Dec 28, 2016

ये प्यार मे क्यू होता है-तेरे नाम २००३

सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म तेरे नाम २००३ की सफल फिल्मों
में से एक है. फिल्म मिस्टर इण्डिया के कैरेक्टर 'केलेंडर' के रूप
में काफी चर्चा मिली थी सतीश कौशिक को. अपने लंबे फ़िल्मी सफर
में जो फिल्म मासूम से शुरू हुआ, सतीश निर्देशन और निर्माण
में जुट गए और रूप की रानी चोरों का राजा से उन्होंने खाता खोला
बतौर निर्देशक. उन्हें पहली हिट के लिए इंतज़ार करना पड़ा १९९९
की फिल्म 'हम आपके दिल में रहते हैं' तक.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे सतीश पंकज कपूर के साथ
एक टेली-सीरियल में भी आये थे अगर आपको याद हो.

आइये सुनें फिल्म तेरे नाम से अगला गीत उदित नारायण की आवाज़
में जो समीर ने लिखा है. इसके संगीतकार हैं हिमेश रेशमिया.




गीत के बोल:

ये प्यार मे क्यू होता है
क्यू किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नही मिलती
क्यू किसी को दुआ के बदले दुआ नही मिलती
क्यू किसी को ख़ुशी के बदले ख़ुशी नही मिलती
ये प्यार मे क्यू होता है..
क्यू किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नही मिलती

इश्क कितना रुलाये साड़ी दुनिया भुलाए
बेक़रारी बदाये चैन एक पल ना आये
लोग इश्क मे क्या से क्या हुए
मिल गए कभी फिर जुदा हुए
बस खिजान मिली इस बहार मे
उम्र कट रही इंतज़ार मे..
क्यू किसी को हसी के बदले हसी नही मिलती
क्यू किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नही मिलती

ये पल कही ठहरा नही
यादो पे तो पहरा नही
जब दवा से भी ज़ख्म ना भरे
ऐसे हाल मे सोचो कोई क्या करे
क्यू किसी को ख़ुशी के बदले ख़ुशी नही मिलती
क्यू किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नही मिलती
ये प्यार मे क्यू होता है..
क्यू किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नही मिलती
..........................................................................
Ye pyar mein kyun hota hai-Tere naam 2003

Artist: Salman Khan, Bhumika Chawla

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP