Oct 26, 2018

तू आये न आये तेरी खुशी-बेवफा १९५२

तलत महमूद की मखमली आवाज़ में सरशर सैलानी की
एक रचना सुनेंगे फिल्म बेवफा से. इस फिल्म के गाने एक
ट्रीट की तरह हैं. तलत के गाये काफी गीत मौजूद हैं इसमें.

फिल्म की गीत सुने जाते हैं इसकी वजह धुनें बेहतर होना
है या फिल्म की स्टारकास्ट, ये सोचने वाली बात है.

गीत में नायक एक ही जगह बैठा है और नायिका के ही
मूवमेंट्स दिखलाई देते हैं गीत में. ये भी एक समय था
बॉलीवुड में और एक समय ऐसा भी आया जब नायिका
एक जगह बैठी होती और नायक पूरे शरीर को हिला रहा
होता, उछल कूद कर रहा होता.




गीत के बोल:

तू आये न आये तेरी खुशी
तू आये न आये तेरी खुशी
हम आस लगाये बैठे हैं
दीदार की प्यासी आँखों में
दीदार की प्यासी आँखों में
तूफ़ान छुपाये बैठे हैं
तू आये न आये तेरी खुशी

ए दर्द-ए-मुहब्बत तेरी क़सम
दिल हमने लगा के देख लिया
ए दर-ए-मुहब्बत तेरी क़सम
दिल हमने लगा के देख लिया
अश्कों की ज़ुबानी किस्सा-ए-ग़म
दुनिया को सुना के देख लिया
गैरों से गिला क्या अपने ही
गैरों से गिला क्या अपने ही
जब आँख चुराए बैठे हैं
गैरों से गिला क्या अपने ही
जब आँख चुराए बैठे हैं
तू आये न आये तेरी खुशी

इतना तो बता दे ए ज़ालिम
अब नज़रों से तू दूर है क्यूँ
इतना तो बता दे ए ज़ालिम
अब नज़रों से तू दूर है क्यूँ
मिलना ही तुझे मंज़ूर नहीं
या मेरी तरह मजबूर है तू
तू कह दे अगर तो उठ जायें
हम तेरे बिठाये बैठे हैं
तू कह दे अगर तो उठ जायें
हम तेरे बिठाये बैठे हैं
तू आये न आये तेरी खुशी
……………………………………….
Too aaye na aaye teri-Bewafa 1952

Artist: Raj Kapoor, Nargis

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP