आसमान से आया फ़रिश्ता-एन इवनिंग इन पैरिस १९६७
नामों वाली फ़िल्में वो भी बड़े नाम वाली रेयर हुआ करती
थीं एक समय.
गीत में नायक को काफी कसरत करते हुए दिखाया गया है
नायिका को रिझाने के लिए. हेलिकोप्टर से रस्सी के सहारे
नायक उतरता है बोट के ऊपर. पानी में वाटर स्कीईंग कर
रही नायिका उसके जवाब में जा जा जा करती है दो अंतरों
तक.उसके बाद नायक उसी बोर्ड पर कूद जाता है जिस पर
नायिका खड़ी है. थोड़ी देर में नायिका के ऊपर इस सब
कसरत और गाने का असर होने लगता है और वो जवाब
में हाँ हाँ कहना शुरू कर देती है. नायक को नाईट सूट में
दिखलाया गया है.
फिल्म की कहानी कुछ भी कहे हमें ये समझ आया कि
नायक रात भर किसी हेलिकोप्टर की जुगाड में लगा रहा
क्यूंकि उसे सुबह करतब दिखाना था. थोडा बहुत समय
प्रेक्टिस में भी गुज़रा होगा. वो अपने आप को पहले से
ही फरिश्ता डिक्लेयर कर चुका है. गीत में राजेंद्र नाथ भी
नज़र आते हैं.
गीत के बोल:
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
जा जा
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
जा जा जा
सीखो ज़रा सीखो अंदाज़ प्यार का हमसे तुम
कर लो अजी कर लो इक़रार प्यार का हमसे तुम
सीखो ज़रा सीखो अंदाज़ प्यार का हमसे तुम
कर लो अजी कर लो इक़रार प्यार का हमसे तुम
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
जा जा
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
जा जा जा
दिलबर तेरी ख़ातिर मैं चाँद छोड़ कर आया हूँ
देने नज़राना मैं अपने प्यार को लाया हूँ
दिलबर तेरी ख़ातिर मैं चाँद छोड़ कर आया हूँ
देने नज़राना मैं अपने प्यार को लाया हूँ
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
सो सिली
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
डोंट बी सिली
साया हूँ मैं तेरा तेरे साथ-साथ ही आऊँगा
आशिक़ हूँ मैं तेरा बाहों से बाँध ले जाऊँगा
साया हूँ मैं तेरा तेरे साथ-साथ ही आऊँगा
आशिक़ हूँ मैं तेरा बाहों से बाँध ले जाऊँगा
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
हूँ
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
हूँ हूँ
कहो प्यार है तुम से
हाँ
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
हाँ है
…………………………………………………….
Aasman se aaya farishta-An evening in Paris 1967
Artists: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore
