ओ मेरी बेबी डॉल-एक फूल चार कांटे १९६०
रहे हैं सन १९६० की फिल्म एक फूल चार कांटे से. फूल और कांटे
थीम पर जो फ़िल्में बनी हैं वे इस प्रकार से हैं-एक फूल तीन कांटे,
फूल और कांटे, एक फूल चार कांटे.
रोक एन रोल और एल्विस प्रेसले एक समय बेहद लोकप्रिय थे विश्व
में. उसका प्रभाव हम हिंदी फिल्मों में भी देख सकते हैं जो साठ और
सत्तर के दशक में निर्मित हुईं. पुराने समय में वैक्यूम क्लीनर नहीं
हुआ करता था इसलिए ऐसे नृत्यों की सहायता से कपड़ों से धूल
निकल जाया करती थी, ये बात दीगर है उस ज़माने में प्रदूषण भी
इतना नहीं था जितना आज है.
गीत सुनने में सरल सा है मगर इस अंग्रेजी अंदाज़ वाले गीत को
ख़ूबसूरती से गाया है रफ़ी ने. शैलेन्द्र ने इसके बोल लिखे हैं और
संगीत तैयार किया है शंकर जयकिशन ने.
Shailendra, Shankar Jaikishan, 1960, Ek phool chaar kaante, Mohd. Rafi
गीत के बोल:
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
ऊ
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
ओ मेरी बाबी डॉल हाँ या ना
अरे कुछ तो बोल
दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
एक नज़र ने तेरी मार दिया
इक अदा ने तेरी लूट लिया
किस खता का बदला लिया
ये बता ना सता
ये बता ना सता
ना सता
ओ मेरी बाबी डॉल हाँ या ना
अरे कुछ तो बोल
ओ मेरी बाबी डॉल हाँ या ना
अरे कुछ तो बोल
ओ दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
फिर मुझे वो जलवा दिखा
फिर से एक दफा मुस्कुरा
फिर से मुझपे बिजली गिरा
अब तो आ आ भी जा
अब तो आ आ भी जा
आ भी जा
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
मस्त मस्त तेरी शोखियाँ
ज़ुल्फ़ की ये काली बदलियाँ
ले उड़ेंगी ये आंधियां
दिल मेरा दिल मेरा
दिल मेरा खो गया
खो गया
हा
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
ओ मेरी बाबी डॉल
हाँ या ना अरे कुछ तो बोल
दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
हो
दिल की बात मेरे दिल की बात
मेरे दिल की बात सुन जा
...........................................................................
O meri baby doll-Ek phool char kante 1960
Artists: Sunil Dutt, Johny Walker

0 comments:
Post a Comment