पलट मेरी जान-आन मिलो सजना १९७०
अधिकाँश गीत पुरुष प्रधान मिलेंगे आपको, युगल गीत मिलेंगे
या फिर दार्शनिक गीत, भजन, कव्वाली वगैरह मिल जायेगी
देखने को. नायिका प्रधान गीत कम हैं उस तुलना में. उसमें
भी जिन गीतों में नायिका नायक को छेड़ती हो ऐसे कम हैं.
इन्टरनेट पर एक संगीत समूह में ४-५ लड़कियां थीं. उन्हें
ये गीत बेहद पसंद था, उसकी वजह समझना आसान है.
लक्ष्मी प्यारे ने बाकी गीतों के लिए लता मंगेशकर की सेवाएं
लीं, सिर्फ यही गीत आशा भोंसले से गवाया.
गीत के बोल:
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
ऊँची-नीची टेढ़ी-मेढ़ी प्यार की डगर है
जाता किधर है रस्ता इधर है
ओय ओय ओय ओय ओय ओय ओय ओय
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
ऊँची-नीची टेढ़ी-मेढ़ी प्यार की डगर है
जाता किधर है रस्ता इधर है आ जा
आया क्या ज़माना लड़के लड़कियों से डरते हैं
अरे आया क्या ज़माना लड़के लड़कियों से डरते हैं
आँखे ये चुरा के छुप के गली से गुज़रते हैं
ये मर्दों के नाम को बदनाम करते हैं
ए पलट
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
ऊँची-नीची टेढ़ी-मेढ़ी प्यार की डगर है
जाता किधर है रस्ता इधर है ओए होए
सोचा था ये मैंने मुझसे नैन वो लड़ायेगा
सोचा था ये मैंने मुझसे नैन वो लड़ायेगा
सीटी वो बजा के कोई फ़िल्मी गीत गायेगा
ना जाना था घर का रस्ता भूल जायेगा
ए ए ए ए
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
ऊँची-नीची टेढ़ी-मेढ़ी प्यार की डगर है
जाता किधर है रस्ता इधर है ओए हाँ हाँ होए
माहिया वे सिपाहिया आ जा वेजा ठण्डी छाँव में
माहिया वे सिपाहिया आ जा वेजा ठण्डी छाँव में
सदके तेरे बच के कंदा चुभ न जाये पाँव में
बन जा मेरा मेहमान इस अनजान गाँव में
अरे पलट हा हा हा हा हा
पलट मेरी जान तेरे कुर्बान
ओ तेरा ध्यान किधर है
ऊँची-नीची टेढ़ी-मेढ़ी प्यार की डगर है
जाता किधर है रस्ता इधर है
..............................................................
Palat meri jaan-Aan milo sajna 1970
Artists: Asha Parekh, Rajesh Khanna, Junior Mehmood
