Showing posts with label Deewana. Show all posts
Showing posts with label Deewana. Show all posts

Dec 1, 2019

सोचेंगे तुम्हें प्यार करे के नहीं-दीवाना १९९२

समय बदलता है और उसके साथ ना जाने क्या क्या बदल
जाता है और हमें चाहे अनचाहे स्वीकार करना ही पड़ता है.
उसके सिवा कोई चारा-खली-चूनी-घास भी तो नहीं है. अब
एक ज़माना था जब एक ब्रांड की चाय बढ़िया किस्म की
आया करती थी, जबसे उसके विज्ञापन में तबला सारंगी वाले
दिखने लगे, चाय की क्वालिटी का तबला सारंगी बज गया.
अब क्या किया जाए, चाय तो पीनी ही है.

ऋषि कपूर के लिए किसी ज़माने में हमने किशोर कुमार के
गाये गीत सुने. नया दौर आया तो कुमार सानू के गाये गीत
भी सुने. हालांकि फिल्म चांदनी और साहिबां में संगीतकार
ने जॉली मुखर्जी की आवाज़ भी प्रयोग की ऋषि के लिए.
गौरतलब है दोनों फिल्मों के संगीतकार शिव-हरि हैं. इसका
जवाब वे ही दे सकते हैं कि उनके चयन के पीछे वजह क्या
रही. सितमगर फिल्म १९८५ में आई और चांदनी सन १९८९
में. किशोर कुमार सन १९८९ में मौजूद नहीं थे. सन १९९२
की फिल्म हनीमून के लिए आनंद मिलिंद ने दो आवाजों
का प्रयोग किया है-उदित नारायण और सुरेश वाडकर.

समीर का लिखा गीत सुनते हैं जिसकी धुन नदीम श्रवण ने
बनाई है. ये कुमार सानू के हिट गीतों में से एक है.




गीत के बोल:

बोल पक रहे हैं थोडा इंतज़ार कीजिये
.......................................................
Sochenge tukhen pyar karen ke nahin-Deewana 1992

Read more...

Dec 29, 2017

मोरा नाजुक बदन छुए-दीवाना १९५२

टॉवेल या तौलिए का प्रयोग श्वेत श्याम युग में भी होता था. उस
युग में में भी पब्लिक बदन, मुंह वगैरह पोंछने के लिए तौलिए का
प्रयोग करती थी. मोटा हो या पतला हो, रोयेंदार हो या बिना रोयें
का, उपयोग सबका एक सरीखा है.

फ़िल्मी गीतों में तौलिए का प्रयोग काफी हुआ है. एक दिन मैं एक
फिल्म दो चोर देख रहा था, फिल्म के एक युगल गीत में नायिका
तनूजा को तौलिए में लिपटे देख मुझे दो तीन गीत याद आये इनमें
से एक है सुरैया का गाया फिल्म दीवाना का ये गीत. चद्दर के साइज़
का तौलिया लपेटे नायिका इसे गाते हुए कुछ एम्बरेस्ड सी दिखाई
दे रही है.

सुनते हैं फिल्म दीवाना का ये गीत.  गीत शकील बदायूनीं का है और
संगीत नौशाद का.




गीत के बोल:

मोरा नाजुक बदन छुए चंचल पवन
मोरा नाजुक बदन छुए चंचल पवन
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
मोरा नाजुक बदन

हो ओ ओ ओ ठंडी हवाओं से मैं शरमाऊँ
ठंडी हवाओं से मैं शरमाऊँ
नदिया की लहरों में तन को छुपाऊँ
कोई देखे ना हाय
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये

मोरा नाजुक बदन
मोरा नाजुक बदन छुए चंचल पवन
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
मोरा नाजुक बदन

हो ओ ओ ओ पंछी ने जीवन की नयी धुन गाई
पंछी ने जीवन की नयी धुन गाई
संग संग जवानी ने बंसी बजाई
कोई दिल में समाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
मोरा नाजुक बदन

मोरा नाजुक बदन छुए चंचल पवन
मोरा नाजुक बदन छुए चंचल पवन
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
लाज अँखियन में आये जियरा धड़क धड़क जाये
मोरा नाजुक बदन
…………………………………………………………….
Mora najuk badan-Deewana 1952

Artist: Suraiya

Read more...

Aug 12, 2016

तीर खाते जाएंगे-दीवाना १९५२

कुछ गीत तबियत से बनाये होते हैं कुछ फुरसत में बनाये गए
तो कुछ फुरसत में तबियत से बनाये गए. आज आपको तीसरी
श्रेणी से एक गीत सुनवाते हैं फिल्म दीवाना से. नौशाद के टॉप
गीतों में एक मान लें इसे. इसे आप एक बार सुनने के बाद
दोबारा सुनने का लोभ संवरण नहीं कर सकते.

बड़े कातिलाना अंदाज़ में चीत्कार है इस गीत की शुरुआत में.
चीत्कार बड़ी नपी तुली और कंट्रोल्ड है.

कारदार निर्देशित इस फिल्म में भी उम्दा संगीत है. कारदार ने
संगीत पक्ष का काफी ध्यान रखा अपनी फिल्मों में, इसी वजह
से उनकी फ़िल्में और फिल्मों के गीत आज भी जनता को याद
हैं. हम जून पुराने संगीत प्रेमियों की बात कर रहे हैं. 




गीत के बोल:

ओ तीर चलानेवाले

तीर खाते जाएंगे आँसू बहाते जाएंगे
ज़िंदगी भर अपनी क़िस्मत आज़माते जाएंगे
तीर खाते जाएंगे आँसू बहाते जाएंगे
ओ तीर चलानेवाले

दिल का शीशा तोड़ने वाले किए जा तू सितम
अपनी बर्बादी का शिकवा लब पे लाएंगे न हम
लब पे लाएंगे न हम
तू जो ग़म देगा कलेजे से लगाते जाएंगे
तीर खाते जाएंगे आँसू बहाते जाएंगे

बे-असर होते नहीं आँसू किसी नाकाम के
तुझको भी रोना पड़ेगा एक दिन दिल थाम के
एक दिन दिल थाम के
दर्द बन के हम तेरे दिल में समाते जाएंगे

तीर खाते जाएंगे आँसू बहाते जाएंगे
ओ तीर चलानेवाले
……………………………………………………..
Teer khate jayenge-Deewana 1952

Artist: Sumitra Devi

Read more...

Mar 20, 2016

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा-दीवाना १९९२

बहुत दिनों के बाद किसी की फरमाईश आई है ब्लॉग पर.
आइये सुना जाए ऋषि कपूर, दिव्या भारती, शाहरुख खान
अभिनीत फिल्म दीवाना से एक और गीत जो काफी बड़ा
हिट गीत है. 

फिल्म-दीवाना
साल-१९९२
गायक-कुमार सानू
गीत-समीर
संगीत-नदीम श्रवण
परदे पर-ऋषि कपूर, दिव्या भारती




गीत के बोल:

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया
नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया

अपनी वफ़ा के गुल खिल ना पाए
मिल के भी तुझसे हम मिल ना पाए
दर्द-ए-दिल हम कैसे सहें
दूर भी हम कैसे रहें
तेरा गम तेरे जाने के बाद रहा
तेरा गम तेरे जाने के बाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दे
जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दे
अरमान बुझे है सपने धुंआ है
मर मर के हम तो जिंदा यहां है
बेखुदी मे हम खो गए
फिर जुदा तुझसे हो गए
चाहत का जहां बुर्बाद रहा
चाहत का जहां बुर्बाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
..........................................................
Tere dard se dil aabad raha-Deewana 1992

Read more...

Jan 31, 2015

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा- दीवाना १९९१

आपको सुनवाते हैं दीवाना फिल्म से एक गीत. ये एक दर्द भरा
गीत है जिसमें नायक ऋषि कपूर अपना दुःख दर्द गीत के ज़रिये
फैला रहे हैं. इसे काफी पसंद किया उस समय के मजनुओं और
दुखी प्रेमियों ने. वैसे तो दीवाना(१९९१) एक ऐसी ही फिल्म है
जिसके सभी गाने खूब बजे थे फिल्म रिलीज़ के वक्त और उसके
दो साल बाद तक. ये एक ऐसा गीत है जो काफी बाद तक भी
बजा है मसलन सन २००२ के आस पास तक.

पाठक सोचते होंगे इस ब्लॉग पर बीच बीच में सुरसुरी जैसी छोड़
दी है  जानकारियों की. निरंतरता न होने की एक वजह ये है इस
ब्लॉग को समर्पित लेखन वाले मित्र नहीं मिल पाए इसलिए सफर
धीरे धीरे व्यतीत हो रहा है. हिंदी ब्लॉग जगत में वैसे भी सेवाएं
आसानी से नहीं मिलती. कितना भी दम भर ले हिंदी के चिट्ठाकार
मगर हकीकत यही है की हिंदी का क्रेज अभी भी वो नहीं बन पाया
है जो अंग्रेजी के ब्लॉग का है. ब्लॉग एग्रीगेटर से जुडवाने के
अलावा अधिकाँश ब्लोगरों को फुर्सत नहीं है कि वे हिंदी ब्लॉग जगत
की बेहतरी के लिए कुछ कर पायें. उसके अलावा टिपण्णी करने
में कंजूसी के लिए हिंदी साहित्य जगत ही विख्यात है तो ब्लॉग
जगत को अकेले को दोष देना उचित नहीं होगा. गुणवत्ता के
मामले में अभी काफी पीछे है हिंदी ब्लॉग.





गीत के बोल:

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया
नसीबा भी क्या रंग लाया
कहाँ ला के हमको मिलाया

अपनी वफ़ा ले गुल खिल ना पाए
मिलके भी तुझसे हम मिल ना पाए
दर्द-ए-दिल हम कैसे सहे
दूर भी हम कैसे रहे

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दें
जान-ए-वफ़ा तुझको क्या दे
दिल कह रहा है दुआ दें

अरमान बुझे हैं सपने धुंआ हैं
मर मर के हम तो ज़िंदा यहाँ हैं
बेखुदी में हम खो गए
फिर जुदा तुझसे हो गए

चाहत का जहां बरबाद रहा
चाहत का जहां बरबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा
कुछ भूल गए कुछ याद रहा
कुछ याद रहा
.................................................
Tere dard se dil aabad-Deewana 1991

Artists: Rishi Kapoor, Divya Bharti

Read more...

Jan 22, 2015

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं-दीवाना १९९२

एक दीवाना फिल्म आई थी सन १९५२ में तो दूसरी
आई सन १९९२ में. ४० साल बाद. फिल्म ऋषि कपूर
की फिल्म उद्योग से विदाई के संकेत का आरम्भ था
तो नए युग के सुपरस्टार शाहरुख के आगमन का
बिगुल. फिल्म का शीर्षक गीत सुनते हैं आज जो कि
बेहद लोकप्रिय हुआ था. अप्पको पहले एक गीत सुनवा
चुके हैं इस फिल्म से. ये गीत विनोद राठौड और अलका
याग्निक ने गाया है. शाहरुख खान और दिव्या भारती
पर इसे फिल्माया गया है. गीत समीर का और संगीत
नदीम-श्रवण का है.



गीत के बोल:

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
मैंने इसलिए जानेजाना दीवाना
तेरा नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया
हाँ, नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया
मेरा नसीब है जो मेरे यार ने
हंस के प्यार से बेखुदी में दीवाना
मेरा नाम रख दिया, मेरा नाम रख दिया
हाँ, नाम रख दिया, मेरा नाम रख दिया

तूने पहली नज़र में सनम मेरे दिल को चुराया
ओ तूने पहली नज़र में सनम मेरे दिल को चुराया
हुई दुनिया से परायी तुझे अपना बनाया
बिना देखे तुझे अब न आये करार
हर घडी है मुझे अब तेरा इंतज़ार
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
मैंने इसलिए जानेजाना दीवाना
तेरा नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया
हाँ, नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया

तेरी चाहत की चांदनी, मेरी आँखों में बस गयी
तेरी चाहत की चांदनी, मेरी आँखों में बस गयी
ये खुशबू तेरे जिस्म की मेरी सांसों में बस गयी
तू मेरी आरजू तू है मेरी वफ़ा
जिंदगी में कभी अब न होंगे जुदा
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
मैंने इसलिए जानेजाना दीवाना
तेरा नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया
हाँ, नाम रख लिया, तेरा नाम रख लिया
मेरा नसीब है जो मेरे यार ने
हंस के प्यार से बेखुदी में दीवाना
मेरा नाम रख दिया, मेरा नाम रख दिया
हाँ, नाम रख दिया, मेरा नाम रख दिया
जानेजाना दीवाना, तेरा नाम रख दिया
...........................................
Aisi deewangi-Deewana 1992

Read more...

Oct 19, 2011

पायलिया हो हो हो हो-दीवाना १९९२

आपको थोड़े दिन पहले रफ़ी का गाया एक अमर गीत सुनवाया था
सन १९५२ की दीवाना से। ठीक ४० साल बाद एक और दीवाना आई
जो रंगीन थी और जिसमें संगीत नदीम श्रवण का था। ये फिल्म
शाहरुख़ खान की पदार्पण फिल्म थी, फिल्म काफी चली जिसकी
मुख्य वजह इसकी अभिनेत्री दिव्या भारती और इसके लोकप्रिय गीत
रहे। फिल्म गायक कुमार सानू के कैरियर के लिए भी काफी फायदेमंद
साबित हुयी। इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर शायद ही किसी रोमांटिक
भूमिका में दिखाई दिए हों। हिंदी फिल्मों की फिलासफी ऐसी है कि
उसमें नायक कभी बूढा नहीं होता। इस गीत में भी नायक अपने से
आधी उम्र की नायिका से साथ ठुमके लगा रहा है। यही वो बातें हैं
जो दर्शक बिना हाजमोला के ख़ुशी ख़ुशी पचा जाता है।


गीतकार आनंद बख्शी द्वारा रिक्त किये गए स्थान को शायद अगली
पीढ़ी से अनजान पुत्र समीर ने ही भरा । ९० के दशक में उन्होंने भी
गाने कि फैक्ट्री माफिक काफी गीत लिखे हिंदी फिल्मों के लिए। उनके
लिखे काफी गीत चर्चित रहे और हिट हुए।



गीत के बोल:

पायलिया, हो हो हो हो,
पायलिया, हो हो हो हो

जिंद माहिया, जिंद माहिया
जाना मैं जाना तेरे साथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
हाथों में ले ले मेरा हाथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
जाना मैं जाना तेरे साथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
हाथों में ले ले मेरा हाथ वे

पायलिया, हो हो हो हो, पायलिया, हो हो हो हो
तेरी पायलिया शोर मचाये, नींद चुराए
होश उडाये, मुझको पास बुलाये, ओ रब्बा हो

पायलिया, हो हो हो हो, पायलिया, हो हो हो हो
पायलिया गीत सुनाये, सरगम गाये
प्रीत जगाये, तुझको पास बुलाये, रब्बा हो

पायलिया, हो हो हो हो
पायलिया, हो हो हो हो

आँखों में तेरे सपने, होंठों पे तेरी बात
ये दिन तो कट जाता है, गुज़रती नहीं रात
आँखों में तेरे सपने, होंठों पे तेरी बात
ये दिन तो कट जाता है, गुज़रती नहीं रात

हाय कैसे मैं सुनाऊँ जिया का तुझको हाल
के याद नहीं मुझको महीना दिन साल

साँसों से बांधे साँसों का बंधन
तेरी पायल गोरी मेरे दिल की धड़कन

पायलिया, हो हो हो हो,
पायलिया, हो हो हो हो
पायलिया गीत सुनाये, सरगम गाये
प्रीत जगाये, तुझको पास बुलाये, रब्बा हो

तेरी पायलिया शोर मचाये, नींद चुराए
होश उडाये, मुझको पास बुलाये, रब्बा हो

मेरी पायल पे लिखा है दीवाने तेरा नाम
बाहों में तेरी बीते अब मेरे सुबह-ओ-शाम
मेरी पायल पे लिखा है दीवाने तेरा नाम
बाहों में तेरी बीते अब मेरे सुबह-ओ-शाम

जी मेरा कहता है मैं पायल बन जाऊं
इन गोरे गोरे पैरों की रंगत चुराऊँ

ऐसी बातों से मुझको डर लागे
नाज़ुक होते है चाहत के धागे

पायलिया, हो हो हो हो,
पायलिया, हो हो हो हो
तेरी पायलिया शोर मचाये, नींद चुराए
होश उडाये, मुझको पास बुलाये, ओ रब्बा हो

पायलिया गीत सुनाये, सरगम गाये
प्रीत जगाये, तुझको पास बुलाये, रब्बा हो

पायलिया, हो हो हो हो
पायलिया, हो हो हो हो

जिंद माहिया, जिंद माहिया
जाना मैं जाना तेरे साथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
हाथों में ले ले मेरा हाथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
जाना मैं जाना तेरे साथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
हाथों में ले ले मेरा हाथ वे

आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ

जिंद माहिया, जिंद माहिया
जाना मैं जाना तेरे साथ वे
जिंद माहिया, जिंद माहिया
हाथों में ले ले मेरा हाथ वे
..........................................
Payaliya ho ho ho-Deewana 1992

Artists-Rishi Kapoor, Divya Bharti

Read more...

Jun 5, 2011

तस्वीर बनाता हूँ तेरी-दीवाना १९५२

आइये अमर गीतों की श्रंखला में अगला गीत सुनें फिल्म दीवाना(१९५२)
से। अभिनेता सुरेश परदे पर अभिनेत्री सुरैया की तस्वीर बनाते हुए दीवाने
हुए जा रहे हैं। उनकी दीवानगी में सहायक हैं शकील बदायूनीं के बोल और
नौशाद का संगीत। फिल्म में सुरैया के चरित्र का नाम बहुत घरेलू सा है-लाली।
गीत गाया है मोहम्मद रफ़ी ने और ये उनके गाये सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक है।
अफोस बस इतना है कि अभिनेता सुरेश ने इस शानदार गीत पर टाइम-पास
किस्म की एक्टिंग की है। सावन और जुल्फों के कनेक्शन पर गौर फरमाएं।




गीत के बोल:

तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से
देखा है तुझे मैंने मोहब्बत की नज़र से, अरे
मोहब्बत की नज़र से
तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

जितने भी मिले रंग वो
सब भर दिए तुझ में, हाय
भर दिए तुझ में
एक रंग-ए-वफ़ा और है
लाऊं वो किधर से, अरे
लाऊं वो किधर से

तस्वीर बनाता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

सावन तेरी जुल्फों से घटा
मांग के लाया, हाय
मांग के लाया
बिजली ने चुरायी है तड़प
तेरी नज़र से, अरे
तड़प तेरी नज़र से

मैं दिल में बुला कर तुझे
रुखसत ना करूंगा, हाय
रुखसत ना करूंगा
मुश्किल है तेरा लौट के
जाना मेरे घर से, अरे
जाना मेरे घर से

तस्वीर बनता हूँ तेरी खून-ए-जिगर से
खून-ए-जिगर से

..................................
Tasveer banata hoon teri khoon-e-jigar se-Deewana 1952

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP