Showing posts with label Rashmi Singh. Show all posts
Showing posts with label Rashmi Singh. Show all posts

May 30, 2017

सोने दो-सिटीलाइट्स २०१४

किसी हिंदी फिल्म के गाने में किसी ने फरमाइश की
हो-सोने दो की? खाने दो, पीने दो, रोने दो, धोने दो
के बाद अब सोने दो भी शामिल है सूची में.

कोई चाँद को झोले में डाल रहा है तो कोई चाँद को
परोस रहा है. किसी ने चाँद का कटोरा बनाया तो
किसी ने चाँद की थाली, सबके अपने अपने चाँद.

जीत गांगुली के संगीत निर्देशन में ये गीत गाया है
अरिजीत सिंह ने. गीत लिखा है रश्मि सिंह ने.



गीत के बोल:

सोने दो ख्वाब बोने दो
सोने दो ख्वाब बोने दो
जागेंगे  फिर थामेंगे
कोई वजह जीने की
सोने दो ख्वाब बोने दो
सोने दो ख्वाब बोने दो

परछाई के पीछे पीछे
भाग रहा है मन
चांद को मुट्ठी में भरने को 
करता रोज़ जतन
प्यासे से  इस पंछी को 
कोई नदी मिलने दो ना
सोने दो ख्वाब बोने दो
सोने दो ख्वाब बोने दो

इतने सारे चेहरे हैं
और तन्हा सब के सब
तेरे शहर का  काम है
चलना यूँ बेमतलब
चेहरों के  इस मेले में 
अपना कोई मिलने दो ना
सोने दो ख्वाब बोने दो
सोने दो ख्वाब बोने दो
...................................................................
Sone do khwab bone do-Citylights 2014

Artist: Rakumar Rao

Read more...

Jun 30, 2016

मुस्कुराने की वजह-सिटीलाइट्स २०१४

आजकल के गानों में अंतर करना मुश्किल होता है वैसे ही
नए गायक गायिकाओं के गानों में फर्क करना भी आसान
काम नहीं है.

प्रस्तुत गीत दो गानों का मिक्सचर जैसा है मगर सुनने में
अच्छा है. अरिजीत सिंह नए गायकों में सबसे बेहतर सुनाई
देते हैं उसकी वजह उनकी रेंज है. उसके अलावा सुर भी
औरों से ज्यादा सधा हुआ है, टोनल क्वालिटी भी बेहतर है.
फिल्म सिटी लाइट्स के लिए इसे लिखा रश्मि सिंह ने और
धुन तैयार की है जीत गांगुली ने.



गीत के बोल:

मुस्कुराने की वजह तुम हो
गुनगुनाने की वजह तुम हो
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे
ओ रे लम्हें तू कहीं मत जा
हो सके तो उम्र भर थम जा
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे  पिया रे


धूप आये तो  छाँव तुम लाना
ख्वाहिशों की बारिशों में  भीग संग जाना
धूप आये तो  छाँव तुम लाना
ख्वाहिशों की बारिशों में  भीग संग जाना
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे पिया रे


जो मिले उसमें काट लेंगे हम
थोड़ी खुशियाँ  थोड़े आंसू  बांट लेंगे हम
जो मिले उसमें काट लेंगे हम
थोड़ी खुशियाँ  थोड़े आंसू  बांट लेंगे हम
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे पिया रे

मुस्कुराने की वजह तुम हो
गुनगुनाने की वजह तुम हो
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे
जिया जाये ना जाये ना जाये ना
ओ रे पिया रे पिया रे
.................................................................................
Muskurane ki wajah tum ho-Citylights 2014

Read more...

Feb 1, 2015

एक चिरैय्या-सिटी लाइट्स २०१४

फिल्म के नाम रखने के मामले में बॉलीवुड, हॉलीवुड को
मात कर रहा है इन दिनों. सिनेमाटोग्राफी में तो काफी
पहले से टक्कर दे रहा है. एक नयी फिल्म सिटी लाइट्स
से गाना सुनते हैं आज. संगीत उभरते संगीतकार जीत
गांगुली का है. बोल लिखे हैं रश्मि सिंह ने. इसे गाया है
अरिजीत सिंह और जीत गांगुली ने.

गीत में चिड़िया को याद किया गया है, इस लिहाज़ से ये
पर्यावरण प्रेमी गीत हुआ. ऐसा गीत बहुत दिन बाद सुनाई
दिया है.



गीत के बोल:

एक चिरैय्या, घोंसले को छोड़, उड़ उड़ जाये
और ये सोचे काश ऐसा हो कदम मुड़ जाये
एक चिरैय्या, घोंसले को छोड़, उड़ उड़ जाये
और ये सोचे काश ऐसा हो कदम मुड़ जाये

तिनका तिनका कर बटोरा और बनाया घर
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर कर दिया बेघर

ओ मुसाफिर धीर धर
आयेगा सूरज इधर
काहे भागे, काहे भागे
दूर जितना जायेगा
लौट फिर ना पायेगा
काहे भागे, काहे भागे

एक चिरैय्या  को पराया देश कैसे भाये
गाँव का पीपल पुराना याद उसको आये
तिनका तिनका कर बटोरा
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर कर दिया बेघर

ये जो अंसुअन की लड़ी बह रही है हर घड़ी
तेरे आगे  तेरे आगे
याद रख हर मोड़ पर  एक नयी सुबह खड़ी
काहे भागे  काहे भागे

एक चिरैय्या आँसुओं से लड़-झगड़ सो जाये
राह पथरीली है लेकिन हौंसला ना जाये
तिनका तिनका कर बटोरा और बनाया घर
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर कर दिया बेघर
…………………………………………………………..
Ek Chiraiya-Citylights 2014

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP