Showing posts with label Dushmani. Show all posts
Showing posts with label Dushmani. Show all posts

Mar 22, 2020

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं-दुश्मनी १९९६

कुछ गाने कैची धुनों पर बने होते हैं और अक्सर उनमें
एक पञ्च लाइन हुआ करती है जैसे कि इस गीत में है-
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं. सन १९९६ की फिल्म दुश्मनी
का ये गीत एक समय काफी बजा करता था. वो समय
यकीनन ९० के दशक का उत्तरार्ध ही था. आज भी कभी
ये गीत कहीं सुनने को मिल ही जाता है.

एक ज़माना था जब जनता एक संगीतकार के बारे में
कहती थी कि वो साइकिल की चेन से भी मयूज़िक बना
सकता है. इस गाने में एक खास किस्म की आवाज़ से
मुझे ये बात याद आई. इंस्पिरेशन किसी मशीन की आवाज़
से भी तो ली जा सकती है. खड़ खड़ कर के कोई चीज़
अगर चालू हो तो उससे भी बीट बनाई जा सकती है
बस बनाने वाला चाहिए. इस गीत के शुरू में मटका बीट
का प्रयोग किया हुआ है.

प्रस्तुत गीत समीर की कलम से निकला है और इसका
संगीत आनंद मिलिंद ने तैयार किया है. एस पी बालू
संग इसे सपना मुखर्जी ने गाया है.



गीत के बोल:

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँकते हैं कभी रोते हैं

क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
हमने बसेरा किया तेरी निगाहों तले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
जागते हैं हम जब
जागते हैं हम जब दुनिया वाले सोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
सीने पे सर रख के हम बाहों में सो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
बेकरारी ले के
बेकरारी ले के हम चैन खोते हैं 
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
…………………………………………..
Kabhi hanste hain kabhi rote hain-Dushmani 1996

Artists: Sunny Deol, Manisha Koirala

Read more...

Aug 17, 2018

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी-दुश्मनी १९९६

जब तक शादियाँ होती रहेंगी हमें बन्ना-बन्नी गीत सुनाई
देते रहेंगे. शादी एक ऐसा त्यौहार है जो यकायक आता है.
खाने का टोकन साथ ले कर आता है. जिसकी कीमत हम
लिफ़ाफ़े में रख कर चुकाते हैं चाहे खाना पसंद आये ना
आये.

फ़िल्मी शादी गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं हर युग में. १९९६
की एक फिल्म से बन्नी गीत सुनते हैं जो अपनी अलग
सी आवाज़ से आपका ध्यान आकृष्ट करता है. ये भारी
आवाज़ है सपना अवस्थी की.

दुल्हन के साथ तरह तरह की सहेलियां होती हैं. कुछ तो
ढाढस बंधाती हैं और कुछ डराती हैं. नीना गुप्ता जैसी ३-४
सहेलियां मिल जायें तो दुल्हन डिप्रेशन की शिकार हो
जाये.



गीत के बोल:

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरी झांझर है हज़ारी
बन्नो तेरी झांझर है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी मुंदरी लाख की रे
बन्नो तेरी नथनी है हज़ारी
बन्नो तेरी नथनी है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा टीका है हज़ारी
बन्नो तेरा टीका है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरी जोड़ी है हज़ारी
बन्नो तेरी जोड़ी है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
………………………………………………
Banno teri ankhiyan surmedani-Dushmani 1996

Artists: Manisha Koirala, Neena Gupta, Dher saari janajiyan

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP