Showing posts with label Airlift. Show all posts
Showing posts with label Airlift. Show all posts

Mar 27, 2018

तू भूला जिसे-एयरलिफ्ट २०१६

नए ज़माने की फिल्म एयरलिफ्ट से एक गीत सुनते हैं जिसे
के के ने गाया है. कुमार के लिखे गीत की धुन तैयार की है
अमाल मलिक ने.

देशभक्ति का जज्बा जगाने वाला गीत है ये. इसे अक्षय कुमार
पर फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

तू भूला जिसे
तुझको वो याद करता रहा
तू जीता रहा
तेरे लिए वो मरता रहा
तेरे दर्द की आहट सुनी
लो आ गया सब छोड़ के
तेरी राह में लेकर ख़ुशी
वो है खड़ा हर मोड़ पे
सब छोड़ के
तू भूला जिसे
तुझको वो याद करता रहा

तेरी फिकर में गुज़रता रहा
लम्हा दर लम्हा
तेरे साथ दुनिया थी
वो रहा तन्हा का तन्हा
तेरी फिकर में गुज़रता रहा
लम्हा दर लम्हा
तेरे साथ दुनिया थी
वो रहा तन्हा का तन्हा
आंसू मिले देखा था जो
पलकों को भी निचोड़ के
तेरी राह में लेकर ख़ुशी
वो है खड़ा हर मोड़ पे
सब छोड़ के

वन्दे मातरम वन्दे मातरम
वन्दे मातरम वन्दे मातरम
.............................................................
Too bhoola jise-Airlift 2016

Artist: Akshay Kumar

Read more...

Mar 27, 2017

दिल चीज़ तुझे दे दी-एयरलिफ्ट २०१६

खालेद के गीत ‘दीदी’ के बहुत सारे दीदी-जीजाजी इकट्ठे
हो गए हैं हिंदी फिल्म संगीत के खजाने में. ९० के दशक
में लोकप्रिय हुआ खालेद का ये गीत समूचे विश्व की जनता
ने पसंद किया. बोल समझ आयें ना आयें, गीत की धुन
आकर्षक है इस वजह से ये जुबां पर चढ गया सुनने वालों
की.

इस अल्जीरियाई कलाकार के गीत के राइ-जीरियन वर्ज़न
हिंदी में तकरीबन ५ हैं प्रस्तुत एयरलिफ्ट के गीत को मिला
के. चलो अच्छा है बॉलीवुड को किसी अच्छे अन्तराष्ट्रीय स्तर
पर प्रसिद्ध गीत की याद तो आई बरसों के बाद.मजे की बात ये
है कि खालेद ने भी ये धुन अपने ही देश के गायक चेब रबाह
की १९८८ में बनी एक धुन से चुराई. ऐसे करिश्मे हमारे यहाँ
खूब होते रहे हैं.

गीत के बोल कुमार ने लिखे हैं और इसका संगीत तैयार किया
अंकित तिवारी ने. अरिजीत सिंह इसके गायक हैं. फिल्म के
नाम में लिफ्ट शब्द है अतः इसका सम्मान करते हुए एक
और धुन लिफ्ट की गयी है उसके बारे में बाद में किसी और
पोस्ट में आपको बतलायेंगे.




गीत के बोल:

दिल ले डूबा डूबा मुझको अरेबिक आँखों में
आज लूटा लूटा मुझको फरेबी बातों ने
दिल ले डूबा डूबा मुझको अरेबिक आँखों में
आज लूटा लूटा मुझको फरेबी बातों ने

खामखाँ सा सीने में
प्यार के महीने में
एक ही इशारे पे दिल चीज़ तुझे दे दी
दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी
दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी
माशा-अल्लाह तभी से माशा-अल्लाह
बड़ी कमबख्त है तू
हबीबी मस्त है तू
वल्लाह वल्लाह अदाएं वल्लाह वल्लाह
बड़ी ही सख्त है तू
हबीबी मस्त है तू

बार बार जो देखा दो दफा ना सोचा
एक ही इशारे पे दिल चीज़ तुझे दे दी
दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी
दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी

ज़रा ज़रा कहे ये ज़रा ज़रा
तेरी गुताख आँखें
करे बेबाक बातें
पर्दा पर्दा हटा ले पर्दा
हुस्न का चाँद देखे
कई अरमान ले के
रु-ब-रु जो तू आये
धडकन न संभल पायी
एक ही इशारे पे दिल चीज़ तुझे दे दी

दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी
दे दी दे दी दे दी दे दी दे दी
दे दी दे दी दिल चीज़ तुझे दे दी
...............................................................
Dil cheez tujhe de di-Airlift 2016

Artist: Akshay Kumar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP