Sep 3, 2017

बुरे काम का बुरा नतीजा-चाचा भतीजा १९७७

रिश्तों पर बनी फिल्मों में एक है चाचा भतीजा. मामा भांजा नाम की
एक फिल्म भी बनी है. सास-ससुर नाम से शायद हिंदी में कोई फिल्म
नहीं बनी अभी तक.

गाना सुनते हैं जिसे रफ़ी और शैलेन्द्र सिंह ने गाया है. आनंद बक्षी के
बोल हैं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की धुन. गीत में नसीहत दी गयी है.

इसमें  गहरा सन्देश छुपा है. उन लोगों के लिए भी जो छुप छुप के
दूसरों पर घात करते रहते हैं और अकारण पीछे पड़े रहते हैं. कभी
कभी पेट भरा मनुष्य अकारण किसी कुपोषित मनुष्य के पीछे पड़
जाता  है और जब उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती तो वो छुट्टा
सांड बन के उस गरीब के पीछे लग जाता है. उसे सताता है, उसके
मुंह का निवाला छीनता है. 

उसके  बाद बारी आती है सौ सुनार की एक लुहार की . ऊपर वाले
की मार पड़ना शुरू होती है तब ना उफ़ निकलती है ना हाय. सब
कुछ इतनी तेज गति से होता है कि वो सारी प्रोग्रामिंग भूल जाता
है. कुछ का वक्त आ चुका, कुछ का जल्दी आने वाला है.




गीत के बोल:

हो रामा हो रामा हो रामा हो रामा हो रामा हो रामा
कोई माने या ना माने चकई की चक धूम चकई की चक धूम
सच कह गए हैं लोग पुराने चक धूम चकई की चक धूम
धूम धूम धूम धूम
कोई माने या ना माने सच कह गए हैं लोग पुराने
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा ओ हाँ भतीजा

तोते से बोली मैना बुजुर्गों का कहना
प्यारे सच है ना बोल
जिसने एक रिश्ता तोड़ा वो सौ रिश्ते भी तोड़ेगा
अरे तूने किसी को छोड़ा है तुझे भी कोई छोड़ेगा
जो अपनों को ठुकराए और ग़ैरों से प्यार करे
अपने हाथों से अपनी वो क़ब्र तैयार करे
वो क़ब्र तैयार करे
इसीलिए तो कहा है के उस बदनाम का
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा अरे हाँ भतीजा

तोते से बोली मैना बुजुर्गों का कहना
प्यारे सच है ना बोल
हम इस घर के नौकर हैं मालिक का माल बचायेंगे
जो भी जहाँ से आया है उसे वहीं पहुँचाएँगे
अरे जो भी जहाँ से आया है उसे वहीं पहुँचाएँगे
पर कितने रोज़ चलेगा धोखे से जो भी काम बना
पूछो तो इस दौलू से ये कैसे दौलतराम बना
कैसे दौलतराम बना
इसलिए तो कहा है दौलतराम का
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा हाँ भतीजा
अरे क्यों भई चाचा अरे हाँ भतीजा
……………………………………………………
Bure kaam ka bura nateeja-Chacha Bhatija 1977

Artists: Dharmendra, Randhir Kapoor

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP