मेरे सूने जीवन का आसरा है-आसरा १९६६
कई उल्लेखनीय गीत गाये हैं मगर हम कुछ गीत ही याद
रख पाए जैसे अनहोनी का-तूने होंठों से लगायी तो हंगामा
हो गया. उसके अलावा कोई शहरी बाबू दिल लहरी बाबू हाय
रे-लोफर फिल्म का. ये तो लोकप्रिय गीत हैं इसलिए ध्यान
में आ जाते हैं. एक और लोकप्रिय गीत है जिस आम जनता
ने बहुत पसंद किया था-खत लिख दे सांवरिया के नाम बाबू
जो फिल्म आये दिन बहार के फिल्म में है.
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए तकरीबन १५० से ऊपर गीत गाने
वाली आशा भोंसले का शायद प्रथम उल्लेखनीय गीत है फिल्म
आसरा से-मेरे सूने जीवन का आसरा है. फिल्म आसरा का
लाता का गाया गीत आपको अवश्य याद होगा-नींद कभी रहती
थी आँखों में-जो सर्वाधिक लोकप्रिय है.
आइये सुनें आशा का ये गीत जिसका जिक्र आशा भोंसले ने ही
कभी तबस्सुम के एक कार्यक्रम में किया था. इसे लिखा है
आनंद बक्षी ने और इसे फिल्माया गया है बलराज साहनी और
निरूपा रॉय पर, साथ में छोटा बच्चा भी है जिसका नाम मुझे
नहीं मालूम.
गीत के बोल:
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
मुन्ने तू भी सो जा सारे लगे सोने
आई निंदिया ले के नैनों के खिलौने
मुन्ने तू भी सो जा सारे लगे सोने
आई निंदिया ले के नैनों के खिलौने
सपने सलोने
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
दुनिया की नज़र से तुझे मैं बचाऊँ
गोरे मुखड़े पे काला टीका लगाऊँ
दुनिया की नज़र से तुझे मैं बचाऊँ
गोरे मुखड़े पे काला टीका लगाऊँ
सब से छुपाऊँ
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
तेरे जैसा कोई फूल है ना तारा
मेरा राजा बेटा चंदा से भी प्यारा
तेरे जैसा कोई फूल है ना तारा
मेरा राजा बेटा चंदा से भी प्यारा
सुन ले जग सारा
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
मेरे सूने जीवन का आसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
कौन कहता है बेआसरा है तू
..................................................................
Mere soone jeevan ka-Aasra 1966

0 comments:
Post a Comment