Jan 26, 2010

यही तो है वो,यही तो है-सोलवा साल १९५८

गाना क्या पूरी कहानी है ये। सुंदरियों पर कटाक्ष वाला ये गीत
गा रहे हैं देव आनंद परदे पर। नायिका हैं वहीदा रहमान जिनके
लिए ये गाया जा रहा है। ये एक बहुत ही कम सुना गया गीत है
सोलवा साल फिल्म के जो एक गीत चर्चित है वो हेमंत कुमार
की आवाज़ में है।

फिल्म: सोलवा साल
वर्ष: १९५८
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार: स डी बर्मन
गायक: मो. रफ़ी
कलाकार: वहीदा रहमान, देव आनंद

..........



गाने के बोल:

यही तो है वो,यही तो है
यही तो है वो,यही तो है
देखिये देखिये गौर से फिर देखिये
देखिये देखिये गौर से फिर देखिये
यही तो है वो,यही तो है
यही तो है वो,यही तो है

सुना होगा आप ने,किस्सा ये चौपाल मे
एक राजा फँस गया था इक परी के जाल में
सुना होगा आप ने,किस्सा ये चौपाल मे
एक राजा फँस गया था इक परी के जाल में
ओ परी आई है फिर नये जलवे लिये
अरे देखिये देखिये गौर से फिर देखिये

यही तो है वो,यही तो है

शायरों का ये कहा,होगे तुम्हे याद भी
भोली भोली सूरत वाले,होते हैं जल्लाद भी
शायरों का ये कहा,होगे तुम्हे याद भी
भोली भोली सूरत वाले,होते हैं जल्लाद भी
सीने में दिल नहीं,फिरते हैं पत्थर लिये
अरे देखिये देखिये गौर से फिर देखिये

यही तो है वो,यही तो है

हाँ वो ही जिनके लिये,जान दी फरहाद ने
जंगल जंगल रोता था,मजनू भी जिनकी याद में
हाँ वो ही जिनके लिये,जान दी फरहाद ने
जंगल जंगल रोता था,मजनू भी जिनकी याद में
रोमेओ चल बसा जिनके तमन्न लिये
देखिये देखिये गौर से फिर देखिये

यही तो है वो,यही तो है

तुम इसे कह लो हँसी,पर ये सही बात है
कुछ तो है जो इनक मेरा गली गली साथ है
तुम इसे कह लो हँसी,पर ये सही बात है
कुछ तो है जो इनक मेरा गली गली साथ है
और हम क्या कहे खुद ही समझ लीजिये
ओ देखिये देखिये गौर से फिर देखिये

यही तो है वो,यही तो है

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP