मौसम की तरह तुम भी-जानवर १९९९
में उसे ढूँढना पढता है. आज आपको सुनवाते हैं सन १९९९ की
फिल्म जानवर से एक गीत जो काफी लोकप्रिय हुआ था अपने
समय में और कई साल तक हमने इसे सुना.
अलका याग्निक और मनहर उधास का गाया युगल गीत है ये.
आपको गर याद हो सन १९८३ की फिल्म हीरो का युगल गीत
मनहर उधास और अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में. उस गीत
से इसे कम्पेयर कीजिये तो आपको लगेगा मनहर उधास पर
उम्र का ज्यादा असर नहीं हुआ है.
गीत के रचयिता हैं समीर और संगीतकार आनंद मिलिंद जो
१९९०-२००० के बीच ताबड़ तोड़ ढेर सारी फिल्मों में संगीत देने
के बाद धीरे धीरे हिंदी फिल्म जगत से दूर होना शुरू हो गए.
गीत के बोल:
दुनिया की तरह रस्मों की तरह
वादों की तरह कसमों की तरह
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
दुनिया बदलती है मौसम बदलते हैं
लेकिन मेरे दिल को बदल नहीं पाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
आसमानों के आगे तुमने वादा किया है
दिल के बदले में मैने प्यार तुमको दिया है
धरती की अम्बर की कसम
मुझको है तेरे सर की कसम
नज़रें बदलती हैं सपने बदलते हैं
लेकिन मेरी धड़कन को तुम धड़काओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मेरी पहली तमन्ना आखरी प्यार हो तुम
रूह में बस गए हो मेरे दिलदार हो तुम
ऐसे ही तुम्हें चाहूंगा मैं
तुम्हें दुल्हन भी बनाऊंगा मैं
सहरे बदलते हैं खुश्बू बदलती है
पल पल मेरी साँसों को तुम महकाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
तुमने धोखा दिया तो कुछ भी कर जाऊंगी मैं
तुम जुदा जो हुए तो देखो मर जाऊंगी मैं
मेरी मंज़िल तेरी राहों में है
मेरी जन्नत तेरी बाहों में है
राही बदलते हैं रस्ते बदलते हैं
मैं दौड़ के आऊँगा जो मुझको बुलाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
बदल तो न जाओगे
बदल तो न जाओगे
…………………………………………
Mausam ki tarah tum bhi-Jaanwar 1999
Artists: Akshay Kumar, Karishma Kapoor

1 comments:
मधुर गीत
Post a Comment