Nov 17, 2017

नाचे मन मोरा मगन-मेरी सूरत तेरी आँखें १९६३

एक क्लासिकल गीत सुनते हैं रफ़ी का गाया हुआ. इसे परदे
पर अशोक कुमार गा रहे हैं. अशोक कुमार ने अपनी जवानी
में फिल्मों में कई गीत गाये. इस फिल्म में उनका किरदार
एक गायक है.

स्टेज शो हो रहा है जिसमें आशा पारेख गीत पर नृत्य कर
रही हैं. दर्शक दीर्घा में प्रदीप कुमार बैठे नज़र आ रहे हैं. इस
गीत के रचयिता हैं शैलेन्द्र और संगीत तैयार करने वाले
संगीतकार हैं एस डी बर्मन.




गीत के बोल:


नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
बदरा घिर आये, रुत है भीगी भीगी
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
तिगदा धीगी धीगी तिगदा

कुहुके कोयलिया कुहुके कोयलिया
कहीं दूर पपीहा पुकारे
झूला झूलें सखियाँ झूला झूलें सखियाँ
के घर आजा बालम हमारे
घिर आये
बदरा घिर आये रुत है भीगी भीगी
नाचे मन मोरा मगन तिगदा
नाचे रे मन मोरा रे
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
तिगदा धीगी धीगी तिगदा

यहीं रुक जाये यहीं रुक जाये
ये शाम आज ढलने न पाये
टूटे न ये सपना टूटे न ये सपना
कोई अब मुझे न जगाये
घिर आये
बदरा घिर आये रुत है भीगी भीगी
नाचे मन मोरा तिगदा धीगी धीगी
ए नाचे मन मोरा रे
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
तिगदा धीगी धीगी तिगदा

छुप छुप ऐसे में छुप छुप ऐसे में
कोई मधुर गीत गाये
गीतों के बहाने गीतों के बहाने
छुपी बात होंठों पे आये
घिर आये बदरा घिर आये
रुत है भीगी भीगी
नाचे मन मोरा तिगदा
हे ए ए नाचे मन मोरा
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
तिगदा धीगी धीगी तिगदा
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
नाचे मन मोरा मगन तिगदा धीगी धीगी
.......................................................................
Nache man mora-Meri surat teri aankhen 1963

Artists: Ashok Kumar, Asha Parekh, Pradeep Kumar

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP