Showing posts with label An evening in Paris. Show all posts
Showing posts with label An evening in Paris. Show all posts

Feb 4, 2017

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो-एन इवनिंग इन पेरिस १९६७

पेरिस की एक शाम से अगला गीत सुनते हैं. गीत में नायक
नायिका से विनती कर रहा है की उसे साथ ले लिया जाए.

रफ़ी के गाये रोमांटिक गीतों को कई मजनुओं ने टूल की तरह
इस्तेमाल किया. ये गाना भी मनचलों का पसंदीदा रहा है. इसे
कई मजनुओं को गाते मैंने सुना है, अब तो वो समय नहीं रहा.
आजकल अरिजीत सिंह, आतिफ असलम का ज़माना है. गाना
गा के चक्कर चलाने का समय गया. वो समय था जब कुछ ही
लोग सुर में गाया करते थे. आज सुर के मायने बदल गए हैं.
आवाज़ आनी चाहिए चाहे कहीं से आये और सुर, ससुर, असुर,
बेसुर के बीच का फर्क खत्म होता जा रहा है.

गीत में स्विट्ज़रलैंड का झंडा लहराता दिखाई देता है. अब या
तो फिल्म की मोर्निंग या आफ्टरनून दूसरे देश में फिल्माया
गया है और खाली इवनिंग पेरिस जो कि फ्रांस में है मनाई
गयी है. 




गीत के बोल:

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो

कोई मिट रहा है  तुम्हें कुछ पता है
कोई मिट रहा है  तुम्हें कुछ पता है
तुम्हारा हुआ है  तुम्हें कुछ पता है
ये क्या माज़रा है  तुम्हें कुछ पता है

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो

तड़पता ना छोड़ो  मेरी जान हो तुम
तड़पता ना छोड़ो  मेरी जान हो तुम
ये मुखड़ा ना मोड़ो  मेरी जान हो तुम
मेरा दिल ना तोड़ो  मेरी जान हो तुम

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो

कोई रोक लेगा  तो फिर क्या करोगे
कोई रोक लेगा  तो फिर क्या करोगे
कदम थाम लेगा  तो फिर क्या करोगे
खुशामद करेगा  तो फिर क्या करोगे

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो
अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो
…………………………………………………..
Akele akele kahan jaa rahe ho-An evening in Paris 1967

Artists: Sammi Kapoor, Sharmila Tagore

Read more...

Feb 2, 2017

आसमान से आया फ़रिश्ता-एन इवनिंग इन पैरिस १९६७

फिल्म पेरिस की एक शाम से अगला गीत पेश है. अंग्रेजी
नामों वाली फ़िल्में वो भी बड़े नाम वाली रेयर हुआ करती
थीं एक समय.

गीत में नायक को काफी कसरत करते हुए दिखाया गया है
नायिका को रिझाने के लिए. हेलिकोप्टर से रस्सी के सहारे
नायक उतरता है बोट के ऊपर. पानी में वाटर स्कीईंग कर
रही नायिका उसके जवाब में जा जा जा करती है दो अंतरों
तक.उसके बाद नायक उसी बोर्ड पर कूद जाता है जिस पर
नायिका खड़ी है. थोड़ी देर में नायिका के ऊपर इस सब
कसरत और गाने का असर होने लगता है और वो जवाब
में हाँ हाँ कहना शुरू कर देती है. नायक को नाईट सूट में
दिखलाया गया है.

फिल्म की कहानी कुछ भी कहे हमें ये समझ आया कि
नायक रात भर किसी हेलिकोप्टर की जुगाड में लगा रहा
क्यूंकि उसे सुबह करतब दिखाना था. थोडा बहुत समय
प्रेक्टिस में भी गुज़रा होगा. वो अपने आप को पहले से
ही फरिश्ता डिक्लेयर कर चुका है. गीत में राजेंद्र नाथ भी
नज़र आते हैं.




गीत के बोल:

आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
जा जा
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
जा जा जा

सीखो  ज़रा सीखो  अंदाज़ प्यार का हमसे तुम
कर लो  अजी कर लो  इक़रार प्यार का हमसे तुम
सीखो  ज़रा सीखो  अंदाज़ प्यार का हमसे तुम
कर लो  अजी कर लो  इक़रार प्यार का हमसे तुम
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
जा जा
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
जा जा जा

दिलबर तेरी ख़ातिर  मैं चाँद छोड़ कर आया हूँ
देने नज़राना  मैं अपने प्यार को लाया हूँ
दिलबर तेरी ख़ातिर  मैं चाँद छोड़ कर आया हूँ
देने नज़राना  मैं अपने प्यार को लाया हूँ
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
सो सिली
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
डोंट बी सिली

साया हूँ मैं तेरा  तेरे साथ-साथ ही आऊँगा
आशिक़ हूँ मैं तेरा  बाहों से बाँध ले जाऊँगा
साया हूँ मैं तेरा  तेरे साथ-साथ ही आऊँगा
आशिक़ हूँ मैं तेरा  बाहों से बाँध ले जाऊँगा
आसमान से आया फ़रिश्ता
प्यार का सबक सिखलाने
दिल में है तसवीर यार की
लाया हूँ वो दिखलाने
कहो प्यार है तुम से
हूँ
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
हूँ हूँ
कहो प्यार है तुम से
हाँ
ओ जाना कहो प्यार है तुम से
हाँ है
…………………………………………………….
Aasman se aaya farishta-An evening in Paris 1967

Artists: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore

Read more...

Jan 31, 2017

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ-एन इवनिंग इन पैरिस १९६७

शंकर जयकिशन शीर्षक गीत बनाने में और उन्हें हिट कराने
में माहिर थे. उनका रेकोर्ड उठा के देखें आपको भी ये बात
जंचेगी. उनके बनाये अधिकांश शीर्षक गीत लोकप्रिय हैं. किसी
किसी फिल्म में दो शीर्षक गीत भी मिल जायेंगे आपको.

प्रस्तुत गीत भी एक शीर्षक गीत है जिसे रफ़ी ने गाया है.
गीत का ओर्केस्ट्रा ज़बरदस्त है इसलिए आपने इसे ओर्केस्ट्रा
कार्यक्रमों में भी सुना होगा ज़रूर अगर आप स्टेज प्रोग्राम
देखने के शौक़ीन हैं. गीत हसरत जयपुरी का लिखा हुआ है
और संगीतकार का नाम हम आपको पहले बतला चुके हैं.





गीत के बोल:

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस
अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस

देखो ये परियों की टोली
मीठी मीठी जिनकी बोली
क्या क्या दिल पर रंग जमाये
जलवों की ये आँख मिचौली
देखो ये परियों की टोली
मीठी मीठी जिनकी बोली
क्या क्या दिल पर रंग जमाये
जलवों की ये आँख मिचौली

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस

हाथों में हाथों को डाले
फिरते हैं आशिक़ निराले
ढूँढो यहाँ तुम भी साथी
मिल जाएंगे हुस्न वाले
हाथों में हाथों को डाले
फिरते हैं आशिक़ निराले
ढूँढो यहाँ तुम भी साथी
मिल जाएंगे हुस्न वाले

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस

अपने दिल का दामन भर लो
मर जाओगे प्यार कर लो
कल का सपना किसने देखा
इन राहों से आज गुज़र लो
अपने दिल का दामन भर लो
मर जाओगे प्यार कर लो
कल का सपना किसने देखा
इन राहों से आज गुज़र लो

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस
अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा दिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
पैरिस की एक रंगीन शाम
देखो देखो देखो देखो देखो
एन इवनिंग इन पैरिस
एन इवनिंग इन पैरिस
.........................................................................
Aji aisa mauka fir kahan milega-An evening in Paris 1967

Artists: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore

Read more...

Jan 29, 2017

रात के हमसफ़र-एन इवनिंग इन पेरिस १९६७

फिल्म में गीत तो काफी सारे हैं मगर आज के समय की बात
करें तो आपको ये गीत सबसे ज्यादा बजता मिलेगा. युगल
गीत जिनके मुखड़े में रात शब्द आता है, एक सूची बनाइये
अधिकाँश आपको हिट मिलेंगे. हिट से याद आया घर में
काला हिट रखने का, मच्छरों का सीज़न आ गया है.

गीत का फिल्मांकन भी दुरुस्त है और संगीत काफी रिच. ४८
सेकण्ड का शुरूआती संगीत भी है इसमें तबियत से तैयार
किया हुआ.




गीत के बोल:

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

सोने वालों को हँसकर जगाना भी है
रात के जागतों को सुलाना भी है
देखी है जागने की सदा साथ ही
देखी है जागने की सदा साथ ही
लोरियां गा रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

रात ने प्यार के जाम भर कर दिए
आँखों आँखों से जो मैंने तुमने पिए
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
और क्या ला रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने  रूप की रौशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

क्या क्या वादे हुए किसने खाई कसम
इस नई राह पर हमने रखे कदम
छुप सका प्यार कब हम छुपाएँ तो क्या
छुप सका प्यार कब हम छुपाएँ तो क्या
सब समझ पा रही है सुबह प्यार की

रात के हमसफ़र  थक के घर को चले
झूमती आ हा हा आ हा हा प्यार की
आ हा हा प्यार की
....................................................................
Raat ke hamsafar-An evening in Paris

Artists: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore

Read more...

Jan 21, 2017

दीवाने का नाम तो पूछो-एन इवनिंग इन पैरिस १९६७

शक्ति फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म एन इवनिंग इन पैरिस  का
निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था. शक्ति सामंत भी मधुर संगीत
वाली फ़िल्में बनाया करते थे. इस फिल्म में कई नए पुराने
कलाकारों ने साथ काम किया. शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर
के अलावा फिल्म में राजेन्द्रनाथ, मदन पुरी, शेट्टी, डेविड, प्राण,
के एन सिंह, सरिता और सुरेन्द्रनाथ प्रमुख हैं.

राजेंद्र नाथ और नरेन्द्र नाथ प्रेमनाथ के छोटे भाई हैं. नरेन्द्र नाथ
भी फिल्मों में आये मगर सबसे ज्यादा जो चेहरे हमने फिल्मों
में देखे वे हैं-प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ. राजेंद्र नाथ के हाथ हास्य
भूमिकाएं ज्यादा लगीं.

अंग्रेजी में एक शब्द है-wooing. इसका हिंदी में एक अर्थ है पटाना.
इसके लिए फ़िल्मी हीरो कैसी कैसी कसरत करता था! गीत में
मुफ्त सैर करिये पेरिस शहर की. गीत के अंत में नायक को उसकी
धृष्टता का प्रसाद मिल जाता है. गीत मोहम्मद रफ़ी ने गाया है.





गीत के बोल:

दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
चाहे फिर न मिलना
दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
अरे चाहे फिर न मिलना

गुस्सा छोड़ो बात तो मानो
इस बन्दे को अपना जानो
दूर से धोखा हो सकता था
दूर से धोखा हो सकता था
पास हूँ अब तो अब पहचानो

दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
अरे चाहे फिर न मिलना

हट गया आखिर भरम का साया
अब समझा मैं अब याद आया
ख़्वाब में तुमको अक़्सर देखा
ख़्वाब में तुमको अक़्सर देखा
आज मुजस्सिम सामने पाया

दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
अजी चाहे फिर न मिलना

ये पैरिस की शाम सुहानी
प्यार की नगरी रूप की रानी
बन के रहेगा हां कोई अफ़साना हां
बन के रहेगा कोई अफ़साना
छिड़ के रहेगी कोई कहानी

दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
अजी चाहे फिर न मिलना
दीवाने का नाम तो पूछो
प्यार से देखो काम तो पूछो
चाहे फिर न मिलना
अरे चाहे फिर न मिलना
……………………………………………….
Deewane ka naam to poochho-An evening in Paris 1967
.
Artists: Shammi Kapoor, Sharmil Tagore

Read more...

Aug 30, 2016

ले जा ले जा मेरा दिल-एन इवनिंग इन पेरिस १९६७

सन १९६७ में सभी फ़िल्में रंगीन बनी हों ऐसा नहीं है. कुछ
फ़िल्में श्वेत श्याम भी बनी थीं. जैसे जैसे टेक्नोलोजी बदलती
गयी रंगीन फ़िल्में आने लगीं. इससे निर्माण लागत भी बढ़ी
और सितारों पर किया जाने वाला मेक अप का खर्चा भी.

काली पीली फिल्मों में मालूम नहीं पड़ पाता था चेहरे पर क्या
मला हुआ है सरसों का तेल या कोई क्रीम. कम से कम इस
कन्फ्यूज़न से तो मुक्ति मिली.

एन इवनिंग इन पेरिस से शारदा का गाया एक गीत सुनते हैं
आज. मुख्य नायिका द्वारा क्लब सोंग या आइटम सोंग करना
शायद ६० के दशक में उतना चलन में नहीं था. इस फिल्म में
निर्देशक ने हेलन के हिस्से आने वाले गाने के पैसे बचा लिए
लगते हैं. शैलेन्द्र ने गीत लिखा है और धुन है शंकर जयकिशन
की.

अनाउंसर बने मदन पुरी एक घोषणा करते हैं उसके बाद ये गीत
शुरू होता है. ओरिएंटल डांसर सूजी और साथ में मैदा, बेसन सब
है इस गीत में. मेरा आशय सहायक कलाकारों से है.



गीत के बोल:

माई नेम इज सूजी
ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कब से सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल
ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कब से सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल

दूर वहाँ बैठे हो क्यूँ आ के मिलो कुछ तो कहो
कह दो के अब मेरे हो तुम साथ चलो संग रहो

ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कबसे सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल
ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कबसे सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल

डरते हो क्यूँ काहे का डर सारा जहां जाने तो क्या
प्यार का सीन प्यार के दिन दिल जो मिले प्यार हुआ

ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कब से सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल
ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कब से सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल

शाम ढली शमा जली प्यास जगी आस जगी
शाम ढली शमा जली प्यास जगी आस जगी

ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कबसे सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल
ले जा ले जा ले जा मेरा दिल तेरी दुनिया तेरी महफ़िल
कबसे सनम बैठे थे हम ले के धडकता दिल
……………………………………………………..
Le ja le ja mera dil-An eveving in Paris 1967

Artists: Sharmila Tagore

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP