Showing posts with label Shalmali Kholgade. Show all posts
Showing posts with label Shalmali Kholgade. Show all posts

Jul 16, 2016

मोहब्बत बुरी बीमारी-बॉम्बे वेलवेट २०१५

बहुत दिनों से जेम्स बॉंड की कोई फिल्म नहीं देखी थी.
बॉंड की फिल्मों के गीत और बैकग्राउंड म्युज़िक से मैं
काफी प्रभावित हुआ और ढूंढ ढूंढ के सभी बॉंड फिल्मों
के संगीत के टुकड़े सुन डाले.

एक गीत सुना कुछ दिन पहले जिसे सुन के पहले तो
लगा किसी बैंड वाले की दुकान की रिहर्सल चल रही है,
कुछ समय बाद ऐसा लगा बॉंड की किसी हिंदी फिल्म
का गीत सुन रहा हूँ. फिर थोड़ी देर बाद लगने लगा
जब गाने वाला और गाजे बाजे ज्यादा खाना खा लें तो
कैसी आवाजें निकालेंगे ? अरे मुंह से भई !!

संगीत भी एक बीमारी ही तो है, जिसे लग जाए उसका
हाल बेहाल. सुनो तो चैन नहीं, ना सुनो तो चैन नहीं.
कमबख्त इस शौक के चलते ना जाने क्या क्या सुनना
पढता है. अमिताभ भट्टाचार्य ने गीत लिखा है और इसे
संगीत से संवारा है अमित त्रिवेदी ने. शल्मली खोलगड़े
इसे गा रही हैं.




गीत के बोल:

मोहब्बत बुरी बीमारी
आह

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हा

ये बेरहम जिसको काटे
पानी नहीं वो दारु मांगे
घर से खुदा को हटा के
महबूब की तस्वीर टाँगे
लगती है हलकी पड़ती है भारी
लगती है हलकी पड़ती है भारी
पड़ती है  पड़ती है  हा

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी हा

हा छूने से होती नहीं ये
नज़रों के रस्ते से आये
झगडा है इसका अकल से
मासूम दिल पे कब्ज़ा जमाए
सूरत से भोली नीयत शिकारी
सूरत से भोली नीयत शिकारी
नीयत शिकारी  नीयत शिकारी  हा

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हे हो
तो तेरी जिम्मेदारी हे हो
मोहब्बत बुरी बीमारी
........................................................................
Mohabbat buri beemari-Bombay Velvet 2015

Artists: Ranvir Kapoor, Anushka Sharma, Raveena Tandon

Read more...

Jun 26, 2016

तेरा नाम दूं-एंटरटेनमेंट २०१४

आइये उस फिल्म से एक और गीत सुनें जिसमें एक कुत्ते
ने टॉप क्लास एक्टिंग की है. सबको फ़ेल कर दिया है उसने.

गीत का ओपनिंग म्युज़िक आपको किसी गीत की याद दिला
सकता है. उसके बाद तो टिपिकल आतिफ असलम हैं और
इस गीत में शलमली खोलगड़े के लिए गायकी का ज्यादा
स्कोप नहीं छोड़ा गया है. शाल्मली लगता है ‘नए नए नैना’
वाले मोड से बाहर नहीं आई हैं अभी तक.

प्रिया पांचाल के लिखे गीत को संगीत से सजाया है जोड़ी
सचिन जिगर ने.  गीत राजीव भाटिया और तमन्ना भाटिया
पर फिल्माया गया है. हीरो हीरोईन दोनों भाटिया हैं. अक्षय
का मूल नाम आपको पता है ?






गीत के बोल:

कोई जागे सोये मुझमें
मेरी रातें और मेरे दिन सारे खोये उसमें

कोई इतना अपना लागे
मेरा नादान ये दिल जैसे धड़के उसमें

मुझे जो, हुआ है, इसकी ना दवा है
किसी ने छुआ है दिल
ये किसकी नज़र का है असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
मैं कह दूँ सभी को कि तेरा ही है ये असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ...

कोई दस्तक देके दिल पे
मिलने को आता है, मुझमें रह जाता है
कोई क़िस्मत जैसा लागे
खुशियाँ इन हाथों पे, लिखता ही जाता है

ये कैसी खता है, जिसकी ना सज़ा है
किसी ने छुआ है दिल
ये किसकी दुआ का है असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ

ज़री वाले कागज़ों में लिपटा हुआ
कितने हसीन रंगों में रंगा हुआ
ये क्या तोहफा खुदा ने मुझे है दे दिया
लबों से राज़ ये फिसल ना जाए ना
पिघलने लगा है इसके लिये मेरा सबर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
...................................................................................
Tera naam doon-Entertainment 2014



Artists-Akshay Kumar, Tamanna Bhatia

Read more...

Jan 19, 2015

छिछोरा पिया-एक्शन जैक्सन २०१४

वक्त कितना बदल गया है. एक ज़माने में मैदा से बनी हुई
चीजें ज्यादा खाओ तो डांट खाने को मिलती थी. अब मैदे से
बनी हुई नूडल्स खाओ तो कभी कभार उलाहना सुनने को
मिल जाता है.

गीतों के बारे में हम जिक्र करते आये हैं, समय के साथ आये
बदलावों की. पहले कभी मतवाला पिया हुआ, फिर बेदर्दी पिया
हुआ फिर निर्दयी पिया हुआ, कहीं बिना पिया हुआ तो कहीं
फुल टल्ली हो गया. लेटेस्ट वर्ज़न है पिया का-छिछोरा पिया.
अरे पिया तुम्हारा स्टैण्डर्ड इतना गिर गया कि तुम्हें छिछोरा
केना पड़लिया है, और, तुम बड़े प्याल से खींसे निपोरते, अदा
के साथ सुन भी रिये हो. तो क्या हुआ भाई मियां, जब इश्क
कमीना हो सकता है तो इश्क छिछोरा नई, कमाल करते हो
आप भी. मेने कहा-पान खा लो, भोत मजे का पान हे. उसके
बाद आपको हरा ही हरा दिखेगा.

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया गीत
सुनिए. फिल्म में प्रभुदेवा ने डबल डोज़ दिया है-फिल्म का
लेखन और निर्देशन. हिमेश रेशमिया ने रेशम सी धुन से
इसे संवारा है, खुद गाया भी है ! साथ में हैं इशकजादे फेम
शलमली खोलगड़े.



गीत के बोल:

न देखे अगाडी न देखे पिछाडी
न देखे अगाडी न देखे पिछाडी
करे छेड़खानी जलाये जिया
छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया तू छिछोरा पिया

छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
न देखे अगाडी न देखे पिछाडी
करे छेड़खानी जलाये जिया
छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया तू छिछोरा पिया

छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
देती इनविटेशन ये तेरी जवानी
दिल कहे करूं मैं तुझसे छेड़खानी
मानता नहीं है दिल बड़ा अनाडी
ढूँढता हमेशा तुझको ये शिकारी

तेरी हरकतों ने,तेरी फितरतों ने
तेरी हरकतों ने,तेरी फितरतों ने
ज़रा देख क्या हाल मेरा किया
छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया तू छिछोरा पिया

छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
तेरे वास्ते मैं जन्नतें बनाऊं
चांदनी से तेरे जिस्म को सजाऊँ
प्यार से मैं तेरे नखरे भी उठाऊँ
इक पल भी तुझसे दूर न जा पाऊँ

तू छलिया छबीला, बड़ा है रंगीला
तू छलिया छबीला, बड़ा है रंगीला
तूने बड़ा झटका रे मुझको दिया
छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया तू छिछोरा पिया

छिछोरा पिया, छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
छिछोरा पिया मैं छिछोरा पिया
........................................
Chhichhora Piya-Action jackson 2014

Artists: Ajay Devgan, Sonakshi Sinha

Read more...

Jul 3, 2014

नये नये नैना-इशकज़ादे २०१२

फिल्म का नाम ध्यान से देखा तो पाया इसका नाम इश्कज़ादे न हो कर
इशकज़ादे है. लगता है सदियों से इस शब्द का प्रयोग नहीं हुआ था. नये
दौर के सिनेमा ने हमें कई शब्दों से परिचय करवा दिया है . अभी तक हम
शहज़ादे, साहबज़ादे किस्म के शब्दों के बारे में ही जानते थे. तेरा लाख लाख
शुक्रिया- हिंदी उर्दू और हिंगलिश सिनेमा, तूने हमें ज्ञानी बनाया .
आज आपको गीत सुनवा रहे हैं इस फिल्म से जिसे शलमली खोलगढे ने
गाया है. कौसर मुनीर का गीत है और अमित त्रिवेदी का संगीत है. संगीत
के क्षेत्र में कई लोगों को अवसर मिलना प्रारंभ हो गए हैं जो एक अच्छा
सूचक है. गूगल भाई के सौजन्य से पता चला कि फिल्म की नायिका का
नाम परिणीति चोपड़ा है. बैंक निवेशकर्ता बनते बनते फ़िल्मी नायिका बन
गयीं वे .

गीत अलसाए अंदाज़ में गाया गया है या गवाया गया है . अलसाए अंदाज़ में
गाने वालों में से एक अदनान सामी भी हैं.




गीत के बोल:

नए-नए नैना रे ढूंढे हैं
दर-बदर क्यूँ तुझे
नए-नए मंज़र ये तकते हैं
इस कदर क्यूँ मुझे
ज़रा-ज़रा फूलों पे झड़ने लगा दिल मेरा
ज़रा-ज़रा काँटों से लगने लगा दिल मेरा

मैं परेशां, परेशां, परेशां, परेशां
आतिशें वो कहाँ
मैं परेशां, परेशां, परेशां, परेशां
रंजिशें हैं धुंआ

बेबात खुद पे मरने लगी हूँ, मरने लगी हूँ
बेबाक आहें भरने लगी हूँ, भरने लगी हूँ
चाहत के छीटें हैं, खारे भी मीठे हैं
मैं क्या से क्या हो गयी
ज़रा-ज़रा फितरत बदलने लगा दिल मेरा
ज़रा-ज़रा किस्मत से लड़ने लगा दिल मेरा

मैं परेशां...
---------------------------------------------------------
Naye naye naina-Ishaqzaade 2012

Artist: Parnineeti Chopra

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP