Showing posts with label Sapna Mukherji. Show all posts
Showing posts with label Sapna Mukherji. Show all posts

Mar 22, 2020

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं-दुश्मनी १९९६

कुछ गाने कैची धुनों पर बने होते हैं और अक्सर उनमें
एक पञ्च लाइन हुआ करती है जैसे कि इस गीत में है-
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं. सन १९९६ की फिल्म दुश्मनी
का ये गीत एक समय काफी बजा करता था. वो समय
यकीनन ९० के दशक का उत्तरार्ध ही था. आज भी कभी
ये गीत कहीं सुनने को मिल ही जाता है.

एक ज़माना था जब जनता एक संगीतकार के बारे में
कहती थी कि वो साइकिल की चेन से भी मयूज़िक बना
सकता है. इस गाने में एक खास किस्म की आवाज़ से
मुझे ये बात याद आई. इंस्पिरेशन किसी मशीन की आवाज़
से भी तो ली जा सकती है. खड़ खड़ कर के कोई चीज़
अगर चालू हो तो उससे भी बीट बनाई जा सकती है
बस बनाने वाला चाहिए. इस गीत के शुरू में मटका बीट
का प्रयोग किया हुआ है.

प्रस्तुत गीत समीर की कलम से निकला है और इसका
संगीत आनंद मिलिंद ने तैयार किया है. एस पी बालू
संग इसे सपना मुखर्जी ने गाया है.



गीत के बोल:

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँकते हैं कभी रोते हैं

क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
हमने बसेरा किया तेरी निगाहों तले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
जागते हैं हम जब
जागते हैं हम जब दुनिया वाले सोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
सीने पे सर रख के हम बाहों में सो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
बेकरारी ले के
बेकरारी ले के हम चैन खोते हैं 
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
…………………………………………..
Kabhi hanste hain kabhi rote hain-Dushmani 1996

Artists: Sunny Deol, Manisha Koirala

Read more...

Oct 12, 2019

घंटी बजाये गुलफ़ाम-हनीमून १९९२

घंटा घड़ियाल हिट्स के अंतर्गत सुनते हैं एक गीत फिल्म
हनीमून से. ये सन १९९२ वाला हनीमून है. जिस फिल्म में
दो या अधिक नायिकाएं होतीं तो पब्लिक कहती नायक की
पाँचों उँगलियाँ घी में.

सुनते हैं फिल्म से अगला गीत जिसे लिखा है एम् जी हशमत
ने और धुन तैयार की है आनंद मिलिंद ने. सपना मुखर्जी,
जॉली मुखर्जी और सुदेश भोंसले ने इसे गाया है.



गीत के बोल:

घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
मैं भी हूँ तुम भी हो तुम भी हो और मैं भी हूँ
मिल के गुजारेंगे शाम
घंटी बजाये गुलफाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
घंटी बजाये गुलफाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम

आ जा तुझको जन्नत दिखाऊंगी
आ जा आ जा
अरे आ जा तुझको जन्नत दिखाऊंगी
दिल तेरा बहलाऊंगी
नरम नाज़ुक उँगलियों से
तन बदन सहलाऊंगी
शरबत पिलाऊंगी किशमिश खिलाऊँगी
ठुमका लगाऊंगी नाचूंगी गाऊंगी
फूलों पे सुला के दूँगी मैं तुझे आराम
घंटी बजाये गुलफाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
घंटी बजाये गुलफाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम

आया हूँ मैं महफ़िल में तेरी
आ जा आ जा
अरे आया हूँ मैं महफ़िल में तेरी लौट के ना जाऊँगा
जितने फल हैं पास तेरे सब के सब मैं खाऊंगा
अंगूर भी हैं खजूर भी हैं अनार भी हैं गुलनार भी है
होंठों से चबा ले ये है हुस्न दीवाना
घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम

मैं जन्नत के बाग में आ कर खाता था अंगूर
कहाँ से आ गया लंगूर
आपका ये अंगूर खाना मुझको नामंजूर
मैं तो रोकूँगा हुज़ूर
मीठा नहीं खट्टा नहीं ज्यादा खाना अच्छा नहीं
अरे रोक मत टोक मत जानता हूँ बच्चा नहीं
मक्खन ना मलाई नहीं कोई चिकनाई नहीं
तेरे नसीब में कोई भी मिठाई नहीं
मुझको तो मीठा चाहिए साथ में नमकीन भी
दौलत के साथ चाहिए दावतें रंगीन भी
तू जी भर के खा ले ये हैं मीठे मीठे आम
घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम
घंटी बजाये गुलफ़ाम मेरे होंठों के जाम तेरे नाम

तुम हो बीबी उस जहाँ की इस जगह क्यों आई हो
तेरा मेरा नाता टूटा लगती मुझे परायी हो
अरे तुम हो बीबी उस जहाँ की इस जगह क्यों आई हो
तेरा मेरा नाता टूटा लगती मुझे परायी हो
डर मत अपनी बीबी से तू ऐश कर खुले आम

……………………………………………………….
Ghanti bajaye gulfam-Honeymoon 1992

Artists: Kadar Khan, Varsha Usgaonkar, Shakti Kapoor, Bindu

Read more...

Nov 10, 2018

उफ़ क्या रात आई है-राजा हिन्दुस्तानी १९९६

राजा हिन्दुस्तानी भी एक ऐसी फिल्म है जिसमें गानों
की बरसात है. फिल्म के अधिकाँश गीत लोकप्रिय हुए
हैं. प्रस्तुत गीत थोडा कम सुना गया गीत है.

गीत में तीन गायक कलाकारों की सेवाएं ली गयी हैं.
अलीशा चिनाई, सपना मुखर्जी और कुमार सानू. इसे
भी समीर ने लिखा है और संगीतकार का नाम आप
जानते ही हैं.

ठुमकउ ठुमकउ गीत है जिसे आप आइटम सोंग कहें
या नहीं इस पर संशय है. इसमें नायक की आवाज़ भी
है और घरेलू जनता भी दिख रही है. फिल्म की अधिकाँश
स्टारकास्ट इस गाने में मौजूद है. तेरे इश्क में नाचेंगे
सुन सुन के आप भी नाचने लगेंगे गीत खत्म होते तक.





गीत के बोल:

तेरे इश्क में नाचेंगे
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे झूमेंगे गायेंगे
हम ढोल बजायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

हो उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तूने तड़पाया है तुझको तड़पायेंगे
तुझको तड़पायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
हो डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा

गालों की लाली है तेरे लिये होंठों की प्याली है तेरे लिये
हो गालों की लाली है तेरे लिये होंठों की प्याली है तेरे लिये
हो दिल चाहिये दिलरुबा चाहिये इतना बता तुझको क्या चाहिये
ये हुस्न की जागीरें हम तुझपे लुटायेंगे
तुझे दिल में बसायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है

हो तेरी तिजोरी का सोना नहीं दिल है हमारा खिलौना नहीं
तेरी तिजोरी का सोना नहीं दिल है हमारा खिलौना नहीं
कैसे खरीदोगे तुम प्यार में बिकते नहीं दिल ये बाज़ार में
वो चीज़ नहीं हैं हम जो यूँ बिक जायेंगे
हम तो टकरायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा


ऐ कहाँ से आया है तू
हमको तो लगता है पराया है तू

अपनों की महफ़िल में बेगाने हम सबकी असलियत को पहचानें हम
हो अपनों की महफ़िल में बेगाने हम सबकी असलियत को पहचानें हम
पत्थर की मूरत से टकरा गये अच्छा हुआ होश में आ गये
औकात किसी की क्या हम सबको बतायेंगे
अब ना शरमायेंगे हाँ हाँ हाँ
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तूने तड़पाया है तुझको तड़पायेंगे
तुझको तड़पायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
…………………………………………………….
Tere ishq mein nachenge-Raja Hindustani 1996

Artists: Aamir Khan, Karishma Kapoor

Read more...

Nov 10, 2017

चौखट पे तुम्हारी-आँखें १९९३

हर दशक में कुछ पैसा वसूल फ़िल्में बनी हैं. ये फ़िल्में एक
अलग श्रेणी में खड़ी दिखाई देती हैं. ऐसी एक फिल्म है आँखें
जिसमें कादर खान और गोविंदा डबल रोल में हैं. फिल्म में
गोविंदा के साथ चंकी पाण्डे भी हैं.

गीत दो नायक और दो नायिकाओं पर फिल्माया गया है. इसे
गाया है कुमार सानू, मोहम्मद अज़ीज़ और सपना मुखर्जी ने.




गीत के बोल:

चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जायेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जायेंगे
जब हम नहीं होंगे तुम्हें हम याद आयेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जायेंगे
मरना है तो ज़ल्दी करो रोने को आयेंगे
मरना है तो ज़ल्दी करो रोने को आयेंगे
रोने को हम पड़ोस की सखियाँ भी लायेंगे
मरना है तो ज़ल्दी करो रोने को आयेंगे

हर बात अपनी झूठी है पर एक बात सच्ची है
तेरे बिना हम जी नहीं सकते तू इतनी अच्छी है
हर बात अपनी झूठी है पर एक बात सच्ची है
तेरे बिना हम जी नहीं सकते तू इतनी अच्छी है
धोखा जिनकी फितरत में है वो क्या वुफ़ा करेंगे
दगा किया है जिन्होंने पहले आगे दगा करेंगे
धोखा भी जायज़ है गोरी प्यार में
एवरीथिंग फेयर है लव और वॉर में

माना चीटर बहुत हैं इस संसार में
धोखा अच्छा नहीं मगर प्यार में
माना चीटर बहुत हैं इस संसार में
धोखा अच्छा नहीं मगर प्यार में
तूने जो ना कर दी हम और कहाँ जायेंगे
तूने जो ना कर दी हम और कहाँ जायेंगे
हम तो मरेंगे सुन के खबर घरवाले मर जायेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जायेंगे
जब हम नहीं होंगे तुम्हें हम याद आयेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम धम तोड़ जायेंगे

मरने से पहले गर मुझको प्यार तेरा मिल जाता
मैं दूल्हा तू दुल्हन बनती कितना मज़ा फिर आता
मरने से पहले गर मुझको प्यार तेरा मिल जाता
मैं दूल्हा तू दुल्हन बनती कितना मज़ा फिर आता
बुजदिल होते हैं वो ख़ुदकुशी किया करते हैं
दिलवाले तो प्यार जहाँ से छीन लिया करते हैं
पहली आखिरी मेरी एक तमन्ना है
मुझको तो बस तेरा दूल्हा बनना है
जो तेरी मेरी भी वही तमन्ना है
आज से हमको एक दूजे का बनना है
जो तेरी मेरी भी वही तमन्ना है
आज से हमको एक दूजे का बनना है
तूने जो हमें चाहा कुछ और ना हम चाहेंगे
तूने जो हमें चाहा कुछ और ना हम चाहेंगे
तेरे प्यार में मर के फिर जिंदा हो जायेंगे

चौखट पे तुम्हारी हम बारात लायेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम बारात लायेंगे
घोड़ी चढ के आयेंगे तुझे ले के जायेंगे
चौखट पे तुम्हारी हम बारात लायेंगे
………………………………………………………..
Chaukhat pe tumhari ham-Aankhen 1993

Artists: Rageshwari, Ritu Shivpuri, Govinda, Chunkey Pandey

Read more...

Oct 1, 2017

शोला शोला तू भड़के-अंदाज अपना अपना १९९४

सन १९९४ की राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज़ अपना अपना
का शीर्षक गीत सुनते हैं जिसे चार गायकों ने गाया है-एस पी बालू,
देबाशीष दासगुप्ता, बहरोज़ चटर्जी और सपना मुखर्जी ने.

मजरूह सुल्तानपुरी के बोल हैं और तुषार भाटिया का संगीत. जैसा कि
आप जानते हैं फिल्म में सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और
करिश्मा कपूर प्रमुख कलाकार हैं.





गीत के बोल:

शोला शोला दिल बन बन के
शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
हे देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
आ जाने वफ़ा दिखलायें जरा अंदाज़ अपना अपना
ओए शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
हो देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
आ जाने वफ़ा दिखलायें जरा अंदाज़ अपना अपना

कभी शोला कभी शबनम तुम्हारा भी है क्या कहना
तुम्हारा भी है क्या कहना
कभी तूफान कभी कुछ कम तुम्हारा भी है क्या कहना
तुम्हारा भी है क्या कहना
आ हा हा हा हा हा हा हा तरम पम पम
कभी शोला कभी शबनम तुम्हारा भी है क्या कहना
तुम्हारा भी है क्या कहना
कभी तूफान कभी कुछ कम तुम्हारा भी है क्या कहना
तुम्हारा भी है क्या कहना
तुम तुम तुम मेरे लिए तुम तेरे लिए हम तो क्या ग़म
तुम तुम तुम मेरे लिए तुम तेरे लिए हम तो क्या ग़म

शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
आ जाने वफ़ा दिखलायें जरा अंदाज़ अपना अपना

तेरी उल्फत तेरी उल्फत तेरी चाहत तेरी चाहत
तेरी उल्फत तेरी चाहत हमारी जिंदगानी है
तुझे देखा तुझे पाया यही अपनी कहानी है
यही अपनी कहानी है
आ हा हा हा हा हा हा हा तरम पम पम
तेरी उल्फत तेरी चाहत हमारी जिंदगानी है
तुझे देखा तुझे पाया यही अपनी कहानी है
तुम तुम तुम मेरे लिए तुम तेरे इए हम तो क्या गम
तुम तुम तुम मेरे लिए तुम तेरे इए हम तो क्या गम

शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
शोला शोला तू भड़के दिल बन बन के हम धड़के
देखो दिलबर जाना मौसम है क्या मस्ताना
आ जाने वफ़ा दिखलायें जरा अंदाज़ अपना अपना
होये
..............................................................................
Shola shola-Andaz apna apna 1994

Read more...

Mar 10, 2017

सुन बाबा सुन बाबा-क्रोध २०००

नए युग यानि के मिलेनियम जो शब्द सन २००० के आने के
बाद काफी चर्चा में आया, में, नई प्रतिभाएं काफी सामने आयीं
वैसे ही जैसे बाढ़ आती है और किसी एक जगह ऊपर से राहत
का सामान गिराया जाता है और बहुत सारा एक ही जगह पर
इकठ्ठा हो जाए.

प्रतिभाएं सामने आने की गति १९९० से १९९९ के बीच कुछ स्लो
थी. बॉलीवुड में भी लंबे समय पैर जमाए रखने का ज़माना धीरे
धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हुआ. कुछ ही बचे

प्रस्तुत गीत विनोद राठौड संग सपना मुखर्जी ने गाया है फिल्म
क्रोध के लिए. दीपक चौधरी के बोल हैं और आनंद मिलिंद का
संगीत. वीडियो गीत अधूरा है और इसमें विनोद राठोड वाला
हिस्सा गायब है.



गीत के बोल:

बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी
बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी
बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी
बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी बेबी

शा ना ना ना ना ना ना ना
सुन बाबा सुन बाबा दिल का क्या कहना
शा ना ना ना ना ना ना ना
सुन बाबा सुन बाबा दिल का क्या कहना
रीज़न है कुछ गुल खिला ना
सीज़न भी है आशिक़ाना
हाय ऐसे में दिल दीवाना बस में कहाँ
टेक इट ईज़ी बेबी
टेक इट ईज़ी बेबी
टेक इट ईज़ी बेबी

आवारा चंचल हवाओं पे छाई हैं मदहोशियाँ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
आवारा चंचल हवाओं पे छाई हैं मदहोशियाँ
ऐसे में कोई जो खो जाए हो जाएं दिल की चोरियां
शा ना ना ना ना ना ना ना

सुन बाबा सुन बाबा दिल का क्या कहना
रीज़न है कुछ गुल खिला ना
सीज़न भी है आशिक़ाना
हाय ऐसे में दिल दीवाना बस में कहाँ
टेक इट ईज़ी बेबी
टेक इट ईज़ी बेबी
टेक इट ईज़ी बेबी
टेक इट ईज़ी
…………………………………………………………………………
Sun baba sun baba-Krodh 2000

Artists: Rambha, Sunil Shetty, Sakshi

Read more...

Sep 16, 2016

खुद को क्या समझती है-खिलाडी १९९२

९० के दशक से गीत सुने काफी दिन हो गए. आज आपको सुनवा
रहे हैं १९९२ की सुपरहिट फिल्म खिलाडी से एक गीत. ९० के दशक
ने कई नए सितारे दिए जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन इत्यादि.

इस बहुसितारा फिल्म में अक्षय कुमार, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी,
सबीहा, शक्ति कपूर और जॉनी लीवर जैसे कलाकार हैं. प्रस्तुत गीत
कॉलेज की छेड़ छाड पर आधारित है. इसे लिखा है राज साहब ने,
ये कौन से राज साहब हैं ये अधिकाँश संगीत प्रेमियों के लिए तो राज़
ही है. संगीत जतिन ललित का है और इसे चार गायकों ने गाया है.
ये हैं अभिजीत, उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना मुखर्जी.

मनोरंजक गीत है और फिल्म में इस गीत के अलावा कॉलेज लाइफ
के कई मनोरंजक प्रसंग हैं देखने के लिए. फिल्म मूलतः एक सस्पेंस
फिल्म है.





गीत के बोल:

जहाँ वो जायेगी वहीं हम जायेंगे
जहाँ वो जायेगी वहीं हम जायेंगे

खुद को क्या समझती है कितना अकड़ती है
कौलेज में नई नई आयी एक लड़की है
खुद को क्या समझती है कितना अकड़ती है
कौलेज में नई नई आयी एक लड़की है
हो यारों ये हमें लगती है सरफिरी
आओ चखा दें मज़ा
खुद को क्या समझती है कितना अकड़ती है
कौलेज में नई नई आयी एक लड़की है
खुद को क्या समझती है कितना अकड़ती है
कौलेज में नई नई आयी एक लड़की है
हे हे हे हे हे हे

तौबा तौबा ये अदा
दीवानी है क्या पता
हे पूछो ये किस बात पे इतना इतराती है
जाने किसकी भूल है
ये गोभी का फूल है
बिल्ली जैसे लगती है
मेकअप जब करती है
गालों पे जो लाली है
होठों पे गाली है
ये जो नखरे वाली है
लड़की है या है बला

खुद को क्या समझता है इतना अकड़ता है
कौलेज का नया नया मजनू ये लगता है
हमसे हो गया अब इसका सामना
आओ चखा दें मज़ा
खुद को क्या समझता है इतना अकड़ता है
कौलेज का नया नया मजनू ये लगता है
हे हे हे हे हे हे

हमको देता है गुलाब
नीयत इसकी है खराब
हो सावन के अँधे को तो
हरियाली दिखती है
क्या इसको ये होश है
ये धरती पर बोझ है
मर्द है ये बस नाम का
आखिर किस काम का
चेहरा अब क्यों लाल है
बदली क्यों चाल है
अरे इतना क्यों बेहाल है
हम भी तो देखें ज़रा

खुद को क्या समझता है इतना अकड़ता है
कौलेज का नया नया मजनू ये लगता है
हे हे हे हे हे हे

रु रा रु रा रु रा रु रा

हमसे आँखें चार करो
छोड़ो गुस्सा प्यार करो
यारों के हम यार हैं
लड़ना बेकार है
उलझन में ये पड़ गये
शायद हम से डर गये
देंगे भर के प्यार के
देखो ये हार के
प्यार की ये रीत है
हार भी जीत है
सबसे बढ़ के प्रीत है
लग जा गले दिलरुबा
……………………………………………………….
Khud ko kya samajhti-Khiladi

Artists:Ayesha Julka, Akshay Kumar, Deepak Tijorii, Sabeeha

Read more...

Apr 29, 2015

तन्हा दिल घबराता है-त्यागी १९९२

आज के दिन सुनते हैं बप्पी लहरी के संगीत से सजी
फिल्म त्यागी(१९९२) का एक गीत. इसे गीतकार
के के वर्मा ने लिखा है और इस गीत को कुमार सानू,
सपना मुखर्जी ने गाया है. ये टेलीफ़ोन हिट्स श्रेणी
का गीत है और इसमें कोर्डलेस टेलीफ़ोनों ने बहुत
उम्दा अभिनय किया है. फिल्म के निर्देशक के सी
बोकाडिया हैं.

फिल्म मैंने प्यार किया से हलचल मचाने वाली
भाग्यश्री पटवर्धन जल्द ही शादी के बंधनों में बंध
गईं और फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गयीं. जल्द ही
वे फ़िल्मी दुनिया में लौटीं.इस बार वे इस शर्त
के साथ आईं कि वे अपने पति के साथ ही फ़िल्में
करेंगी.

उनके पति का कद और डील डौल अच्छा है मगर
वे फ़िल्मी नायक न बन पाए. एक्टिंग उनसे बस
का रोग नहीं था. वे एक सफल बिजनेसमेन ही ठीक
थे. तीन फ़िल्में अपने पति के साथ करने के बाद वे
फ़िल्मी दुनिया से ओझल हो गयीं. सन १९९३ में आई
घर आया मेरा परदेसी उनकी बतौर नायिका अंतिम
हिंदी फिल्म रही ९० के दशक में.



गीत के बोल:

हेलो हेलो हाय
हेलो

तन्हा दिल घबराता है
मीठा दर्द जगाता है
आ जाओ तुम जल्दी से
दम घुटता सा जाता है
तन्हा दिल घबराता है
मीठा दर्द जगाता है
आ जाओ तुम जल्दी से
दम घुटता सा जाता है

इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है
इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है

हेलो हेलो हेलो हेलो

अभी तो घर पे डैडी हैं
अभी नहीं मैं आ सकती
दिल को ज़रा सम्भालो न
अभी तो मिल के आई हूँ
अभी तो घर पे डैडी हैं
अभी नहीं मैं आ सकती
दिल को ज़रा सम्भालो न
अभी तो मिल के आई हूँ

फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है
फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है

हेलो हेलो हेलो हेलो
हेलों बोलो हेलों बोलो ना

सताओ न देखा दीवाना बना के
आ जाओ कोई बहाना बना के
सताओ न देखा दीवाना बना के
आ जाओ कोई बहाना बना के
थोड़ी करेंगे प्यार की बातें
चली जाना मेरा दिल बहला के

पल पल मुझे जलाता है तेरी याद दिलाता है
आ जाओ तुम जल्दी से दम घुटता जाता है
इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है
इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है

अभी तो घर पे डैडी हैं
अभी नहीं मैं आ सकती
दिल को ज़रा सम्भालो न
अभी तो मिल के आई हूँ

फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है
फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है

हेलो हेलो हेलो हेलो
हेलों बोलो हेलों बोलो ना

देखो न कैसा मौसम है
आ जाओ न
न बाबा ना

क्या करूँ कुछ नहीं समझ में आता है
मेरे बिना तुम्हें क्या हो जाता है
क्या करूँ कुछ नहीं समझ में आता है
मेरे बिना तुम्हें क्या हो जाता है
तुमसे मिलने को मेरा भी मन है
मेरी मजबूरी मुझे रोके बंधन है
कैसे तुम्हें बताऊँ मैं
मुझसे भी रहा नहीं जाता है
दिल को ज़रा सम्भालो न
अभी तो मिल के आई हूँ

फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है
फिर किसलिए तुमने टेलीफ़ोन किया है

तन्हा दिल घबराता है
मीठा दर्द जगाता है
आ जाओ तुम जल्दी से
दम घुटता सा जाता है

इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है
इसलिए मैने टेलीफ़ोन किया है
...............................................................
Tanha dil ghabraata hai-Tyagi 1992

Read more...

Jan 1, 2015

लव रैप-क्रांतिवीर १९९४

 १ जनवरी को पैदा हुए कलाकारों में नाना पाटेकर भी हैं. आज उनका एक गीत
सुनते  हैं जो अदायगी के भिन्न भिन्न पहलुओं से भरा पड़ा है. फिल्म में यह
गीत एक पार्टी में गाया जा रहा है. अतुल अग्निहोत्री ने नाना के छोटे भाई का
किरदार निभाया है. अतुल की प्रेमिका के रोल में हैं-ममता कुलकर्णी. बिंदु
विशेष भूमिका में हैं इस फिल्म में और वे इस गीत में ही दिखलाई पढ़ती हैं.
उनकी उपस्थिति जादुई है पहले की तरह, और ये गीत काफी चर्चित रहा है
गीत  की धुन भी थोड़ी आकर्षक है और गीत समीर ने-जैसा कि फ़िल्मी
भाषा में बोला जाता है-सिचुएशन की मांग के अनुसार लिखा है.

रैप एक अलग किस्म की विधा है गाने में जिसको काफी हद तक बाबा
सहगल और देवांग पटेल ने चर्चित करवाया है जहाँ तक हमारे देश के
संगीत का सवाल है. गीत अमित कुमार, सपना मुखर्जी, पूर्णिमा और
सुदेश भोंसले ने गाया है. चित्रगुप्त पुत्रों आनंद मिलिंद का संगीत है गीत
के साथ. इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का
राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. नाना एक समर्पित कलाकार हैं और
अपने समकालीन अभिनेताओं से इक्कीस ही साबित हुए हैं अभिनय
के मामले में.

फिल्म क्रांतिवीर जुलाई  १९९४ में रिलीज़ हुई थी. इसको मैं रिलीज़ के वक्त
अस्वस्थता के चलते नहीं देख पाया था. विचित्र संयोग है आज जब मैं इस
पोस्ट को बना रहा हूँ उस वक्त भी मेरा स्वास्थय साथ नहीं दे रहा है. कुछ
समय की बात और है, शायद मैं चलने फिरने लायक स्थिति में जल्दी आ
पाऊँ.





गीत के बोल:

लव रैप लव रैप
ओ मैंने देखा जब तेरी नज़रों के थ्रू
कभी हंड्रेड वन कभी हंड्रेड टू
उस दिन से हुआ फीवर ये शुरू


जाओ जाओ जल्दी जय डाक्टर को बुलाओ
ओए नब्ज़ दिखाओ मेरा हाल बताओ
जाओ जाओ जल्दी जय डाक्टर को बुलाओ
ओए नब्ज़ दिखाओ मेरा हाल बताओ


क्यूँ दिल करता है धक् धक् मेरे यार
कुछ और नहीं है ये प्यार का बुखार
क्यूँ दिल करता है धक् धक् मेरे यार
कुछ और नहीं है ये प्यार का बुखार
धक् धक्
माय हार्ट इस बीटिंग धक् धक्
माय पल्स इज मिसिंग धक् धक् 
.............................................................................
Love Rap-Krantiveer 1994

Artists: Nana Patekar, Bindu, Atul Agnihotri, Mamta Kulkarni

Read more...

Jul 19, 2011

तेरा चाँद सा चेहरा-हमसे बढ़ कर कौन १९९८

सन १९९८ की एक फिल्म से गीत सुनवाते हैं आपको। इसमें नायक
हैं सुनील शेट्टी और नायिका हैं दीप्ति भटनागर। संगीत विजू शाह का
है वही, फिल्म त्रिदेव में भी जिन्होंने संगीत दिया है। फिल्म त्रिदेव में
पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन की गति वाले गाने थे, ये है सुपरफास्ट
ट्रेन की स्पीड वाला. 'धूम छींक फटाक' वाली ताल पर गीत बना है.

नायक-नायिका दोनों मोटर साईकिल, कार और बोट पर सैर करते नज़र
आते हैं। श्रेणी बनाने वाले इसको बहुत सी श्रेणियों में रख सकते हैं।
दीपक आनंद इस फिल्म के निर्देशक हैं. बहुसितारा फिल्म में २ नायक और
२ नायिकाएं हैं। दूसरे नायक सैफ अली खान हैं और दूसरी दूसरी नायिका
हैं सोनाली बेंद्रे । फिल्म की नायिकाएं दोनों ही दुबली पतली हैं बस फर्क
इतना है कि दीप्ति का चेहरा थोडा बड़ा है सोनाली के चेहरे से.



गीत के बोल:

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
आ हा हा आ हा हा आ हा हा
हाँ, तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
तो चांदनी को क्या देखें
तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
तो चांदनी को क्या देखें
तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
नज़र में रहे

आ तू है गुलाबों की परी
तेर हर अदा है मदभरी
मदहोश मैं तो हो गया
देखी जो तेरी दिलवरी
होश मेरे उड़ाने लगा

तेरे इश्क में खोये तो आशिक बने
आ हा हा आ हा हा आ हा हा
हाँ, तेरे इश्क में खोये तो आशिक बने
इस आशिकी को क्या देखें

तुझे देखने के बाद हम
अब और किसी को क्या देखें

तेरा चाँद सा चेहरा नज़र में रहे
नज़र में रहे
......................................
Tera chand sa chehra nazar mein rahe-Humse badhkar kaun 1998

Artists: Sunil Sheety, Deepti Bhatnagar

Read more...

Nov 11, 2010

गज़र ने किया है इशारा-त्रिदेव १९८९

एक बाल रंगने के विज्ञापन देखा। उसकी नायिका "अपना ख्याल रखना"
को कुछ इस तरीके से बोलती है जैसे किसी होटल में आर्डर दे रही हो-
एक प्लेट भजिया लाना। फिल्म के अभिनेताओं और विज्ञापन के
मॉडल में ये फर्क कई बार महसूस किया जा सकता है। उसी उत्पाद के
विज्ञापन में आजकल जॉन अब्राहम नज़र आते हैं जो अपनी मोहक
मुस्कान के साथ कहते हैं-"टेक केयर"। कहने के तरीके से कितना फर्क
पढता है। विज्ञापन जगत से कई कलाकार फिल्म जगत में आये। कुछ
टी वी पर भी दिखाई दिए। इनमे सभी सफल नहीं हुए। प्रीटी जिनता एक
नाम है जिसे हमने सबसे पहले लिरिल साबुन के विज्ञापन में देखा और
जो बाद में फिल्मों में भी आयीं और बेहद सफल रहीं। विज्ञापन जगत से
फिल्मों में आनेवाली अभिनेत्रियों में एक नाम और है-संगीता बिजलानी
जो अभिनय के क्षेत्र में कम और दूसरी वजहों से ज्यादा चर्चित रहीं। उन्होंने
एक्का दुक्का फिल्मों में काम किया जिसमे प्रमुख है राजीव राय निर्देशित
त्रिदेव। आइये इस फिल्म का एक गीत सुना जाए जो ३ अभिनेत्रियों पर
फिल्माया गया है -माधुरी दीक्षित, सोनम और संगीता बिजलानी।

त्रिदेव फिल्म का एक गीत हम आपको पहले सुनवा चुके है -जो इधर है
ओये ओये । उसी का स्त्री संस्करण आज प्रस्तुत है।

अगर आप नियमित हिंदी फिल्म दर्शक है तो आपको समझने में देर
नहीं लगेगी की ये नायिकाएं खलनायक और उसकी जमात के सामने
क्यूँ नाच रही हैं। ये एक पुराना फार्मूला है फिल्मों का जिसे समय समय
पर नया कलेवर दे के परोसा जाता है। इस गीत में भी सितारा टूटने का
जिक्र है और उसे आने वाली क़यामत से जोड़ कर देखा जा रहा है।



गीत के बोल:

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

इशारों पे हमको नचा लो
चलो जश्न ये तुम मना लो
के जी भर के हमको सता लो

नहीं कुछ कहेंगे
के हंस के सहेंगे
सितमगर सितम हम तुम्हारा
हाँ, सितमगर सितम हम तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना
ख्यालों में तुम खो ना जाना
मेरे दुश्मनों सो ना जाना
के मदहोश तुम हो ना जाना

ज़रा आज की रात भरी है तुमपे
के टूटा है कोई सितारा
हाँ, के टूटा है कोई सितारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है
ज़माने का दस्तूर क्या है
मुक्कादर को मंजूर क्या है
भला पास क्या डोर क्या है

नहीं कुछ पटा हमको बस ये पता है
ये दिन आखरी है तुम्हारा
हाँ, ये दिन आखरी है तुम्हारा

गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
गज़र ने किया है इशारा
घडी भर का है खेल सारा
तमाशाई बन जायेंगे खुद तमाशा
बदल जायेगा ये नज़ारा
हाँ, बदल जायेगा ये नज़ारा

गज़र ने किया है इशारा

ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ
ओये ओये, ओये ओये
ओये ओ , ओ आ
ओये ओ , ओ आ

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP