Jan 29, 2017

रात के हमसफ़र-एन इवनिंग इन पेरिस १९६७

फिल्म में गीत तो काफी सारे हैं मगर आज के समय की बात
करें तो आपको ये गीत सबसे ज्यादा बजता मिलेगा. युगल
गीत जिनके मुखड़े में रात शब्द आता है, एक सूची बनाइये
अधिकाँश आपको हिट मिलेंगे. हिट से याद आया घर में
काला हिट रखने का, मच्छरों का सीज़न आ गया है.

गीत का फिल्मांकन भी दुरुस्त है और संगीत काफी रिच. ४८
सेकण्ड का शुरूआती संगीत भी है इसमें तबियत से तैयार
किया हुआ.




गीत के बोल:

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

सोने वालों को हँसकर जगाना भी है
रात के जागतों को सुलाना भी है
देखी है जागने की सदा साथ ही
देखी है जागने की सदा साथ ही
लोरियां गा रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

रात ने प्यार के जाम भर कर दिए
आँखों आँखों से जो मैंने तुमने पिए
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
और क्या ला रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

क्या क्या वादे हुए किसने खाई कसम
इस नई राह पर हमने रखे कदम
छुप सका प्यार कब हम छुपाएँ तो क्या
छुप सका प्यार कब हम छुपाएँ तो क्या
सब समझ पा रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ हा हा आ हा हा प्यार की
आ हा हा प्यार की
....................................................................
Raat ke hamsafar-An evening in Paris

Artists: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP