दो नैन
.............................................................................
Tere mast mast do nain-Dabang 2010

Artist: Salman Khan, Sonakshi Sinha

Read more...

Jun 3, 2016

आई फील गुड-अन्जाना अन्जानी २०१०

दो स्केल वाले गाने सुनने में अनूठे लगते आये हैं सदा से.
विशाल शेखर ने एक तेज धुन बनाई है अन्जाना अन्जानी के
लिए. गीत लिखा है विशाल दादलानी ने. आजकल के प्रतिभा
युक्त संगीतकार गीत भी खुद लिख लेते हैं. इससे दो फायदे
हैं अपने मन माफिक बोल मिल जाते हैं और गीतकार की
फीस बच जाती है.

गीत फिल्माया गया है रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा पर.
फिल्म की कहानी कुछ विलायती फिल्मों जैसी लगती है उस
हिसाब से अधिकतर गाने फिट हैं पटकथा में.

यह गीत गाया है विशाल दादलानी और शिल्पा राव ने.



गीत के बोल:


तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
इक दास्ताँ नई पुरानी
चोरी चोरी यह कहानी चली है
ठहरी थी जो तेरे आ जाने तक

तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
इक दास्ताँ नयी पुरानी
चोरी चोरी यह कहानी चली है
ठहरी थी जो तेरे आ जाने तक

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
अण्ड आय डोन्ट नो व्हाय  
बट फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड

हर दिशा रस्ता नया
हर कहीं राहें नयी नयी
मेरी राहें तुझे पाके
तुझपे ही थम गयी
हमसफ़र थी मगर तू ही
मंजिल बन गयी
तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
येह रास्तें लिखते जाए बस

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
अण्ड आय डोन्ट नो व्हाय  
बट फील गुड फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड

रौशनी ऐसी मिली
रात का चेहरा खिला यहाँ
अंधेरो से गिले थे जो
माफ़ वोह हो गए
थे जो मैले शीशे दिल के
साफ़ वो हो गए
तेरी मेरी तेरी मेरी कहानी
जैसे रात को सुबह मिल जाए बस

तेरे आने से मैंने जाना के
तू ही जीने का है बहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड
तेरे आने से मैंने जाना के
हर सफ़र हो गया सुहाना
एण्ड आई डोन्ट नो व्हाय 
बट फील गुड फील गुड
..............................................................................
I feel good-Anjaana Anjaani 2010

Artists-Priyanka Chopra, Ranveer Kapoor

Read more...

May 26, 2016

तेरे बिना जिया ना जाए-शापित २०१०

आइये सुनें फिल्म शापित(२०१०) से एक गीत जिसे पाकिस्तानी
गायक नज़म शेराज़ ने गाया है. इसे लिखा और इसका संगीत
भी उन्होंने ही तैयार किया है.

फिल्म में आदित्य नारायण, जी हाँ वही-गायक और श्वेता अग्रवाल
प्रमुख कलाकार हैं. फिल्म के निर्माता निर्देशक विक्रम भात हैं. इस
फिल्म में तीन संगीतकारों की सेवाएं ली गयी हैं-चिरंतन भट्ट,
नज़म शेराज़ और आदित्य नारायण. आदित्य नारायण ने गायक,
अभिनेता, संगीतकार और गीतकार के अलावा और क्या भूमिकाएं
निभाईं फिल्म में ये शोध का विषय हो सकता है.

मूल आवाजें हमेशा से सुनने में अच्छी लगती रही हैं और नज़म
की आवाज़ के साथ भी ऐसा ही कुछ है.



गीत के बोल:

तेरे बिना जिया ना जाए

तेरे बिना जिया ना जाए
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना
तेरे बिना जिया ना जाए
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना
दिल दे के जाना जान दे के जाना
कुर्बत किया है मोहब्बत किया है

दुनिया की दौलत मिल भी जाए तो
तू न मिला तो कुछ न मिला
मेरी वफ़ा को ना आज़माना ये ना भूल जाना
के मैं हूँ तेरा तेरा अपना
तेरे बिना जिया ना जाए,
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना

मिलना हमारा इस जिंदगी में
सपना नहीं हकीकत है ये
तुम जो ना जीतो कुछ भी नहीं है
ये जान लो ये मान लो
मेरी वफ़ा को ना आज़माना ये ना भूल जाना
के मैं हूँ तेरा तेरा अपना
तेरे बिना जिया ना जाए,
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना तेरे बिना
...............................................................................
Tere bina jiya na jaaye-Shaapit 2010

Read more...

Feb 24, 2016

जोर का झटका हाय ज़ोरों से-एक्शन रीप्ले २०१०

कुछ लोग दिमाग से बूढ़े हो जाते हैं और कुछ शरीर से. इसमें
से दूरी श्रेणी वाले ज्यादा बेहतर होते हैं. दिल अगर जवान हो
तो क्या बात है- किसी गीत की पंक्ति है. बुढ़ापे में अगर दिल
कुछ ज्यादा ही जवान हो और बन्दर की तरह गुलाटियां मारे तो
जनता कहती है-बूढी घोड़ी लाल लगाम. मिसाल तो सही दी है
न मैंने ?

आपको डुकर-डुकरिया के ज़माने के गीत सुनवा दिए अब सुनिए
एक जोर का झटका धीरे से. फिल्म एक्शन रीप्ले से यही गीत
सुनिए दलेर मेहँदी और ऋचा शर्मा की आवाजों में. अक्षय कुमार
और ऐश्वर्या राय इस गीत में आपको दिखाई देंगे.



गीत के बोल:

नाऊ यू कैन डू इट लाईक दिस
Take it to the level, you can do it like that
Shake it to the right
All my ladies and my men and my men and my ladies ..

जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा
शादी बन गयी उम्र कैद की सजा हाँ सजा
जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा
शादी बन गयी उम्र कैद की सजा हाँ सजा

ये है उदासी जान की प्यासी
शादी से अच्छा है तुम ले लो फांसी
लाखों दुखों की होती है ये वजह हाँ वजह
जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा
शादी बन गयी उम्र कैद की सजा हाँ सजा

जिसकी शादी पर जाना उसको इतना समझाना
जिसकी शादी पर जाना उसको इतना समझाना
न कर शादी ये बर्बादी फिर न पछताना
जिसकी शादी पर जाना उसको इतना समझाना
न कर शादी ये बर्बादी फिर न पछताना

हाँ मौका है पगले शादी से बच ले
समझा ले दिल को ये शादी को मचले
शादी के मंडप से तू खुद को भगा हाँ भगा

जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा

सबसे पहले शादी थी यारों जहाँ में जिसने की
उसको ढूंढो पकड़ो पीटो गलती उसने की
सबसे पहले शादी थी यारों जहाँ में जिसने की
उसको ढूंढो पकड़ो पीटो गलती उसने की
वो था सौदाई बन के कसाई
उसने तो सबकी लुटिया डुबोई

पानी मिले ना मारो ऐसी जगह हाँ जगह
जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा
शादी बन गयी उम्र कैद की सजा हाँ सजा
जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा
शादी बन गयी उम्र कैद की सजा हाँ सजा
जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा हाँ लगा.
………………………………………………………………..
Zor ka jhatka-Action Replay 2010

Artists: Aishwarya Rai, Akshay Kumar

Read more...

Jul 19, 2015

बड़ी धीरे जली-इश्किया २०१०

आज आपको इश्किया फिल्म का एक गीत सुनवा रहे हैं
जो गुलज़ार का लिखा हुआ है. गुलज़ार ऑस्कर पुरस्कार
प्राप्त करने के बाद इंटरनैशनली सर्टिफाइड गीतकार हो गए
हैं. वो एक ऐसी कतार में शामिल हो गए हैं जिसमें पहुँच
पाना आम गीतकार के लिए संभव नहीं है. गुलज़ार की
खूबी रही है-वे लगातार सक्रिय रहे हैं.

आज फिल्म उद्योगमें दो व्यक्ति जवानों से भी ज्यादा सक्रिय
दिखाई देते हैंएक अमिताभ बच्चन तो दूसरे गुलज़ार.इनके
अलावा भीफिल्म उद्योग में कई शख्सियतें हैं जो अपनी बढती
उम्रके बावजूद जवानों से भी ज्यादा जोश और जूनून के साथ
काम करते हैं. समय समय पर उन शख्सियतों का जिक्र
हम करते रहेंगे अपने ब्लॉग पर.

इस गीत के बोल लाजवाब हैं. इसका मुखडा सुन कर के
पहले पहल एक मसखरे ने पूछा कहा था-बड़ी धीरे जली !
हमने भी उससे सारी इधर उधर की संभावनाओं को मन
में नकारते हुए वापस पूछा-क्या जली–बीडी ?

गीत में कुछ शब्द सामान्य चलन वाले नहीं हैं, आपको
शब्दकोष उठा कर देखना पढ़ सकता है समझने के लिए.
गीत रेखा भारद्वाज का गाया हुआ है और इसका संगीत
तैयार किया है विशाल भारद्वाज ने.



गीत के बोल:

बड़ी धीरे जली रैना, धुआं धुआं नैना
रातों से हौले हौले, खोली है किनारी
अँखियों ने तागा तागा भोर उतारी
खारी अँखियों से धुआं जाए ना

पलकों पे सपनों की अग्नि उठाये
हमने दो अँखियों के आलने जलाये
दर्द ने कभी लोरियां सुनाई तो
दर्द ने कभी नींद से जगाया रे
बैरी अँखियों से ना जाए धुआं जाए ना
बड़ी धीरे जली

जलते चरागों में अब नींद ना आये
फूंकों से हमने सब तारे बुझाए
जाने क्या खली रात की पिटारी से
खोले तो कोई भोर की किनारी रे
सूजी अँखियों से ना जाए धुआं जाए ना

बड़ी धीरे जली
............................................................................
Badi dheere jail-Ishqiya 2010

Artist: Vidya Balan

Read more...

May 26, 2015

चोरी किया रे जिया-दबंग २०१०

फिल्म दबंग २०१० की एक बेहद सफल फिल्म है. इसमें पुलिस
इन्स्पेक्टर के किरदार को काफी सशक्त बनाया गया है जो कि
इस फिल्म के पहले तक दक्षिण भारत की फिल्मों में ही देखा
जाता था. किरदार को इतना आकर्षक बना दिया गया है कि
देखने वाला खयाली दुनिया में खो जाता है.

एक सुनने लायक युगल गीत जिसे सोनू निगम और श्रेया घोषाल
ने गाया है. गीत जलीस शेरवानी का लिखा हुआ है और संगीत
साजिद-वाजिद की जोड़ी का है.

सोनाक्षी सिन्हा की ये पदार्पण फिल्म है और इसमें उन्होंने उम्मीद
से बेहतर अभिनय किया है.





गीत के बोल:

साँची साँची तेरी नज़रें एक दर्पण
दे दे मन की ख़बरें एक पलछिन
अधरों कुछ न कहा रे
नैनों ने कह दिया रे

तूने तो पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरा जिया ओ ओ ओ

तूने भी पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरे पिया

गुमसुम गुमसुम रहने वाली
हमरी ये गुजरिया रे
कल कल बहने लगी
जैसे प्रेम की नदिया रे

तुझ संग प्रीत हमने लगायी रे
तब जा के ये रूट आई है

तूने तो पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरा जिया ओ ओ ओ

तूने भी पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरे पिया

गुपचुप गुपचुप दिल में आया
सजना स्वांग रचिया रे

पल पल हर पल जिसकी छाया
अपना पार लगैया रे

ओ तुझ पर जान हमने लुटाई है
तब जा के तू संग आई है

तूने तो पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरा पिया

साँची साँची तेरी नज़रें एक दर्पण
दे दे मन की ख़बरें एक पलछिन
अधरों कुछ न कहा रे
नैनों ने कह दिया रे

तूने तो पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरा पिया ओ ओ ओ

तूने भी पल भर में
चोरी किया रे जिया
मोरे जिया
.......................................................
Chori kiya re jiya-Dabang 2010

Artists-Sonakshi SInha, Salman Khan

Read more...

Mar 10, 2015

मैं तैनू समझावां की-विरसा २०१०

आजकल एक फ़िल्मी गाने ने धूम मचा रखी है-मैं तैनू समझावां की.
एक फिल्म आई थी सन २०१० में विरसा नाम की पंजाबी भाषा में.
इसमें आर्य बब्बर, महरीन राहील, गुलशन ग्रोवर और कंवलजीत सिंह
परमुख कलाकार हैं. फिल्म का निर्देशन पंकज बत्रा ने किया है. फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर कमाल तो नहीं दिखा पायी मगर लागत निकालने
के अलावा कुछ मुनाफा भी खींचने में कामयाब रही. इसको फिल्म
समीक्षक हिंदी क्षेत्रों के हिसाब से फ्लॉप बताते हैं.

इसमें एक गाना है जिसे रिअलिटी संगीत कार्यक्रमों में प्रतियोगियों
ने खूब गाया. सुनने वाले भी भूल गए की मूल गाना किसने गाया
है. हम बतलाये देते हैं. ये गीत राहत फ़तेह अली ने गाया है और
इसके बोल लिखे हैं अहमद अनीस ने. जावद अहमद ने इसका संगीत
तैयार किया है.

अब मूल तो मूल है. मूल को सुनने का आनंद अलग ही हुआ करता
है हमेशा. इसके कितने भी संस्करण बना लो, वो स्वाद नहीं आ पाता.
हिन्दुस्तानी फ़िल्मी संगीत वैसे कई मामलों में पाकिस्तानी संगीत का
ऋणी है. नज़म शेराज़ के गीत “भीगे होंठ तेरे” के पहले तक वो
स्वीकार भी नहीं करता था कि मसाला कहाँ से मारा गया है. ये चलन
कम हुआ फिल्म मर्डर के गीत के बाद. अब तो नेट और उसपर उगी
ढेर सारी वीडियो साइटों की बदौलत श्रोता काफी ज्ञानी हो गया है.
उसे पता चल ही जाता है कि कुम्भ के मेले के बिछुडे कैसे और कब
मिला करते हैं.

आज हम आपको फिल्म विरसा का मूल गीत ही सुनवा रहे हैं . बाद
में सुनवायेंगे इसका देसी संस्करण जो ज्यादा सुना जाता है. मकसद
है मूल कलाकार की कृति का हम सम्मान करें और उसे पहचानें. एक
बात तय है इस गीत की “हाय” इसके बोलिवुडिया  संस्करण से बेहतर
है. गीत में महिला आवाज़ फरहा अनवर की है.



गीत के बोल:

नहीं जीना तेरे बाजू
नहीं जीना नहीं जीना
नहीं जीना तेरे बाजू
नहीं जीना नहीं जीना
नहीं जीना तेरे बाजू
नहीं जीना नहीं जीना
नहीं जीना तेरे बाजू
नहीं जीना नहीं जीना

मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजू लगदा जी
मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजू लगदा जी
तू की जाणे प्यार मेरा
मैं करां इंतज़ार तेरा
तू दिल तू यूँ जान मेरी

मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजू लगदा जी
हाय, तू की जाणे प्यार मेरा
मैं करां इंतज़ार तेरा
तू दिल तू यूँ जान मेरी

मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजों लगदा जी

मेरे दिल विच रह के मेरे
दिल डा हाल न जाणे
तेरे बाजो कलियाँ बै के
रोंदे नैन नुमाणे
जीना मेरा हाय
मरना मेरा नाल तेरे सी
कर ऐतबार मेरा
मैं करां इंतज़ार तेरा
तू दिल तू यूँ जान मेरी

मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजों लगदा जी

हो ओ ओ ओ ओ ओ
वे चंगा नइयो कीत्ता बीबा
वे चंगा नइयो कीत्ता बीबा
दिल मेरा तोड़ के
वे बड़ा पछ्ताइयां अक्खां
वे बड़ा पछ्ताइयां अक्खां
तेरे नाल रे जोड़ के

सुन्जियाँ सुन्जियाँ दिल दियां गलियाँ
सुन्जियाँ मेरियां बावां
आजा तेरियां खश्बू वानू
लव दियां मेरियां सावां
तेरे बिना, हाय, की मैं करां दूर उदासी
दिल बेकरार मेरा
मैं करां इंतज़ार तेरा
तू दिल तू यूँ जान मेरी

मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजू लगदा जी
हाय, तू की जाणे प्यार मेरा
मैं करां इंतज़ार तेरा
तू दिल तू यूँ जान मेरी
मैं तैनूं समझावां की
न तेरे बाजों लगदा जी
.........................................................
Main Tenu Samjhawan Ki-Virsa 2010

Artists: Arya Babbar,  Mehreen Raheel

Read more...

Sep 5, 2012

और फिर यूँ हुआ-स्ट्राईकर २०१०

२०१० का एक उल्लखनीय गीत सुनते हैं जिसे विशाल भारद्वाज
ने गाया है. गुलज़ार की रचना है और विशाल भारद्वाज ने ही
इसकी धुन तैयार की है.

यूं यूं हिट्स की श्रेणी में हम इस गीत को रखते हैं श्रेणी प्रेमियों
के सुझाव अनुसार.

चाँद बेचारे के साथ इस गाने में भी खिलवाड़ किया गया है. किसी
दिन चाँद किसी चाइनीज़ डिश में मसाले के तौर पर भी मिलेगा.
चाँद की ड्रायक्लीनिंग हुई है क्या किसी गीत में?



गीत के बोल:

और फिर यूँ हुआ
रात एक ख़्वाब ने जगा दिया
और फिर यूँ हुआ
रात एक ख़्वाब ने जगा दिया

फिर यूँ हुआ
चाँद की वो डली घुल गई
और यूँ हुआ
ख़्वाब की वो लड़ी खुल गई
चलती रहीं बेनूरियाँ
चलते रहे अंधेरों की
रौशनी के तले

फिर नहीं सो सके
इक सदी के लिए हम दिलजले
फिर नहीं सो सके
इक सदी के लिए हम दिलजले


और फिर यूँ हुआ
सुबह की धूल ने उड़ा दिया
और फिर यूँ हुआ
सुबह की धूल ने उड़ा दिया
फिर यूँ हुआ
चेहरे के नक़्श सब धुल गये
और यूँ हुआ
दर्द थे गर्द में रुल गये
तन्हाईयाँ ओढ़े हुए गलते रहे भीगे हुए
आँसुओं से गले

फिर नहीं सो सके
इक सदी के लिए हम दिलजले
इक सदी के लिए हम दिलजले
…………………………………………………..
Aur phir yun hua-Striker 2010

Artist: Siddharth Narayan

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP