Showing posts with label 2015. Show all posts
Showing posts with label 2015. Show all posts

Aug 8, 2020

हे या-ऐसा ये जहाँ २०१५

बिश्वजीत बोरा एक फिल्मकार हैं जिन्होंने थियेटर भी खूब किया
फ़िल्में बनाने के पहले उन्होंने फिल्मों का संपादन और सहायक
निर्देशक  के रूप में भी काम किया.

आसाम मूल के बिश्वजीत का आज जन्मदिन है. उनकी ये फिल्म
कार्बन न्यूट्रल फिल्म कहलाती है. सरल शब्दों में कहें तो इस फिल्म
को पर्यावरण प्रेमी फिल्म कह सकते हैं.

पलाश सेन का गाया एक गीत सुनते हैं उनकी फिल्म ऐसा ये जहां
से. गीत के बोल डहलिया सेन  और पलाश सेन के हैं और इसकी
धुन भी पलाश सेन ने तैयार की है.




गीत के बोल:

आसान हैं सुन के समझ लें.
.
.
.
.
..............................................................
He ya-Aisa ye jahaan 2015

Artists: Palash Sen, Ira Dubey, Kymsleen Kholie

Read more...

Apr 28, 2020

सनी लियोन के टॉप गाने २

२. खुदा भी जब तुम्हें-लीला

शरीर स्वस्थ और आकर्षक बनाने के लिए योग से अच्छा कोई
विकल्प नहीं है.

बॉलीवुड के सारे कॉस्टयूम डिज़ाईनरों के लट्टू यकायक जल
उठे हैं. अब ये लोग ब्लाउज के ऊपर एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं .
पहले झिझकते थे.

सुनते  हैं/देखते हैं सनी लियोन का अगला सुपर डुपर हिट गीत जो
पुराने कई गीतों की याद पंक्ति-दर-पंक्ति करता चलता है. इसे लिखा
है मनोज मुन्तशिर ने और धुन तैयार की है टोनी कक्कड़ ने.

मोहित चौहान ने इसे गाया है और वे कई गायकों के जैसी आवाजें
निकालने में सिद्धहस्त हैं. इस गाने में भी वो किसके जैसे गाने की
कोशिश कर रहे हैं ये आप सुन के मालूम कीजिये.



गीत के बोल:

खुदा भी जब तुम्हें
मेर पास देखता होगा
खुदा भी जब तुम्हें
मेर पास देखता होगा
इतनी अनमोल चीज़
दे दी कैसे सोचता होगा
तू बेमिसाल है
तेरी क्या मिसाल दूं
आसमान से आया है
यही कह के टाल दूं
..............................................................
Khuda bhi jab tumhen-Ek paheli Leela 2015

Artist: Sunny Leone, ???

Read more...

Nov 26, 2018

आम हिन्दुस्तानी-बॉम्बे वेलवेट २०१५

युग परिवर्तन और समय परिवर्तन हमें कई नयी चीज़ों से
रु-ब-रु कराता है. यहाँ युग से तात्पर्य समय के अंतराल से
है जो लगभग १०-२० साल का होगा फ़िल्मी दुनिया के लिहाज
से. २० साल में एक पीढ़ी तैयार हो जाती है. अभिव्यक्ति की
आजादी के प्रति पिछले कुछ समय से जनता ज्यादा जागरूक
हो गई है. आम नागरिक को क्या क्या अधिकार प्राप्त हैं उन
पर ज्यादा ध्यान जाने लगा है बनिस्बत अपने कर्तव्यों के.

खैर ये तो एक पहलू है, प्रस्तुत गीत में आम आदमी की क्या
गति और स्तिथि है ये बतलाने की कोशिश की गई है. अंतर
इतना है ये बातें एक निखट्टू को निशाना बनाते हुए कही गई
हैं. अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखे है और अमित त्रिवेदी ने
संगीत से सजाया. शेफाली अल्वारेस ने इसे गाया है.

बरसों पहले एक फिल्म आई थी ढाका वेलवेट-ढाके की मलमल
जिसमें नैयर का संगीत है.
.


गीत के बोल:

ला ला ला ओ ओ ओ
धोबी का कुत्ता जैसे घाट का ना घर का
पूरी तरह ना इधर का ना उधर का
सुन ले निखट्टू तेरा वो ही तो हाल है

जिंदगी की रेस में जो मुंह उठा के दौड़ा
जिंदगी ने मारी लात पीछे छोड़ा
तू है वो टट्टू गधे सी जिसकी चाल है

प्यार में ठेंगा बार में ठेंगा
इनकी बोतल भी गोरों की गुलाम है

रूठी है महबूबा रूठी रूठी शराब है
हे आम हिन्दुस्तानी तेरी किस्मत खराब है
रूठी है महबूबा रूठी रूठी शराब है
हे आम हिन्दुस्तानी तेरी किस्मत खराब है

आमान से तू यूँ गिरा खजूर पे तू यूँ अटका
तेरे हालात ने उठा के तुझको पटका
की ऐसी चम्पी के तेरे होश उड़ गए
बेवफाई देख के जो आई तुझको हिचकी
चौड़ी छाती तेरी चुटकियों में पिचकी
गम की बत्ती मुंह आ मिली तो बाल झड गए

प्यार में ठेंगा बार में ठेंगा
इनकी बोतल भी गोरों की गुलाम है

रूठी है महबूबा रूठी रूठी शराब है
हे आम हिन्दुस्तानी तेरी किस्मत खराब है
रूठी है महबूबा रूठी रूठी शराब है
हे आम हिन्दुस्तानी तेरी किस्मत खराब है

आदमी नहीं तू समझे खुद को मछली
उलटी गंगा में है तैरने की खुजली
पर ये हुकूमत जो है मगरमच्छ है
लालच ने तुझको ऐसी पट्टी पढ़ाई
ख्वाहिश ने ली है देगची कढाई
तकदीर तेरी अभी भी चम्मच में है

प्यार में ठेंगा बार में ठेंगा
इनकी बोतल भी गोरों की गुलाम है

रूठी है महबूबा रूठी रूठी शराब है
हे आम हिन्दुस्तानी तेरी किस्मत खराब है
………………………………………………………..
Aam Hindustani-Bombay velvet 2015

Artists: Ranbir Kapoor, Anushka Sharma

Singer: Shefali Alvares,

Read more...

Oct 27, 2017

मन मा इमोशन जागे-दिलवाले २०१५

आपको सुनवाते हैं नई फिल्म दिलवाले से एक गीत. फिल्म में दो
पीढ़ी के कलाकार हैं.

आदमी चाहे कितना उड़ ले ज़मीन पर एक ना एक दिन वापस आता
ही है. अमेरिका घूम आये चाहे ब्रह्मांड के किसी और ग्रह की सैर कर
ले देसी टच से वो बच नहीं सकता. प्रस्तुत गीत के बोलों को ही ले
लीजिए. इमोशन से इमोसन हो गया है. उसके अलावा कई चीज़ों की
भेलपुरी वाले इस गीत को आम जनता ने बहुत सराहा. गौरतलब है
पुराने समय की आम जनता और खास जनता के बीच का फर्क समय
के साथ साथ कम होता जा रहा है.

गीत लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसके संगीतकार है देसी और
बिदेसी सभी प्रकार की भेलपुरी प्रस्तुत करने में सक्षम प्रीतम का. इसे
गाया है अमित मिश्रा, अनुष्का मनचंदा और अन्तरा मित्रा ने.



गीत के बोल:

गोरिया रे छोरिया रे
गोरिया रे छोरिया रे
तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा
बड़ी तेज़ भागे रे..
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

दिल जगह से हिल गया रे
दिल जगह से हिल गया रे
टुकडों में निकला रे दिल का छिलका
तूने फेंका खा के रे 
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

हैया.. मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैंया
में नाचे ता ता थैया
थैया दैया दैया

मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैयां
में नाचे ता ता थैया
थैया सैयां सैयां

ओ मेरे सैयां सैयां सैयां!

दिल की फंसी है नैया मझधार में
सुन ले विस्तार में
हो लुट गया प्यार में
ये तो बता दे मेरे जज़्बात का
इतना कम रेट क्यूँ है तेरे बाज़ार में

करके वादा क्यूँ ना आई
करके वादा क्यूँ ना आई
हुआ दिल का जगराता
हल्का. फुल्का सा धोखा खा के रे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

हैया मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैयां
में नाचे ता ता थैया
थैया दैया दैया

मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैंया
में नाचे ता ता थैया
थैया सैयां थैया
……………………………………………………………………
Man maa emosan-Dilwaale 2015

Artists: Shahrukh Khan, Varun Dhawan, Kajol, Kriti Sanon

Read more...

Aug 5, 2017

तेरे बिन-वज़ीर २०१५

तेरे बिन से शुरू होने वाले कुछ गीत आप सुन चुके हैं इधर.
इन शब्दों से कम से कम २००-२५० गीत ज़रूर बन चुके होंगे.
फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी इस फिल्म के प्रमुख
कलाकार हैं.

गीतकारों की नई फसल में नाम है विधु विनोद चोपड़ा का.
सोनू निगम और श्रेया घोषाल गायक हैं और शांतनु मोइत्रा
संगीतकार. आनंद उठायें इस छोटे गीत का. इसमें छोटा
बच्चा भी दिखेगा आपको.




गीत के बोल:

तेरे बिन तेरे बिन
तेरे बिना मरना नहीं
जीना नहीं तेरे बिन
तेरे बिन तेरे बिन

बावरी पिया लागे ना जिया
देखो मेरा मन जलता दिया
जलता दिया बुझे ना पिया
बुझे ना पिया जलता दिया
तेरे बिन तेरे बिन
तेरे बिना मरना नहीं
जीना नहीं तेरे बिन
तेरे बिन तेरे बिन
बावरी पिया लागे ना जिया
देखो मेरा मन जलता दिया
जलता दिया बुझे ना पिया
बुझे ना पिया जलता दिया
...........................................................
Tere bin-Wazir 2015

Artists: Farhan Akhtar, Aditi Rao Hydari

Read more...

Jul 15, 2017

मैं तो यहीं हूँ लेकिन-मैं और चार्ल्स २०१५

नाम वाली फ़िल्में अर्थात जिन फिल्मों के नाम में किसी मनुष्य का
नाम आता है ऐसी फिल्मों से एक गीत सुनते हैं. विवरण नीचे दिया
हुआ है:

फिल्म: मैं और चार्ल्स
वर्ष: २०१५
गीतकार डॉ. सागर
गायक: अली अज़मत
संगीत: विपिन पटवा



गीत के बोल:

मैं तो यहीं हूँ लेकिन
हर कोई मुझको ढूढ़े
परवाह नहीं है मुझको
दिल चाहे जान भी छूटे
खुद को मनाता रहता
चाहे ये दुनियाँ रूठे
नीदों में घुस के करूँ सपने बर्बाद

जिस्म और जान में अब में ऐसे उतर जाऊँगा
आईना देखिये तो मैं ही नजर आऊँगा
मैं तो यहीं हूँ लेकिन
हर कोई मुझको ढूढ़े
नीदों में घुस के करूँ सपने बर्बाद

खुद ही उड़ा कर अब पंखों को काटूँ
काले फँसाने लिखूँ काजल चुरा के
ख्वाहिशों की खातिर मैंने
जाल ये बिछाया हैं
काले अंधेरों में अब मेरा भी साया है

पंखों को काटूँ पहले
फिर मैं करूँ आजाद
नीदों में घुस के करूँ सपने बर्बाद
…………………………………………………..
Main to hoon yahin-Main aur Charles2015

Artists: Randeep Hooda, Richa Chaddha

Read more...

धूप से निकल के...गेरुआ-दिलवाले २०१५

शाहरुख और काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले से एक गाना
सुनते हैं आज. सूरज हुआ मद्धम का एक्सटेंशन सा है ये. वो
रेगिस्तानी इलाके में फिल्माया गया था ये पानी और बर्फीले
इलाके में फिल्माया गया है.

फिल्म: दिलवाले
वर्ष: २०१५
गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य
गायक: अरिजीत सिंह, अन्तरा मित्रा
संगीत: प्रीतम




गीत के बोल:

धूप से निकल के
छांव से फिसल के
हम मिलें जहाँ पर
लम्हा थम गया

आसमान पिघल के
शीशे में ढ़ल के
जम गया तो तेरा
चेहरा बन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हाँ निकली है दिल से ये दुआ
हो ओ ओ रंग दे तू मोहे गेरूआ

हो तुमसे शुरू  तुमपे फ़ना
है सूफियाना  ये दास्ताँ
मैं कारवां  मंजिल हो तुम
जाता जहाँ को  हर रास्ता

तुमसे जुड़ा जो
दिल जरा संभल के
दर्द का वो सारा
कोहरा छन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
हो ओ ओ राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हो वीरान था  दिल का जहाँ
जिस दिन से तू  दाखिल हुआ
इक जिस्म से  इक जान का
दर्जा मुझे  हासिल हुआ

हाँ फीके हैं सारे
नाते जहाँ के
तेरे साथ रिश्ता 
गहरा बन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हाँ निकली है दिल से है दुआ
हो रंग दे तू मोहे गेरूआ
……………………………………………….
Dhoop se nikal ke…gerua-Dilwale 2015

Artists: Shahrukh Khan, Kajol

Read more...

Jun 2, 2017

ये रास्ते वही थे-द साइलेंट हीरोज़ २०१५

सन २०१५ की फिल्म द साइलेंट हीरोज एक लीक से हट कर बनी
हुई फिल्म है. इस फिल्म से एक गीत सुनते हैं सोनू निगम की
आवाज़ में.

गीत और संगीत राहुल मिश्रा का है. फिल्म के प्रमुख कलाकार है
जयदीप रावत, प्रियंका पांचाल और गुरफ़रीन बानो.



गीत के बोल:

ये रास्ते वही थे ये ही थे नजारे
वो वक्त कहाँ खो गया
कानों से गुजर के  खामोशी गयी है
धीरे से  है शायद कुछ कहा
ये रास्ते वही थे ये ही थे नजारे
वो वक्त कहाँ खो गया
कानों से गुजर के  खामोशी गयी है
धीरे से  है शायद कुछ कहा

जानी पहचानी  भीनी सी आ रही
सपनों की हैं खुशबुऐं

सपनों का गाँव है कहीं पे
आते हैं बादल भी वहीं से
जानी पहँचानी भीनी सी आ रही
सपनों की हैं खुशबुऐं

कागज की उड़ानें
मंजिल को पाने चली हैं
छोटी सी कलम से
खुशियाँ बनाने चली हैं
कागज की उड़ानें
मंजिल को पाने चली हैं
छोटी सी कलम से
खुशियाँ बनाने चली हैं

नंगे पांव सही
खुशियों को पाने आगे जाना है

सपनों का गाँव है कहीं पे
आते हैं बादल भी वहीं से
जानी पहचानी  भीनी सी आ रही
सपनों की हैं खुशबुऐं

इक छोटा सा ही तो
ख्वाब है पलकों तले
नन्ही सी कली की
जिद है के खुल के खिले
इक छोटा सा ही तो
ख्वाब है पलकों तले
नन्ही सी कली की
जिद है के खुल के हिले

जाने क्यूँ आ रही है
नजर हर तरफ मुश्किलें

छोटी छोटी धड़कनों से
दबे छुपे इन्हीं पलों से
अरमानें के आँसुओं से
आ रही मंजिलों की खुशबुऐं

मंजिलों की खुशबूऐं
…………………………………………………………….
Ye raste wahi the-The silent heroes 2015

Read more...

Feb 20, 2017

चदरिया झीनी रे झीनी…जुदाई-बदलापुर २०१४

बदलापुर से एक गीत आपने सुन लिया है. दूसरा गीत आपको
सुनवाते हैं जिसे डिशें विजन संग प्रिया पांचाल ने लिखा है.
प्रिय पांचाल शादी के बाद प्रिय सरैया कहलाई जाने लगी हैं.
संगीत तैयार किया है सचिन जिगर की जोड़ी ने.

गीत गा रहे हैं रेखा भारद्वाज और अरिजीत सिंह. आज के दौर
में इतने सारे गायक कलाकार उपलब्ध हैं कि युगल गीत भी
अनेक कोम्बिनेशन में सुनाई देते हैं. अलका याग्निक और
कुमार सानू वाला ज़माना बीत गया है. उसके बाद कुछ समय
तक हमें सोनू निगम-सुनिधि चौहान के युगल गीत काफी तादाद
में सुनाई दिए.



गीत के बोल:

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई

खो गया  गुम हो गया
वक्त से चुराया था जो
अपना बनाया था
हो तेरा  वो मेरा
साथ निभाया था जो
अपना बनाया था

चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

ऐसा भी क्या मिलना  साथ हो के तन्हा
ऐसी क्यूँ सज़ा हमने है पाई  रांझणा वे
फिर से मुझे जीना  तुझपे है मरना
फिर से दिल ने दी है ये दुहाई  साजना वे
लकीरों पे लिख दी क्यूँ जुदाई
हो गैर सा हुआ खुद से भी  ना कोई मेरा
दर्द से कर ले चल यारी  दिल ये कह रहा
खोलूँ जो बाहें  बस गम ये सिमट रहे हैं
आँखों के आगे लम्हें ये क्यूँ घट रहे हैं
जाने कैसे कोई सहता जुदाईयाँ
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
हे आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई
................................................................
Chadariya jheeni re jheeni-Badlapur 2014

Artists: Varun Dhawan, Yami Gautam

Read more...

Aug 11, 2016

तू चले संग चले-आई २०१५

कैनेडी जॉन विक्टर उर्फ विक्रम एक नामचीन अभिनेता हैं
दक्षिण भारत के फिल्म उद्योग के. सबसे ज़्यादा उन्होंने तमिल
फिल्मों में काम किया है. सन १९९० में अपने एक्टिंग कैरियर
की शुरुआत करने वाले विक्रम को सन १९९९ की फिल्म सेतु
तक लोकप्रिय होने का इंतज़ार करना पड़ा. लगभग सभी
किस्म की फिल्मों को करने के बाद उन्होंने सन २०१५ में
शंकर की फिल्म ‘आई’ की जिसके लिए उन्हें अपने शरीर को
काफी कष्ट देना पड़ा. फिल्म व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल
रही.

ये फिल्म विभिन्न चैनलों पर कई बार दिखलाई जा चुकी है.
फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग की क्रिटिक्स ने मुक्त
कंठ से प्रशंसा की है. आई फिल्म के हिंदी संस्करण से एक
गीत सुनते हैं आज जो इरशाद कामिल का लिखा हुआ है
और जिसकी धुन रहमान ने बनाई है. अरिजीत सिंह और
श्रेया घोषाल ने इसे गाया है.



गीत के बोल:

तू चले संग चले सभी गुल
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

तू चले संग चले सभी गुल
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

है ऐसा लगे वहाँ रोज़ खिले गुल
जहाँ तेरा आना जाना
है ऐसा लगे गुल ग़लती से बन गए
रब ने था तुझे बनाना
ये महका मौसम हुस्न का आलम
है तेरी ही परछाई
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

तू चले संग चले सभी गुल
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

तू जाने ना जाने ना माने
जाना तेरा ख़याल
जाना तेरा क्या हाल
तेरे जिया की ताल सुरमयी
आँखों में है शबाब जैसे खिले गुलाब
देखें ऐसे ही ख़वाब हम कई

तेरे आने से यार ऐसा आया निखार
जैसे आई बहार हो नई
तेरे होंठों के जाम पी लूँ सुबह शाम
तू तो मेरा ही नाम हो गई
मेरी दुनिया में तूने है रंग भरा
मेरे साथ ये दुनिया देख ज़रा
मेरी तू ही तो है प्यारी दुनिया
सारी दुनिया
मेरे हमकदम

है ऐसा लगे वहाँ रोज़ खिले गुल
जहाँ तेरा आना जाना
है ऐसा लगे गुल ग़लती से बन गए
रब ने था तुझे बनाना
ये महका मौसम हुस्न का आलम
है तेरी ही परछाई
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

दूर खिले रंग कौन सा
रंग तेरा है बतलाना
लो हाथ से छूटा दिल
रंग तेरे मैंने रंग है जाना

महक गयी है ले खुशबू
महका तेरा जो है ये आँचल
फूलों की तू है रानी
या फिर तू है कोई संदल
धीमी धीमी बातें सहज सुगम मौसम
पिया मेरे ऐसे मौसम अब आएंगे हरदम
तू जो मुझे हासिल
नैना करे झिलमिल
साथी तेरे होने से है
खुशियों के या काफ़िले

तू चले संग चले सभी गुल
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल
है ऐसा लगे वहाँ रोज़ खिले गुल
जहाँ तेरा आना जाना
ये महका मौसम हुस्न का आलम
है तेरी ही परछाई
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल

तू चले संग चले सभी गुल
अपना है ये ख़याल
अपना है ये ख़याल
................................................................................
Too chale sang chale-I 2015

Artists: Amy Jackson, Vikram

Read more...

Aug 10, 2016

यारा रे यारा रे-रॉय २०१५

फिल्म रॉय की गाने काफी चर्चित हुए और युवा पीढ़ी के द्वारा
पसंद किये गए. सूरज डूबा है यारों जिम, कसरत की दुकान
में काफी बजते हुए मिलते हैं. आजकल की पीढ़ी फास्ट बीत
वाले गीतों पर बल्ले-शल्ले बनाना पसंद करती है.

रॉय फिल्म से अभी तक आपको अंकित तिवारी के संगीत वाले
दो गीत, मीत ब्रोस अनजान का एक और अमाल मालिक का
एक गीत सुनवाया है. आज सुनते हैं संदीप नाथ का लिखा हुआ
और के के का गाया हुआ अंकित तिवारी के संगीत निर्देशन में
बना गीत.




गीत के बोल:

अजनबी कहे के अपना कहे
अब क्या कहे क्या ना कहे
अजनबी कहे के अपना कहे
अब क्या कहे क्या ना कहे

इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे

तू छूट कर क्यों छूटा नहीं
कुछ तो जुदा है अभी
मैं टूट कर क्यूँ टूटा नहीं
जीने में है तू कहीं
इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे

है हर घड़ी वो तिश्नगी
जो एक पल भी ना बुझी
है ज़िन्दगी चलती हुई
पर ये ज़िन्दगी ही नहीं
इशारे भी चुप हैं ज़ुबां ख़ामोश है
सदा गुमसुम सी है तन्हा आगोश है
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
यारा रे यारा रे
क्यों फासलों में भी तू यारा रे
........................................................
Yaara re yaara re-Roy 2015

Artists: Arjun Rampal, Ranveer Kapoor, Jacqueline Fernandez

Read more...

Aug 2, 2016

सूरज डूबा है-रॉय २०१५

आजकल की फिल्मों के विवरण याद रखना ‘बूझो तो जानें’
जैसी पहेली हैं इसका जिक्र कई बार हम कर चुके हैं. एक ही
फिल्म के गीतों के विवरण आपको याद हो जाएँ तो बड़ी बात
है.

रॉय फिल्म का अगला गीत सुनते हैं जिसे अरिजीत सिंह और
अदिति सिंह शर्मा ने गाया है. कुमार साहब के लिखे गीत की
धुन बनायीं है अमाल मालिक ने. फिल्म से पूर्व में आपने जो
गीत सुने उनके संगीतकार हैं-अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स.
‘चिट्टियाँ कलाइयां’ गीत कुमार साहब का लिखा हुआ है.



गीत के बोल:

मतलबी हो जा ज़रा मतलबी
दुनिया की सुनता है क्यों
ख़ुद की भी सुन ले कभी
मतलबी हो जा ज़रा मतलबी
दुनिया की सुनता है क्यों
ख़ुद की भी सुन ले कभी

कुछ बात ग़लत भी हो जाए
कुछ देर ये दिल भी खो जाए
बेफिक्र धड़कनें इस तरह से चले
शोर गूंजे यहाँ से वहाँ

सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
रस्ते भुला दो सारे घर-बार के
सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के

Ask me for anything
I can give you everything
रस्ते भुला दो सारे घर-बार के
Ask me for anything
I can give you everything
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के

अता-पता रहे ना किसी का हमें
यही कहे ये पल ज़िन्दगी का हमें
अता-पता रहे ना किसी का हमें
यही कहे ये पल ज़िन्दगी का हमें
के ख़ुदग़र्ज़ सी ख्वाहिश लिए
बेसांस भी हम तुम जियें
है गुलाबी गुलाबी समां

सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के
सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के

चले नहीं उड़े आसमां पे अभी
पता न हो है जाना कहाँ पे अभी
चले नहीं उड़े आसमां पे अभी
पता न हो है जाना कहाँ पे अभी
कि बेमंज़िलें हो सब रास्ते
दुनिया से हो ज़रा फासले
कुछ खुद से भी हो दूरियां

सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के
सूरज डूबा है यारों
दो घूँट नशे के मारो
ग़म तुम भुला दो सारे संसार के

Ask me for anything
I can give you everything
Ask me for anything
I can give you everything
………………………………………………………
Suraj dooba hai yaron-Roy 2015


Artists: Ranbir Kapoor, Jacqueline Fernandez

Read more...

Jul 27, 2016

ऑसम मोरा माहिया-कैलेंडर गर्ल्स २०१५

संगीत फोरमों में डिस्कशन के वक्त ऑसम, जॉसम शब्द काफी
पढ़ने को मिलते थे एक समय. किसी भी चीज़ को कोई भी
संगीत प्रेमी ऑसम बता दिया करता. अब तो इस शब्द पर
हिंगलिश गीत भी बन गया है. फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में ये गीत
आपको मिलेगा. कैलेंडर शब्द से एक प्रसिद्ध मदिरा बनाने वाली
कंपनी का मालिक याद आ जाता है. उस कंपनी के विशेष से
कैलेंडर काफी चर्चित होते हैं.

कुमार साहब ने इस गीत को लिखा है और इसे गाया है एक
नयी गायिका खुशबू ग्रेवाल संग मीत ब्रदर्स अनजान से. मीत
बंधुओं ने इसका संगीत भी तैयार किया है. इन बंधुओं के नाम
हम आपको बता चुके हैं पहले फिर भी जान लें एक बार और
मनमीत सिंह और हरमीत सिंह.

सन १९३५ की फिल्म और सन २०१५ की फिल्म कभी कभी एक
मामले में मुझे एक जैसी लगती है वो है कलाकारों के नाम के
मामले में. ना उस वक्त के पहचान में आते हैं ना इस वक्त के.





गीत के बोल:

पानी है, वेव है
आजा सारे रेव है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है

ग्लैमर है, बेब्स है
आजा सारे रेव है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है

डांस डांस बेबी डांस एलोंग
ऑन द पार्टी पार्टी पार्टी सॉंग
हो डांस डांस बेबी डांस एलोंग
ऑन द पार्टी पार्टी पार्टी सॉंग

ऑसम मोरा माहिया
ऑसम मोरा माहिया
ड्रिपिंग लिटिल हायर
ऑसम मोरा माहिया
ऑसम मोरा माहिया

जिस्मों से बातें होने लगी है
चेहरों मे आँखें खोने लगी है
नाज़ुक अदाएं ये कह रही है
लहरों के जैसे ये बह रही है

नंगे नंगे पाव नीचे चमकीली रेत है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है

ग्लैमर है, बेब्स है
आजा सारे रेव है
पार्टी करने की ये डेस्टीनेशन अल्टीमेट है

डांस डांस बेबी डांस एलोंग
ऑन द पार्टी पार्टी पार्टी सॉंग
हो डांस डांस बेबी डांस एलोंग
ऑन द पार्टी पार्टी पार्टी सॉंग

ऑसम मोरा माहिया
ऑसम मोरा माहिया
ड्रिपिंग लिटिल हायर
ऑसम मोरा माहिया
ऑसम मोरा माहिया

ऑसम मोरा माहिया
ऑसम मोरा माहिया
..........................................................................
Awesome mora mahiya-Calender girls 2015

Read more...

Jul 18, 2016

बूँद बूँद-रॉय २०१५

बूँद बूँद पानी टपका करता है और बूँद बूँद बहुत सी चीज़ें
टपक सकती हैं, जैसे किसी की भावनाएं. बच्चों की नाक
भी खूबसूरत तरीके से बूँद बूँद टपका करती है. सरकारी
नल बंद होने के बाद ज्यादा टपका करते हैं.

बूँद बूँद किसी का टपकना अच्छा कंसेप्ट है. आजकल के
लेखन में भिन्नता है. जो कुछ पहले के फ़िल्मी गीतकार
नहीं लिख पाए वो सब आज लिखा जा रहा है. उन्मुक्त
और स्वछन्द शैली है लेखन की.

खूबसूरत गीत लिखा है अभेन्द्र कुमार उपाध्याय ने और
गीत की तर्ज़ बनायीं है गुणी संगीतकार अंकित तिवारी
ने. वे अपनी पीढ़ी के एक प्रतिभाशाली युवक हैं जो कि
हर प्रकार का संगीत देने में समर्थ हैं.

आजकल के संगीतकारों में खुद गाने का चलन काफी है
और इस मामले में अंकित दूसरों से थोडा आगे हैं. वे
काफी गायकों का काम खुद कर लेते हैं.

वीडियो के नीचे किसी ने कमेन्ट लिखा कि ये गीत लाना
डेल रे के गीत ब्लू जींस से मिलता जुलता है. आप ही
पता लगाइए सुन के. मिलता जुलता का मतलब प्रेरित
होना होता है. नोट टू नोट कोपी अलग चीज़ होती है.






गीत के बोल:

बूँद बूँद कर के मुझमें गिरना तेरा
और मुझमें मुझसे ज़्यादा होना तेरा
भीगा भीगा सा मुझको तन तेरा लगे
आ जा तुझको पी लूँ मन मेरा कहे

मैं ना बचा मुझमें थोड़ा सा भी
देख तू ना बचा तुझमें भी
जलने लगा गर्म साँसों से मैं
तू पिघलने लगा मुझमें ही

क़तरा क़तरा मैं जलूँ शर्म से तेरे मिलूं
जिस्म तेरा मोम का पिघला दूँ
करवटें भी तंग हो रात भर तू संग हो
तेरे हर एक अंग को सुलगा दूँ
भीगा भीगा सा मुझको तन तेरा लगे
आ जा तुझको पी लूँ मन मेरा कहे

होने दे कुछ गलतियाँ रेंगती ये उँगलियाँ
जिस्म के तू दरमियां ठहरा दे
लम्हा कोई गरम तू या उबलती बर्फ तू
मुझपे हो जा खर्च तू यूँ आ के
भीगा भीगा सा मुझको तन तेरा लगे
आ जा तुझको पी लूँ मन मेरा कहे
..........................................................................
Boond boond-Roy 2015

Artists: Arjun Rampal, Jacqueline Fernandez

Read more...

Jul 16, 2016

मोहब्बत बुरी बीमारी-बॉम्बे वेलवेट २०१५

बहुत दिनों से जेम्स बॉंड की कोई फिल्म नहीं देखी थी.
बॉंड की फिल्मों के गीत और बैकग्राउंड म्युज़िक से मैं
काफी प्रभावित हुआ और ढूंढ ढूंढ के सभी बॉंड फिल्मों
के संगीत के टुकड़े सुन डाले.

एक गीत सुना कुछ दिन पहले जिसे सुन के पहले तो
लगा किसी बैंड वाले की दुकान की रिहर्सल चल रही है,
कुछ समय बाद ऐसा लगा बॉंड की किसी हिंदी फिल्म
का गीत सुन रहा हूँ. फिर थोड़ी देर बाद लगने लगा
जब गाने वाला और गाजे बाजे ज्यादा खाना खा लें तो
कैसी आवाजें निकालेंगे ? अरे मुंह से भई !!

संगीत भी एक बीमारी ही तो है, जिसे लग जाए उसका
हाल बेहाल. सुनो तो चैन नहीं, ना सुनो तो चैन नहीं.
कमबख्त इस शौक के चलते ना जाने क्या क्या सुनना
पढता है. अमिताभ भट्टाचार्य ने गीत लिखा है और इसे
संगीत से संवारा है अमित त्रिवेदी ने. शल्मली खोलगड़े
इसे गा रही हैं.




गीत के बोल:

मोहब्बत बुरी बीमारी
आह

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हा

ये बेरहम जिसको काटे
पानी नहीं वो दारु मांगे
घर से खुदा को हटा के
महबूब की तस्वीर टाँगे
लगती है हलकी पड़ती है भारी
लगती है हलकी पड़ती है भारी
पड़ती है  पड़ती है  हा

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी हा

हा छूने से होती नहीं ये
नज़रों के रस्ते से आये
झगडा है इसका अकल से
मासूम दिल पे कब्ज़ा जमाए
सूरत से भोली नीयत शिकारी
सूरत से भोली नीयत शिकारी
नीयत शिकारी  नीयत शिकारी  हा

मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी
लगी तुझे तो तेरी जिम्मेदारी
मोहब्बत बुरी बीमारी हे हो
तो तेरी जिम्मेदारी हे हो
मोहब्बत बुरी बीमारी
........................................................................
Mohabbat buri beemari-Bombay Velvet 2015

Artists: Ranvir Kapoor, Anushka Sharma, Raveena Tandon

Read more...

Jun 23, 2016

तू है के नहीं-रॉय २०१५

गीत को देख के ऐसा लगा जैसे आपको सुनवा चुका हूँ. सूची में
देखा तो मालूम पड़ा रॉय फिल्म का केवल एक ही गीत सुना है
हमने अभी तक.

सुनते हैं दूसरा गीत जिसे अंकित तिवारी संग तुलसी कुमार ने
गाया है. युगल गीत है ये जिसे लिखा है अभेन्द्र उपाध्याय ने.
अंकित तिवारी जिन्होंने इसे कम्पोज किया है काफी गीत गा चुके
हैं फिल्मों में. श्रेणी के हिसाब से ये संगीतकार-गायक श्रेणी का
गीत है. आजकल के लगभग सभी संगीतकार गीत गाते हैं और
सफलतापूर्वक गाते हैं. एक फायदा इससे ये भी होता है गायक का
मेहनताना बच जाता है.


गीत रणवीर कपूर और जैक्लीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

मुझसे ही आज मुझको मिला दे
देखूँ आदतों मैं तू है कि नहीं
हर साँस से पूछ के बता दे
इनके फासलों में तू है कि नहीं
मैं आस पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं  तू है कि नहीं
तू है कि नहीं  तू है कि नहीं

दौड़ते हैं ख्वाब जिनपे रास्ता वो तू लगे
नींद से जो आँख का है वास्ता वो तू लगे
तू बदलता वक़्त कोई खुशनुमा सा पल मेरा
तू वो लम्हा जो ना ठहरे  आने वाला कल मेरा
मैं आस पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं

इन लबों पे जो हँसी है  इनकी तू ही है वजह
बिन तेरे मैं कुछ नहीं हूँ  मेरा होना बेवजह
धूप तेरी ना पड़े तो  धुंधला सा मैं लगूं
आके साँसें दे मुझे तू  ताकि ज़िन्दा मैं रहूँ
मैं आस पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं
...................................................................
Too hai ke nahin-Roy 2015

Read more...

Jul 8, 2015

चिट्टियाँ कलाईयां वे-रॉय २०१५

जैकलीन फर्नांडिस को आपने फिल्म किक में नाचते
देखा है. आइये देखें रॉय फिल्म से उनका एक और
नृत्य वाला गीत. उनके नृत्य में थोडा सुधार हुआ है
पहले की तुलना में.

कनिका कपूर और मीट ब्रोस अनजान का गाया ये
गीत लिखा है गीतकार कुमार ने और संगीत भी जो
गायक हैं गीत के-मीट ब्रोस अनजान, ने तैयार किया
है.

आज के इस समय में गायक, गायिका, गीतकार और
संगीतकार का नाम याद रखना एक चैलेंजिंग टास्क है.
आप भी ट्राय कर के देखें.

गीत काफी लोकप्रिय हुआ है और अभी भी ये बजता
हुआ मिलेगा आपको. सौरभ की राय इस गाने के बारे
में दिलचस्प है आजतक के मूवी मसाला सेक्शन में.
आपको इस गीत के साथ साथ बताते चलें गोरी गोरी
कलाइयों वाली छोरियों के नखरे पन्द्रह साल में कित्ते
बदल गए. एक गाना था आज का अर्जुन में-गोरी है
कलाइयां. उसमें सीढ़ी साधी छोरी थी जिसकी मांग
बहुत ज्यादा नहीं थी. एक इधर है जिसकी मांगों की
लिष्ट ज़रा लंबी है. 

गीत में एक जगह नायिका हवा में उडती है, लगातार
चार पंक्तियों में जैसे हीलियम के गुब्बारे उसको मुफ्त
में मिल गए हों.




गीत के बोल:

हे कलाइयां हे कलाइयां
तू ले आ दे मैनू गोल्डन झुमके, मैं कन्ना विच पावां चूम चूम के
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
मान जा वे मैनू शोपिंग करा दे
मान जा वे रोमांटिक पिक्चर दिखा दे, रिक्वेस्टां पाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
मान जा वे मैनू शोपिंग करा दे
मान जा वे रोमांटिक पिक्चर दिखा दे, रिक्वेस्टां पाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे

यू आर माय डार्लिंग एंजल बेबी, व्हाईट कलाइयां ड्राइव्स मी क्रेजी
शाइनी आईज से ग्लिट ग्लिट ग्लिटरी
यू आर द लाईट दैट मेक्स मी गो क्रेजी
यू आर माय डार्लिंग एंजल बेबी
व्हाईट कलाइयां ड्राइव्स मी क्रेजी
शाइनी आईज से ग्लिट ग्लिट ग्लिटरी
यू आर द लाईट दैट मेक्स मी गो क्रेजी

ओ मेनू चढिया है रंग रंग
मैं ख्वाबान दे संग संग आज उडाडी फिरां
मैं सारी रात उडाडी फिरां
ओ बदले जिंदड़ी दे रंग ढंग
मेरी नींदें भी तंग तंग आज उडाडी फिरां
मैं सारी रात उडाडी फिरां

मान जा वे गुलबी चूनी दिवा दे
मान जा वे कलरफुल चूड़ी पावां दे, रिक्वेस्टां पाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे

घूम्दे फिरदे सारे चिट्टियाँ मिलग्यियाँ चिट्टियाँ कलाइयां वे
तेरे हाथां नु चुमदा रेहेंदा कम तू लई लईयां ओ चिट्टियाँ वे
मान जा मैनू शौपिंग करा दे
मान जा वे रोमांटिक पिक्चर दिखा दे, रिक्वेस्टां पाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी चिट्टियाँ कलाइयां वे
चिट्टियाँ कलाइयां वे ओ बेबी मेरी व्हाईट कलाइयां वे
...................................................................................
Chittiyaan kalaiyaan ve-Roy 2015

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP