Feb 16, 2017

सोचा था क्या क्या हो गया-अनमोल घडी १९४६

सदा जवान गीत वे होते हैं जो कभी भी कहीं भी सुनो जवान
ही सुनाई देते हैं. पेश है ऐसा ही एक गीत सुरैया का गाया
हुआ जो फिल्म अनमोल घडी का है. फिल्म “प्रेशियस वाच’
का ये गीत तो वाकई प्रेशियस है.

आपको गर याद हो इस गीत की एक झलक श्रीदेवी वाली फिल्म
चालबाज़ के एक पैरोडीनुमा गीत में सुनाई दी थी. प्रस्तुत गीत
तनवीर नकवी का लिखा हुआ है और इसकी धुन बनाई है
नौशाद ने.



गीत के बोल:

सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया
अपना जिसे समझे थे हम
अफ़सोस वो अपना ना था
सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया

गैरो की इसमे क्या ख़ता
करते हैं अपनो से गिला
क्या हो गया क्या हो गया
सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया

ऐ दिल ना रो
ऐ दिल ना रो हैरान ना हो
होना था जो वो हो गया
रोने से अब क्या फ़ायदा
क्या हो गया क्या हो गया
सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया

जो कुछ भी देखा ख्वाब था
इस ख्वाब को अब भूल जा
भूल जा
क्या हो गया क्या हो गया
सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया
अपना जिसे समझे थे हम
अफ़सोस वो अपना ना था
सोचा था क्या क्या हो गया
क्या हो गया
………………………………………………………….
Socha tha kya kya ho gaya-Anmol ghadi 1946

Artist: Suraiya

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP