याद आ के हरदम सताये-पिया मिलन १९५८
से एक गीत. गीत जाने पहचाने गीतकार हसरत जयपुरी ने लिखा
है मगर धुन बनाई है एक अनजान संगीतकार रमेश नायडू ने.
कमाल के संगीतकार थे रमेश नायडू. हेमंत कुमार और सलिल
दोनों के संगीत का आनंद दिलवा दिया उन्होंने इस एक गीत में.
फिल्म के कलाकार भी अनजाने से हैं जहाँ तक हिंदी फिल्म के
दर्शकों का सवाल है. वैजयंतीमाला और हेलन दो पहचाने नाम
हैं उसके अलावा जे पी चंद्रा बाबू जैसे तेलुगु फिल्म उद्योग के
कलाकार हैं.
गीत के बोल:
याद आ के हरदम सताये
आज तक़दीर भी लुटी हम भी हारे
याद आ के हरदम सताये
लो हम उनके अरमान लिये
लो हम उनके अरमान लिये
वो क्यूँ हरदम ख़यालों में हो
बिरहा क़सम ग़म तड़पाये हमें
बिरहा क़सम ग़म तड़पाये हमें
ऐ दिल क्यूँ तुम हैरान हो
तुम ही बोल दो
याद आ के हरदम सताये
मतवाला रंगीला फूल ये
पल भर में मनवा को छीन ले
मतवाला रंगीला फूल ये
पल भर में मनवा को छीन ले
उदास वो कर डाले
उदास वो कर डाले
वो दूर से मारे मोम दिल पे काँटें
याद आ के हरदम सताये
आज तक़दीर भी लुटी हम भी हारे
याद आ के हरदम सताये
……………………………………………………………………
Yaad aa ke hardam-Piya Milan 1958
Artist: Vaijayantimala

0 comments:
Post a Comment