तेरे दर्द से दिल आबाद रहा- दीवाना १९९१
गीत है जिसमें नायक ऋषि कपूर अपना दुःख दर्द गीत के ज़रिये
फैला रहे हैं. इसे काफी पसंद किया उस समय के मजनुओं और
दुखी प्रेमियों ने. वैसे तो दीवाना(१९९१) एक ऐसी ही फिल्म है
जिसके सभी गाने खूब बजे थे फिल्म रिलीज़ के वक्त और उसके
दो साल बाद तक. ये एक ऐसा गीत है जो काफी बाद तक भी
बजा है मसलन सन २००२ के आस पास तक.
पाठक सोचते होंगे इस ब्लॉग पर बीच बीच में सुरसुरी जैसी छोड़
दी है जानकारियों की. निरंतरता न होने की एक वजह ये है इस
ब्लॉग को समर्पित लेखन वाले मित्र नहीं मिल पाए इसलिए सफर
धीरे धीरे व्यतीत हो रहा है. हिंदी ब्लॉग जगत में वैसे भी सेवाएं
आसानी से नहीं मिलती. कितना भी दम भर ले हिंदी के चिट्ठाकार
मगर हकीकत यही है की हिंदी का क्रेज अभी भी वो नहीं बन पाया
है जो अंग्रेजी के ब्लॉग का है. ब्लॉग एग्रीगेटर से जुडवाने के
अलावा अधिकाँश ब्लोगरों को फुर्सत नहीं है कि वे हिंदी ब्लॉग जगत
की बेहतरी के लिए कुछ कर पायें. उसके अलावा टिपण्णी करने
में कंजूसी के लिए हिंदी साहित्य जगत ही विख्यात है तो ब्लॉग
जगत को अकेले को दोष देना उचित नहीं होगा. गुणवत्ता के
मामले में अभी काफी पीछे है हिंदी ब्लॉग.
गीत के बोल:
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया
नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया
अपनी वफ़ा ले गुल खिल ना पाए
मिलके भी तुझसे हम मिल ना पाए
दर्द-ए-दिल हम कैसे सहे
दूर भी हम कैसे रहे
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दें
जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दें
अरमान बुझे हैं सपने धुंआ हैं
मर मर के हम तो ज़िंदा यहाँ हैं
बेखुदी में हम खो गए
फिर जुदा तुझसे हो गए
चाहत का जहां बरबाद रहा
चाहत का जहां बरबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
.................................................
Tere dard se dil aabad-Deewana 1991
Artists: Rishi Kapoor, Divya Bharti

0 comments:
Post a Comment