मोहब्बत बुरी बीमारी-बॉम्बे वेलवेट २०१५
बॉंड की फिल्मों के गीत और बैकग्राउंड म्युज़िक से मैं
काफी प्रभावित हुआ और ढूंढ ढूंढ के सभी बॉंड फिल्मों
के संगीत के टुकड़े सुन डाले.
एक गीत सुना कुछ दिन पहले जिसे सुन के पहले तो
लगा किसी बैंड वाले की दुकान की रिहर्सल चल रही है,
कुछ समय बाद ऐसा लगा बॉंड की किसी हिंदी फिल्म
का गीत सुन रहा हूँ. फिर थोड़ी देर बाद लगने लगा
जब गाने वाला और गाजे बाजे ज्यादा खाना खा लें तो
कैसी आवाजें निकालेंगे ? अरे मुंह से भई !!
संगीत भी एक बीमारी ही तो है, जिसे लग जाए उसका
हाल बेहाल. सुनो तो चैन नहीं, ना सुनो तो चैन नहीं.
कमबख्त इस शौक के चलते ना जाने क्या क्या सुनना
पढता है. अमिताभ भट्टाचार्य ने गीत लिखा है और इसे
संगीत से संवारा है अमित त्रिवेदी ने. शल्मली खोलगड़े
इसे गा रही हैं.
गीत के बोल:
मोहब्बत बुरी बीमारी
आह
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हा
ये बेरहम जिसको काटे
पानी नहीं वो दारु मांगे
घर से खुदा को हटा के
महबूब की तस्वीर टाँगे
लगती है हलकी पड़ती है भारी
लगती है हलकी पड़ती है भारी
पड़ती है पड़ती है हा
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी हा
हा छूने से होती नहीं ये
नज़रों के रस्ते से आये
झगडा है इसका अकल से
मासूम दिल पे कब्ज़ा जमाए
सूरत से भोली नीयत शिकारी
सूरत से भोली नीयत शिकारी
नीयत शिकारी नीयत शिकारी हा
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हे हो
तो तेरी जिम्मेदारी हे हो
मोहब्बत बुरी बीमारी
........................................................................
Mohabbat buri beemari-Bombay Velvet 2015
Artists: Ranvir Kapoor, Anushka Sharma, Raveena Tandon

1 comments:
Wonderful
Post a Comment