झूमे आसमान-देखा जायेगा १९६०
बीच बीच में. आज एक और प्रस्तुत है फिल्म देखा जायेगा से.
गीत फारूक कैसर का लिखा हुआ है और संगीत है सरदूल क्वात्रा
का. सरदूल क्वात्रा के संगीत निर्देशन वाला एक गीत आपको पहले
सुनवाया था फिल्म गूँज(१९५२) से.
कामरान, लिलियन, अमरनाथ और नसरीन जैसे कलाकारों से सजी
इस फिल्म का निर्देशन ओ पी खन्ना ने किया था. मार्वल प्रोडक्शन
का एक मार्वल तो सन १९५० में आया था मगर ओ पी खन्ना के
निर्देशन वाली दूसरी फिल्म मुझे सूची में नहीं मिली.
नैयर के संगीत का स्वाद आपको आ सकता है इस गीत में संगीत
संयोजन की वजह से, मगर फर्क है, ताल वाद्य सरदूल क्वात्रा के अपने
अंदाज़ वाले हैं.
गीत के बोल:
झूमे आसमान झूमे ज़मीन
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
झूमे आसमान झूमे ज़मीन
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
हो ओ ओ झूमे आसमान
गोरा बदन जब पानी में चमके
मौजों का दिल भी रह रह के धडके
जलने लगे ना आग कहीं
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
हो ओ ओ झूमे आसमान
दिल की तमन्ना जग के नज़ारे
पास भी तू है तो लगते हैं प्यारे
तेरे बिना ये कुछ भी नहीं
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
हो ओ ओ झूमे आसमान
प्यार की नरेन् मुझपे ना डालो
हो आज तो अपने दिल को संभालो
जाग उठे ना दर्द कहीं
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
हो ओ ओ झूमे आसमान झूमे ज़मीन
ले चल तू ए दिल मुझको कहीं
हो ओ ओ झूमे आसमान
...................................................................
Jhoome aasman-Dekha jayega 1960

0 comments:
Post a Comment