Sep 9, 2017

काली काली रात रे-सैयां १९५१

संगीतकार सज्जाद के संगीत निर्देशन वाला और लता मंगेशकर
का गाया एक उल्लेखनीय गीत सुनते हैं सन १९५१ की फिल्म
सैयां से. अजीत और मधुबाला इस फिल्म के प्रमुख कलाकार
हैं.

गीत दीना नाथ मधोक का है और इसे परदे पर मधुबाला गा
रही हैं. काफी काली रात है, वीडियो की स्क्रीन भी काली है.
वीडियो दुर्लभ है देखने को मिला रहा है यही बहुत है. इसे
लोड करने वाले को कोटिशः धन्यवाद.



गीत के बोल:

काली काली रात रे
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
तेरी याद आये
तेरी याद आये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
तेरी याद आये
तेरी याद आये

झूठों से प्यार किया हाय क्या किया
सारे जहाँ का दुःख ले लिया
झूठों से प्यार किया हाय क्या किया
सारे जहाँ का दुःख ले लिया
अब रो रो सावन जाये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
तेरी याद आये
तेरी याद आये

भीगी भीगी पलकों की लाज तेरे हाथ है
तू तो गया है तेरी याद मेरे साथ है
भीगी भीगी पलकों की लाज तेरे हाथ है
तू तो गया है तेरी याद मेरे साथ है
जो दिल को धीर बंधाये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
काली काली रात रे दिल बड़ा सताये
तेरी याद आये
तेरी याद आये
……………………………………………….
Kali kali raat re-Saiyan 1951

Artist:Madhubala

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP