आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत(ड्वेट)-गीत १९७०
रूप से भाती है. ऐसा एक युगल गीत है फिल्म गीत से जिसे
आपने सैंकडों बार सुन लिया होगा लेकिन अगली बार सुनने
की तमन्ना बरकरार रहती होगी.
आनंद बक्षी के सरल से बोलों के लिए एक ज़बरदस्त धुन तैयार
की है कल्याणजी आनंदजी भाई ने. सत्तर के दशक के आगमन
तक दोनों कलाकार-राजेंद्र कुमार और माला सिन्हा अधेढ़ हो
चले थे. ऐसे समाय में कोई हिट गीत फ़िल्मी पारी को लंबा
करने में मदद करता है. गौरतलब है सन सत्तर की ही एक
फिल्म धरती में से भी एक गीत बेहद लोकप्रिय हुआ था जो
राजेंद्र कुमार और वहीदा पर फिल्माया गया था-ये मौसम भीगा
भीगा है. उस फिल्म में शंकर जयकिशन का संगीत है.
गीत के बोल:
मेरे मितवा मेरे मीत रे
आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा मेरे मीत रे
आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा
चाँद चकोरी की प्रेम कहानी
चाँद चकोरी की प्रेम कहानी
प्रेम जगत में है सबसे पुरानी
सबसे पुरानी
इससे पुरानी एक कहानी
तेरी मेरी प्रीत रे
आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा
हम भी मिले थे कभी जमुना किनारे
जमुना किनारे
हम भी मिले थे कभी जमुना किनारे
राधा किशन थे कभी नाम हमारे
नाम हमारे
फिर वो मुरलिया फिर वो पायलिया
फिर वो ही संगीत रे
आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा मेरे मीत रे
आ जा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा
.......................................................................
Aa ja tujhko pukare mere geet(duet)-Geet 1970
Artists-Rajendra Kumar, Mala Sinha

0 comments:
Post a Comment