Showing posts with label 1996. Show all posts
Showing posts with label 1996. Show all posts

Aug 6, 2020

छोटा बच्चा जान के-मासूम १९९६

माया नगरी मुंबई को बोला जाता है. बम्बई नाम का
शहर था तो शायद ज्यादा मायावी लगता था. अब ये
कुछ कुछ रहस्यमयी लगने लगा है. इस माया नगरी
में है बॉलीवुड जो शुरू से ही कई रहस्यों को समेटे है.
गीतकार अमित खन्ना ने ये नाम दिया फिल्म उद्योग
को.

बॉलीवुड के दौरों और चलन पर समय समय पर फ़िल्में
बनती रही हैं. कई तो ऐसी बनी हैं कि समीक्षक के
लेख पढ़ने पर पता चला कि ये बॉलीवुड की कहानी है.
वैसे उन ज्ञानी निर्देशकों को फिल्म के टाइटल्स के साथ
ही बतला देना चाहिए कि मजमून क्या है. कई दर्शक तो
बेचारे कन्फ्यूज हो जाते हैं कि फिल्म है या रंग बिरंगी
डाक्यूमेंट्री. कुछ फ़िल्में तो ऐसी लगती हैं मानो उनमें
२-३ फिल्मों की आत्माएं घुस के तांडव मचा रही हों.

छोड़ें ये सब, और सुनते हैं फिल्म मासूम का गीत. ये
उए समय का गीत है जब इसे गाना वाला भी मासूम था.
आदित्य नारायण जो १९८७ को आज ही के दिन पैदा
हुए.

गीत और संगीत दोनों आनंद राज आनंद के हैं.



गीत के बोल:

छोटा बच्चा जान के ना कोई आँख दिखाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
अकल का कच्चा समझ के हमको ना समझाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
भोली सूरत जान के हमसे ना टकराना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
.
.
.
………………………………………….
Chhota bachcha jaan ke-Masoom 1996

Artists: Kids

Read more...

Jul 26, 2020

आँखों से दिल में उतर कर-फरेब १९९६

आज बहुत सी बॉलीवुड हस्तियों के जन्मदिन हैं. इनमें
से एक हैं सुमन रंगनाथन. घुंघराले बालों वाली सुमन
अपने समय की अभिनेत्रियों से थोड़ी अलग दिखती थीं.
हालांकि अलग लुक्स का उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ
जहाँ तक हिंदी फिल्मों का सवाल है.

२६ जुलाई १९७४ को बैंगलोर में जन्मी सुमन ने कन्नड़
फिल्म सी बी आई शंकर से अपने फ़िल्मी कैरियर की
शुरुआत की थी. ये १९८९ में आई थी.

हिंदी फिल्म जगत में और उन्हें बड़े बैनर की फिल्मों
में प्रमुख नायिका के रोल कम मिले. अधिकतर फिल्मों
में सुमन सहायक भूमिकाओं में नज़र आईं. ये भी हो
सकता है कि दूसरी भारतीय भाषाओँ में फ़िल्में करने की
वजह से उन्हें समय ना मिल पाया हो.

वैसे वजह तो ये भी बतलाई जाती है कि वे फिल्मों के
बजाये इतर कारणों से ज्यादा चर्चा में रहीं जिसमें अफेयर
और असफल से रहे रिश्ते भी शामिल हैं.

आज सुनते हैं नीरज का लिखा हुआ फिल्म फरेब का गीत
जिसकी धुन जतिन ललित ने तैयार की हैं कुमा सानू और
अलका याग्निक ने इसे गाया है. फिल्म के नायक का नाम
फराज़ खान है.

फिल्म फरेब, अनलाफुल एंट्री(१९९२) का देसी संस्करण है.
अनलॉफुल एंट्री में जो रोल रे लियोट्टा ने निभाया था वो
देसी संस्करण में मिलिंद गुनाजी ने निभाया है.




गीत के बोल:

आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
मेरे यार मेरे प्यार तेरी महक मेरे तन-मन में है
आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
मेरे यार मेरे प्यार तेरी महक मेरे तन-मन में है
आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
आँखों से दिल में उतर के तू मेरी धडकन में है.
…………………………………………………..
Aankhon se dil mein utar ke-Fareb 1996

Artists: Suman Ranganathan, Faraaz Khan

Read more...

Jun 28, 2020

कंवारा नहीं मरना-जान १९९६

९० के दशक के सफल निर्देशक राज कँवर का आज जन्मदिन है.
राज कँवर ने फिल्म दीवाना से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी.
इसके पहले वे सहायक के तौर पर निर्देशक राजकुमार संतोषी और
शेखर कपूर के साथ काम कर चुके थे.

बॉलीवुड से जुड़े हुए जिन लोगों का आज जन्मदिन है उनमें से एक
हैं राजीव वर्मा, अमिताभ बच्चन के साढू. इसके अलावा मधुबाला एक
इश्क एक जूनून सीरियेल फेम विवियन डिसेना और जी टीवी पर
प्रसारित टशन-ए-इश्क सीरियल की अभिनेत्री जास्मिन भसीन

राज कँवर के बारे में हम पहले  भी चर्चा कर चुके हैं इस ब्लॉग पर.
फिल्मों में सम्पूर्ण मसाले में विश्वास रखने वाले राज कँवर की फिल्मों
का संगीत पक्ष मजबूत रहा और दीवाना, लाडला, जुदाई, फ़र्ज़, अंदाज़
हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों के गाने बहुत चले पाने समय
में. गीतों की लम्बाई फिल्मांकन में भी काफी उदारता दिखती है. और
फिल्मों के गानों की तुलना में थोड़े बड़े लेकिन चुस्त गाने मिलेंगे
आपको उनकी फिल्मों में.

आज आपको सुनवाते हैं जान फिल्म से एक गाना अलका याग्निक
का गाया हुआ. आनंद बक्षी रचित इस गीत की धुन तैयार की है
आनंद मिलिंद ने.





गीत के बोल:

नैनों में महबूब के देखूंगी मैं डूब के
नैनों में महबूब के देखूंगी मैं डूब के
शादी के बाद मैं मर जाऊं तो ग़म नहीं
कंवारा नहीं मरना कंवारा नहीं मरना

साहिल पे बैठ के दरिया के तूफ़ान का
नज़ारा नहीं करना कंवारा नहीं मरना

ये लाज का घूंघट खोलूंगी ये बात मैं सबसे बोलूंगी
ये लाज का घूंघट खोलूंगी ये बात मैं सबसे बोलूंगी
मेरे घरवालों चुप रहने का तुम मुझे इशारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

जा चुटकी भर सिंदूर मंगा जल्दी से मेरी मांग सजा
जा चुटकी भर सिंदूर मंगा जल्दी से मेरी मांग सजा
मैं मर गई तो ले के मेरा नाम तू पुकारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

पानी में आग लगानी है इस दिल पर चोट भी खानी है
पानी में आग लगानी है इस दिल पर चोट भी खानी है
हँसना है रोना है जीना है दिल थाम के गुज़ारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
दिल का अरमान निकल जाये फिर चाहे जान निकल जाये
दिल का अरमान निकल जाये फिर चाहे जान निकल जाये
ओ दुनिया वालों तुम दो दिलों को जुदा ख़ुदारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना
कंवारा नहीं मरना
कंवारा नहीं मरना
…………………………………………
Kanwara nahin marna-Jaan 1996

Artists: Twinkle Khanna, Ajay Devgan

Read more...

Jun 12, 2020

मौसम के सरगम को सुन-ख़ामोशी १९९६

जतिन ललित के संगीतमय कैरियर का एक बड़ा मील का
पत्थर है इस फिल्म का संगीत.

भंसाली की इस फिल्म की स्टारकास्ट मुझे थोड़ी बेहतर सी
लगी दूसरी फिल्मों की अपेक्षा. इसमें हेलन, नाना पाटेकर
सीमा बिश्वास और मनीषा कोईराला ने अपने अभिनय का
लोहा मनवाया है.

सुनते हैं मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा गीत जिसे गाया है
कविता कृष्णमूर्ति और श्रद्धा पंडित ने.




गीत के बोल:

मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
तू भी गा तेरे संग गाये सारा जहाँ
गाये जा गाये जा गाये जा

मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
तू भी गा तेरे संग गाये सारा जहाँ
गाये जा गाये जा गाये जा

हर सुर पे दिल यूँ धड़के
के साँसों में अगन भड़के
सुन कर ये सदा
हर सुर पे दिल यूँ धड़के
के साँसों में अगन भड़के
सुन कर ये सदा
ऐसे आज गा ख़ामोशी बोल उथे
पलकें भीग जायें जल बरसे बिना घटा
गाये जा गाये जा गाये जा

मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
तू भी गा तेरे संग गाये सारा जहाँ
गाये जा गाये जा गाये जा

फिर इक दिन ले जायेगा
घुँघट तेरा उठायेगा कोई राजकुमार
फिर इक दिन ले जायेगा
घुँघट तेरा उठायेगा कोई राजकुमार
फिर ये रूप रंग बन जायेगा चमन
होगा अंग अंग एक मस्ती भरी बहार
गाये जा गाये जा गाये जा

मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
मौसम के सरगम को सुन
क्या गा रहा है समाँ
तू भी गा तेरे संग गाये सारा जहाँ
गाये जा गाये जा गाये जा
गाये जा गाये जा गाये जा
………………………………………………..
Mausam ke sargam ko-Khamoshi 1996

Artists: Helen, Manisha Koirala, Nana Patekar, Seema Biswas

Read more...

Mar 22, 2020

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं-दुश्मनी १९९६

कुछ गाने कैची धुनों पर बने होते हैं और अक्सर उनमें
एक पञ्च लाइन हुआ करती है जैसे कि इस गीत में है-
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं. सन १९९६ की फिल्म दुश्मनी
का ये गीत एक समय काफी बजा करता था. वो समय
यकीनन ९० के दशक का उत्तरार्ध ही था. आज भी कभी
ये गीत कहीं सुनने को मिल ही जाता है.

एक ज़माना था जब जनता एक संगीतकार के बारे में
कहती थी कि वो साइकिल की चेन से भी मयूज़िक बना
सकता है. इस गाने में एक खास किस्म की आवाज़ से
मुझे ये बात याद आई. इंस्पिरेशन किसी मशीन की आवाज़
से भी तो ली जा सकती है. खड़ खड़ कर के कोई चीज़
अगर चालू हो तो उससे भी बीट बनाई जा सकती है
बस बनाने वाला चाहिए. इस गीत के शुरू में मटका बीट
का प्रयोग किया हुआ है.

प्रस्तुत गीत समीर की कलम से निकला है और इसका
संगीत आनंद मिलिंद ने तैयार किया है. एस पी बालू
संग इसे सपना मुखर्जी ने गाया है.



गीत के बोल:

कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँकते हैं कभी रोते हैं

क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
क्या कहा किसने हमने सुना नहीं
हमने सुना नहीं
है कहाँ जाना हमको पता नहीं
हमको पता नहीं
हमने बसेरा किया तेरी निगाहों तले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
परवाह नहीं हमें दुनिया जले तो जले
जागते हैं हम जब
जागते हैं हम जब दुनिया वाले सोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
याद न रखता हम कहाँ आ गए
हम कहाँ आ गए
भूल के खुद को दिल में समा गए
दिल में समा गए
सीने पे सर रख के हम बाहों में सो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
दो प्रेमी मिल के यहाँ अब एक हो जायेंगे
बेकरारी ले के
बेकरारी ले के हम चैन खोते हैं 
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी धोते हैं

प्यार करने वाले
प्यार करने वाले तो दीवाने होते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
कभी हँसते हैं कभी रोते हैं
…………………………………………..
Kabhi hanste hain kabhi rote hain-Dushmani 1996

Artists: Sunny Deol, Manisha Koirala

Read more...

Nov 15, 2019

मैं बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला-मेघा १९९६

आप फिल्म मेघा से २ गीत सुन चुके हैं-बटन और
बंसी वाले. अब सुनते हैं चूड़ी वाला गीत. जैसा कि
आप जानते ही हैं राहुल रॉय, करिश्मा कपूर और
मोहनीश बहल फिल्म मेघा में प्रमुख कलाकार हैं.

गीत जो आप सुनेंगे वो ढेर सारे लोगों को रोज़गार
देने वाला गीत है. काफी लंबा है और इसे दो दिन
तो लगे ही होंगे फिल्माने में कम से कम.

प्रस्तुत गीत लिखा है देव कोहली ने और इसकी धुन
तैयार की है राम लक्ष्मण ने. गायक हैं विनोद राठौड
और सुरिंदर कोहली. गाना फिल्म चांदनी के गीत को
और फिल्म सनम बेवफा के गीत को ट्रिब्यूट देता सा
लगता है. तीन और गीत हैं जिन्हें आगे के अंतरों में
याद किया गया है.




गीत के बोल:

ले लो चूडियाँ ले लो चूडियाँ
काली पीली नीली नीली चूडियाँ
ले लो चूडियाँ ले लो ना गोरी
मैं बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला
मैं बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला
हो गोरी देख इधर हो तेरा ध्यान किधर
हो गोरी देख इधर हो तेरा ध्यान किधर
पलट के देख ज़रा उलट के देख ज़रा
पलट के देख ज़रा उलट के देख ज़रा
पलट
बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला
बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला

पहनो पहनो अनोखे की ये चूडियाँ री
पहनो पहनो बांके की ये चूडियाँ री
तेरे हुस्न की हो जाए मशहूरियां री
तेरे हुस्न की हो जाए मशहूरियां री
कच्ची उम्र में चूडियाँ पहने हो जाए वो जवान
अगर जवानी में पहने तो दिल में उठे तूफ़ान
अनोखे कहा है मैंने सच
ओ बांके थैंक यू वेरी मच
अनोखे कहा है मैंने सच
ओ बांके थैंक यू वेरी मच
मिटा देंगी हटा देंगी दिलों की दूरियां री
पहनो पहनो अनोखे की ये चूडियाँ री
पहनो पहनो बांके की ये चूडियाँ री
तेरे हुस्न की हो जाए मशहूरियां री
तेरे हुस्न की हो जाए मशहूरियां री

कजरा मज़ा न देगा गजरा मज़ा न देगा
हाँ कजरा मज़ा न देगा गजरा मज़ा न देगा
चूड़ी बगैर सजनी तेरा साजन ना प्यार देगा
कजरा हाय गजरा होय
कजरा मज़ा न देगा गजरा मज़ा न देगा
चूड़ी बगैर तेरी सूनी लगे जवानी
ले जा तू मेरी चूड़ी दे यार को निशानी
ओ बांके सच कहा है
वेरी करेक्ट कहा है
ओ बांके सच कहा है
हाँ हाँ करेक्ट कहा है
झुमका चाहे झुला ले ठुमका चाहे लगा ले
चूड़ी बगैर लाडो कुछ भी मज़ा ना देगा
झुमका चाहे झुला ले ठुमका चाहे लगा ले

बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला
बाँके चूड़ी वाला अनोखे चूड़ी वाला

आ हा हो हो
...............................................................................
Main baanke choodiwala-Megha 1996

Artists: Rahul Roy, Mohnish Behl

Read more...

Nov 12, 2019

आज कल लगता नहीं दिल-शोहरत १९९६

संगीतकार निखिल विनय ९० के दशक में ऐसे समय में
हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र में आये जब आनंद मिलिंद,
नदीम श्रवण और जतिन ललित जैसी जोड़ियों ने अपने
पैर लगभग जमा ही लिए थे. पुराने संगीतकार भी अपनी
सेवाएं दे रहे थे. लक्ष्मी प्यारे भी सक्रिय थे १९९६ में.

इन सब बातों के चलते भी निखिल विनय अपनी मधुर
धुनों से जनता कका ध्यान आकृष्ट करने में सफल रहे.
उन्हें भले ही फिल्मों में संगीत देने के अवसर ज्यादा ना
मिलें हों उन्होंने सोनू निगम के लिए दीवाना एल्बम भी
तैयार किया जो २००० में रिलीज़ लोकप्रिय एलबमों में
से एक है.

सुनते हैं फिल्म शोहरत से एक कर्णप्रिय युगल गीत जो
कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया है. रानी मलिक
के बोल हैं. इसे अविनाश वाधवान और मधु पर फिल्माया
गया है.




गीत के बोल:

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
आज कल लगता नहीं दिल आज कल

हाल होगा ऐसा जो होती खबर ये
कभी न मिलाते तुमसे नज़र ये
हो ओ ओ हाल होगा ऐसा जो होती खबर ये
कभी न मिलाते तुमसे नज़र ये
तेरे क्या हुए सनम हम न रहे हम
तेरे क्या हुए सनम हम न रहे हम
आसार मेरे गये बदल गये बदल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल

अपना ही दिल हो गया है पराया
जबसे है तुमने अपना बनाया
अपना ही दिल हो गया है पराया
जबसे है तुमने अपना बनाया
सपने गुलाबी हैं अरमान शराबी हैं
सपने गुलाबी हैं अरमान शराबी हैं
महका लगे है हर पल हर पल आज कल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल

आज कल लगता नहीं दिल आज कल
हो हो आज कल लगता नहीं दिल आज कल
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
जबसे है प्यार हुआ दिल बेकरार हुआ
मन में है हर पल हलचल हलचल हलचल
………………………………………………….
Aaj kal lagta nahin dil-Shohrat 1996

Artists: Avinash Wadhwan, Madhu

Read more...

Nov 10, 2018

उफ़ क्या रात आई है-राजा हिन्दुस्तानी १९९६

राजा हिन्दुस्तानी भी एक ऐसी फिल्म है जिसमें गानों
की बरसात है. फिल्म के अधिकाँश गीत लोकप्रिय हुए
हैं. प्रस्तुत गीत थोडा कम सुना गया गीत है.

गीत में तीन गायक कलाकारों की सेवाएं ली गयी हैं.
अलीशा चिनाई, सपना मुखर्जी और कुमार सानू. इसे
भी समीर ने लिखा है और संगीतकार का नाम आप
जानते ही हैं.

ठुमकउ ठुमकउ गीत है जिसे आप आइटम सोंग कहें
या नहीं इस पर संशय है. इसमें नायक की आवाज़ भी
है और घरेलू जनता भी दिख रही है. फिल्म की अधिकाँश
स्टारकास्ट इस गाने में मौजूद है. तेरे इश्क में नाचेंगे
सुन सुन के आप भी नाचने लगेंगे गीत खत्म होते तक.





गीत के बोल:

तेरे इश्क में नाचेंगे
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे झूमेंगे गायेंगे
हम ढोल बजायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

हो उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तूने तड़पाया है तुझको तड़पायेंगे
तुझको तड़पायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
हो डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा

गालों की लाली है तेरे लिये होंठों की प्याली है तेरे लिये
हो गालों की लाली है तेरे लिये होंठों की प्याली है तेरे लिये
हो दिल चाहिये दिलरुबा चाहिये इतना बता तुझको क्या चाहिये
ये हुस्न की जागीरें हम तुझपे लुटायेंगे
तुझे दिल में बसायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है

हो तेरी तिजोरी का सोना नहीं दिल है हमारा खिलौना नहीं
तेरी तिजोरी का सोना नहीं दिल है हमारा खिलौना नहीं
कैसे खरीदोगे तुम प्यार में बिकते नहीं दिल ये बाज़ार में
वो चीज़ नहीं हैं हम जो यूँ बिक जायेंगे
हम तो टकरायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा
डम डम डूबा डूबा डूबा डूबा डम डम डूबा डूबा


ऐ कहाँ से आया है तू
हमको तो लगता है पराया है तू

अपनों की महफ़िल में बेगाने हम सबकी असलियत को पहचानें हम
हो अपनों की महफ़िल में बेगाने हम सबकी असलियत को पहचानें हम
पत्थर की मूरत से टकरा गये अच्छा हुआ होश में आ गये
औकात किसी की क्या हम सबको बतायेंगे
अब ना शरमायेंगे हाँ हाँ हाँ
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे

उफ़ क्या रात आई है मोहब्बत रंग लाई है
हम जश्न मनायेंगे सागर छलकायेंगे
ना होश में आयेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तूने तड़पाया है तुझको तड़पायेंगे
तुझको तड़पायेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
तेरे इश्क में नाचेंगे तेरे इश्क में नाचेंगे
…………………………………………………….
Tere ishq mein nachenge-Raja Hindustani 1996

Artists: Aamir Khan, Karishma Kapoor

Read more...

Sep 28, 2018

हम भी तुम भी चोर-चोर चोर १९९६

गीत के बोलों से ऐसा लग रहा है जैसे इंस्पायर्ड संगीत
के यूज़र आपस में बात कर रहे हों.

गीत है पी के मिश्र का जिसकी धुन तैयार की है रहमान
ने. इसे उदित नारायण और मानो ने गाया है.

फिल्म का शीर्षक गीत है ये. दक्षिण की फिल्म आलायम
का डब संस्करण है.






गीत के बोल:

हम भी तुम भी चोर हैं साथी याद रखना हरदम
सच कभी तुम बोल न देना मन में रखना हरदम
तुमने मुझको चोर बनाया तू ही सच्चा हमदम

चोरों का है पक्का रिशता याद रखना हरदम हरदम
पुलिस पीछे-पीछे भागे आगे हों हम हरदम
भागम-भागी आँख-मिचोली खेल हैं ये क्या कम
ऊपर वाला साथ हमारे फिर हमें है क्या ग़म
चोरी के धंधे में साथी जान फँसी है हरदम हरदम

ज़िंदगी की क़सम बहुत मजबूर हो गये हम
बन गये चोर जब दुख हमारे हो गये कम
बेवफ़ा जब दिल को चुराती क्या करेंगे फिर हम
दुनिया में सब गोल-माल है याद रखना हरदम हरदम
खोल दें कोई भी तिजोरी मिल गये जब हम-तुम

लुट भी जायें पिट भी जायें ख़ुश रहेंगे हरदम
कभी हों अंदर कभी हों बाहर क्या है इस में अंतर
माल मिले तो मौज उड़ायें याद रखना हरदम हरदम
हम भी तुम भी चोर हैं साथी याद रखना हरदम

साथ हो चोर का फिर किसी से क्यों डरें हम
चोर दो मिल गये दो नदि का हुआ संगम
जो ख़ज़ाना हम को मिलेगा बांट लेंगे हम-तुम
यार मेरे तुम दगा न देना दोस्त रहना हरदम हरदम

हम भी तुम भी चोर हैं साथी याद रखना हरदम
सच कभी तुम बोल ना देना मन में रखना हरदम
तुमने मुझको चोर बनाया तू ही सच्चा हमदम
चोरों का है पक्का रिश्ता याद रखना हरदम हरदम
पुलिस पीछे-पीछे भागे आगे हों हम हरदम
भागम-भागी आँख-मिचोली खेल हैं ये क्या कम
ऊपर वाला साथ हमारे फिर हमें है क्या ग़म
चोरी के धंधे में साथी जान फँसी है हरदम हरदम
…………………………………………….
Ham bhi chor tum bhi chor-Chor chor 1996

Artists: Prashanth, Anand

Read more...

Aug 17, 2018

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी-दुश्मनी १९९६

जब तक शादियाँ होती रहेंगी हमें बन्ना-बन्नी गीत सुनाई
देते रहेंगे. शादी एक ऐसा त्यौहार है जो यकायक आता है.
खाने का टोकन साथ ले कर आता है. जिसकी कीमत हम
लिफ़ाफ़े में रख कर चुकाते हैं चाहे खाना पसंद आये ना
आये.

फ़िल्मी शादी गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं हर युग में. १९९६
की एक फिल्म से बन्नी गीत सुनते हैं जो अपनी अलग
सी आवाज़ से आपका ध्यान आकृष्ट करता है. ये भारी
आवाज़ है सपना अवस्थी की.

दुल्हन के साथ तरह तरह की सहेलियां होती हैं. कुछ तो
ढाढस बंधाती हैं और कुछ डराती हैं. नीना गुप्ता जैसी ३-४
सहेलियां मिल जायें तो दुल्हन डिप्रेशन की शिकार हो
जाये.



गीत के बोल:

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरी झांझर है हज़ारी
बन्नो तेरी झांझर है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी मुंदरी लाख की रे
बन्नो तेरी नथनी है हज़ारी
बन्नो तेरी नथनी है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा टीका है हज़ारी
बन्नो तेरा टीका है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरी जोड़ी है हज़ारी
बन्नो तेरी जोड़ी है हज़ारी

बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
बन्नो तेरा कंगन है हज़ारी
………………………………………………
Banno teri ankhiyan surmedani-Dushmani 1996

Artists: Manisha Koirala, Neena Gupta, Dher saari janajiyan

Read more...

May 7, 2018

आओ चलो हम करें कहीं-लोफर १९९६

आपके द्वारा फिल्म लोफर के गीत काफी पसंद किये गए अतः
इसी फिल्म से एक और गीत सुन लेते हैं. ये भी एक युगल
गीत है जिसे उदित नारायण और पूर्णिमा ने गाया है.

समीर के बोल हैं और आनंद मिलिंद का संगीत. नैन मटक्का
श्रेणी का ये गीत है और इससे बेहतर श्रेणी हमें समझ नहीं
आई इसके लिए.





गीत के बोल:

आओ चलो हम करें कहीं नैन मटक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का
आओ चलो हम करें कहीं नैन मटक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का
दुनिया वाले क्या करेंगे देखेंगे तो जल मरेंगे
ठुमका लगाऊँ जो मैं लगे धक्के पे धक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का
दुनिया वाले क्या करेंगे देखेंगे तो जल मरेंगे
आओ चलो हम करें कहीं नैन मटक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का

भंवरा हूँ मैं तू बहार बन जा
तू मेरे दिल का करार बन जा
भंवरा हूँ मैं तू बहार बन जा
तू मेरे दिल का करार बन जा
मैं डोर हूँ तू पतंग बन जा
तू मेरे गालों का रंग बन जा
तू मेरे गालों का रंग बन जा
होठों पे आ के लगा ज़रा होठों का ठप्पा
दो दिल मिले हो गया ओ मेरी जान प्यार पक्का
दुनिया वाले क्या करेंगे देखेंगे तो जल मरेंगे
ठुमका लगाऊँ जो मैं लगे धक्के पे धक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का

चाहत में दुनिया को भुला जा रे
आ मेरी बाहों में झूल जा रे
चाहत में दुनिया को भुला जा रे
आ मेरी बाहों में झूल जा रे
थोड़े दिन इंतज़ार करना
अब न मुझे बेकरार करना
अब न मुझे बेकरार करना
चौका नहीं इश्क में हम मारेंगे छक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का
दुनिया वाले क्या करेंगे देखेंगे तो जल मरेंगे
ठुमका लगाऊँ जो मैं लगे धक्के पे धक्का
दो दिल मिले हो गया मेरी जान प्यार पक्का
……………………………………………………………….
Aao chalo ham Karen kahin-Loafer 1996

Artists: Anil Kapoor , Juhi Chawla

Read more...

Apr 28, 2018

कुछ कुछ कुछ हो रहा-लोफर १९९६

सन १९९६ की लोकप्रिय और चर्चित फिल्म लोफर से अगला
गीत सुनते हैं. पूर्णिमा और उदित नारायण के गाये इस गीत
की रचना समीर ने की है.

आनंद मिलिंद की सफल फिल्मों में से एक लोफर के सारे गीत
तो लोकप्रिय नहीं हुए मगर फिल्म का एक गीत जो दो संस्करण
में उपलब्ध है जनता ने काफी पसंद किया. ७० के दशक में जो
गीत लक्ष्मी प्यारे के संगीत से निकले होते थे और आम जनता
को पसंद होते थे लगभग वैसा ही काम आनंद मिलिंद ने ९० के
दशक में किया.



गीत के बोल:

कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है
कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है
समां जवान है प्यार का ज़रा मेरे करीब आ

कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है
समां जवान है प्यार का ज़रा मेरे करीब आ

कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है

भीगा बदन भीगी रात है
आँखों में ख्वाबों की बात है
भीगा बदन भीगी रात है
आँखों में ख्वाबों की बात है
पानी में गर्मी है आग है
गालों पे होंठों का दाग है
नई नई जवानियाँ रागों में रवानियाँ
कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है

ना होश है ना ख्याल है
वल्लाह क्या तेरा जमाल है
ना होश है ना ख्याल है
वल्लाह क्या तेरा जमाल है
तन्हाइयों की तलाश है
साँसों में साँसों की प्यास है
खिला खिला गुलाब है शबाब लाजवाब है

कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ कुछ हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है
समां जवान है प्यार का ज़रा मेरे करीब आ
कुछ कुछ कुछ कुछ घुच पुच हो रहा है
दिल दिल दिल दिल दिल दिल खो रहा है
……………………………………………………..
Kuchh kuchh kuchh ho raha-Loafer 1996

Artists: Anil Kapoor, Juhi Chawla

Read more...

Apr 27, 2018

जिसके लिए पल भर-लोफर १९९६

आपने देसी ट्रक के पीछे ये पंक्ति अवश्य लिखी देखी होगी
बुरी नज़र वाले तेरा मुंह काला. उम्मीद है विदेशों में ट्रक
चलाने वाले भारतवंशियों को किसी किसी देश में इस प्रकार
की कलाकारी दिखलाने का मौका अवश्य मिलता होगा.
वैसे तो हमारी भी इच्छा होती है इस ब्लॉग के बैनर पर
भी ये लिख डालें.

सुनते हैं फिल्म लोफर का एक गीत जिसमें जश्न मनाया
जा रहा है. फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार इस गीत में
मौजूद हैं सिवाय खलनायक और उसके चंगू मंगू के. इस
गीत को अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया है.
समीर और आनंद-मिलिंद का क्रमशः गीत संगीत है.



गीत के बोल:

हे हो हो हो हो हे हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
जिसके लिए पल भर ना सो रही थी आँखें
जिसके लिए हम सभी की रो रही थी आँखें
जिसके लिए पल भर ना सो रही थी आँखें
जिसके लिए हम सभी की रो रही थी आँखें
जिसके लिए जिसके लिए जिसके लिए जिसके लिए

वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला
वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला

बार बार कहता है मुझसे मेरा दिल ये पागल
आज खुशी में ऐसे नाचूं टूट जाए पायल
दुधिया दुधिया चांदनी है उजली उजली रात है
मेरा दिलवर मेरा साजन आज मेरे साथ है
अब जिया धड्काना नहीं दूर मुझसे जाना नहीं
रंग-ऐ-वफ़ा से मैंने अंग रंग डाला

जिसके लिए पल भर ना सो रही थी आँखें
जिसके लिए हम सभी की रो रही थी आँखें
वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
वो मसीहा आ गया बन के आज उजाला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला
बुरी नज़र वालों का मुंह हुआ काला
…………………………………………………………
Jiske liye pal bhar-Loafer 1996

Artists: Anil Kapoor, Juhi Chawla, Shakti Kapoor

Read more...

मेरी तिरछी नज़र में है जादू-लोफर १९९६

ठुमकउ ठुमकउ श्रेणी में अगला गीत सुनते हैं फिल्म लोफर से.
ये फिल्म में मौजूद बेहद लोकप्रिय गीत का फीमेल संस्करण
है. अलका याग्निक ने इस गीत को गाया है.

गीत में आप जूही चावला और अनिल कपूर को देख सकते हैं.
जूही चावला ने इस गीत में नायक के हिस्से का भी अभिनय
कर लिया है.




गीत के बोल:

मेरी तिरछी नज़र में है जादू मेरी पतली कमर में है जादू
मेरी तिरछी नज़र में है जादू मेरी पतली कमर में है जादू
जादू है मेरी बातों मेंजादू है मेरी बातों में
मेरी बाली उम्र में है जादू मेरी गली में घर में है जादू
गोरे गालों में मेरे है जादू काले बालों में मेरे है जादू
जादू है मेरी आँखों में
मेरे अंग अंग में है जादू मेरे रूप रंग में है जादू

मेरा ये गजरा है जादू मेरा ये कजरा है जादू
मेरा ये गजरा है जादू मेरा ये कजरा है जादू
चूड़ी जादू कंगन जादू नैनों का दर्पण है जादू
मेरे लाखों हैं दीवाने हां
मेरे लाखों हैं दीवाने और दीवानों को दीवानों को दीवानों को
दीवाना करता है जादू वो मस्ती भरता है जादू
मेरी तिरछी नज़र में है जादू मेरी पतली कमर में है जादू
जादू है मेरी बातों में
मेरी बाली उम्र में है जादू मेरी गली में घर में है जादू

मेरा सज के निकलना है जादू मेरा ज़ुल्फ़ झटकना है जादू
ओ मेरा सज के निकलना है जादू मेरा ज़ुल्फ़ झटकना है जादू
मेरा मुस्कान है जादू मेरा शरमाना है जादू
मैं हूँ तेरी जादूगरनी हां
मैं हूँ तेरी जादूगरनी फिर आज मेरा आज मेरा आज मेरा
क्यूँ तुझ पर ना छाये जादू क्यूँ तुझको ना भाये जादू
मेरी तिरछी नज़र में है जादू मेरी पतली कमर में है जादू
जादू है मेरी बातों मेंजादू है मेरी बातों में
मेरी बाली उम्र में है जादू मेरी गली में घर में है जादू
गोरे गालों में मेरे है जादू काले बालों में मेरे है जादू
जादू है मेरी आँखों में
मेरे अंग अंग में है जादू मेरे रूप रंग में है जादू
………………………………………………………..
Meri tirchhi nazar mein hai jadoo-Loafer 1996

Artists: Juhi Chawla, Anil Kapoor

Read more...

Apr 26, 2018

तेरे दिल ने मेरे दिल से-लोफर १९९६

एक के दिल ने दूसरे के दिल से हिंदी फ़िल्मी गीतों में सैंकडों
बार ना जाने क्या क्या कह डाला है. एक बात और सुन लेने
में क्या हर्ज है. कुछ काम ऐसे होते हैं जो हम रोज करते हैं,
वैसे ही गीत भी सुन लेना चाहिए.

शंकर महादेवन और गायत्री अय्यर का गाया एक हाई एनर्जी
गीत सुनते हैं लोफर फिल्म से. त्योहारों की स्पेशल स्कीम चल
रही है इसलिए एक के साथ एक फ्री ऑफर बहुत मिलते हैं.
हमने सोचा एक फिल्म के गीत के साथ उसी फिल्म का दूसरा
गीत भी सुनवा डालते हैं आपको.



गीत के बोल:

तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
दीवाना सा होने लगा हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा
ख्यालों में खोने लगा हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा

तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
दीवानी सी होने लगी हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा
ख्यालों में खोने लगी हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा

कैसा मोहब्बत का जादू है
मुझे नहीं खबर
खुद पे नहीं मेरा काबू है
अजी है क्या असर
कैसा मोहब्बत का जादू है
मुझे नहीं खबर
खुद पे नहीं मेरा काबू है
अजी है क्या असर
दर्द जाए मेरा सनम कीजिए वो दुआ
चैन आए ज़रा मुझे दीजिए वो दवा

तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
हो ओ ओ तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
दीवानी सी होने लगी हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा
ख्यालों में खोने लगा हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा

होंठों से शबनम चुराने दो
नहीं अभी नहीं
आगोश में मुझको आने दो
खता न हो कहीं
होंठों से शबनम चुराने दो
नहीं अभी नहीं
आगोश में मुझको आने दो
खता न हो कहीं
अब इजाज़त तो दीजिए मुझको जान-ए-वफ़ा
यूं शरारत न कीजिए छोड़िए दिलरुबा

ओ ओ ओ तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
हो ओ ओ तेरे दिल ने मेरे दिल से क्या कहा बता
दीवाना सा होने लगा हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा
ख्यालों में खोने लगी हूँ मैं संभालो मुझे तुम ज़रा
…………………………………………..
Tere dil ne mere dil se-Loafer 1996

Artists: Anil Kapoor, Others

Read more...

पंडित जी ने हाथ मेरा-लोफर १९९६

सन १९७३ के लोफर के बाद मिलते हैं सन १९९६ के लोफर
से. शादी ब्याह का सीज़न चल रहा है अतः कोई शादी वाला
या उसके उल्लेख वाला गीत भी होना चाहिए न. इलाहाबाद
के पंडे तो फेमस हैं नैनीताल के बारे में इस गीत में ही सुना
पहली बार.

सुनते हैं उदित नारायण और अलका याग्निक का गाया हुआ
युगल गीत इस फिल्म से. समीर के बोल हैं और गीत की
धुन आनंद मिलिंद ने तैयार की है.




गीत के बोल:

पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था नैनीताल में
पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था नैनीताल में
कहा था मुझसे
क्या कहा क्या कहा
कहा था मुझसे शादी तेरी होगी अठारह साल में

पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था भोपाल में
पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था भोपाल में
कहा था प्यारे
क्या कहा क्या कहा
कहा था प्यारे कभी ना पड़ना शादी के जंजाल में

पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था नैनीताल में
पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था भोपाल में

अठारह साल और एक महीने की मैं हो गई राजा
हाँ अठारह साल और एक महीने की मैं हो गई राजा
घोड़े हाथी संग बराती ले के जल्दी से आ जा
बाहों के हार से
हार से हार से
भर दे मांग प्यार से
प्यार से प्यार से
चैन मुझे आएगा जब मैं आऊंगी ससुराल में

पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था भोपाल में
हाँ पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था नैनीताल में

शादीशुदा मर्दों की हालत देखी है मैने रानी
अरे शादीशुदा मर्दों की हालत देखी है मैने रानी
मैने सुनी है लोगों से दु:ख भरी उनकी कहानी
जा पीछा छोड़ दे
छोड़ दे छोड़ दे
शीशा-ए-दिल तोड़ दे
तोड़ दे तोड़ दे
मैं ना फंसने वाला हूँ तेरी अदाओं के जाल में

पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था नैनीताल में
हाँ पंडित जी ने हाथ मेरा देखा था भोपाल में
कहा था प्यारे
क्या कहा क्या कहा
कहा था प्यारे कभी ना पड़ना शादी के जंजाल में
.......................................................................
Pandit ji ne haath mera-Loafer 1996

Artists: Anil Kapoor, Juhi Chawla

Read more...

Dec 22, 2017

दाईं आँख बोले कभी बाईं-दायरा १९९६

दृष्टि का दायरा काफी विस्तृत होता है जो कंप्यूटर और मोबाइल
के प्रयोग से सिकुड रहा है. पेरिफेरल विज़न लॉस एक चीज़ है
जिसके शिकार आजकल सभी हो रहे हैं. इसमें आँखों के किनारों
से दिखना कम हो जाता है.

एक गीत सुनते हैं जिसमें दोनों आँखों के बीच को-ओर्डिनेशन
शायद नहीं है. दोनों आँखें अलग अलग समय पर संवाद करती
हैं. साहित्य है अतः आँख से कोई फल का रस भी निकल
सकता है. अनयूजुअल फेनोमिना है इसलिए गाने में भी इस बात
को ४ बार रिपीट किया गया है शुरू में माहौल बनाने के लिए.
गीत के अंत में केमिस्ट्री के कन्फर्मेट्री टेस्ट और ज्योमेट्री की
थ्योरम वाले अंदाज़ में इसकी पुष्टि भी की गयी है ३ बार गा
कर.

गीत है फिल्म दायरा से जिसे देवकी पंडित ने गाया है. गीत का
संगीत तैयार किया है आनंद मिलिंद ने और गुलज़ार ने इसे लिखा
है. देवकी पंडित की आवाज अनुराधा पौडवाल की आवाज़ के निकट
है.




गीत के बोल:

दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी

देख देख राहें नैना थकने लगे हैं
देख देख राहें नैना थकने लगे हैं
पिया किस देस जा के बसने लगे हैं
पिया किस देस जा के बसने लगे हैं
दाईं आँख रोये कभी बाईं आँख रोये
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले

दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी

एक आस डूबे मन की एक आस लागे
एक आस डूबे मन की एक आस लागे
जागी जागी सोये बिरहन सोई सोई जागे
जागी जागी सोये बिरहन सोई सोई जागे
दाईं ओर डोले कभी बाईं ओर डोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले

दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी बाईं आँख बोले
कित्ती बार ये किवाड़े भिड़े कभी खोले
दाईं आँख बोले कभी
……………………………………………………………
Dayin aankh bole kabhi-Dayra 1996

Read more...

Sep 12, 2017

आ जा रे आ सजना-रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ १९९६

देव आनंद को रंगीन युग में उनके खुद की बनाई हुई
फिल्मों के अलावा दूसरी फिल्मों में कम ही देखा गया.
सन १९६७ की ज्वेलथीफ के सीक्वेल के रूप में बनाई
गयी फिल्म रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ में देव आनंद के
अलावा अशोक कुमार भी मौजूद हैं. धर्मेन्द्र के अलावा
इस फिल्म में जैकी श्रोफ और शिल्प शिरोडकर भी
मौजूद हैं.

अलका याग्निक का गाया, आनंद बक्षी का लिखा और
जतिन ललित के संगीत वाला गीत सुनते और देखते
हैं.



गीत के बोल:

आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हो आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
मेरा मन जले मेरा तन जले
ओ मेरा मन जले मेरा तन जले
तू बाहों में ले ले मुझे
आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हो आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
मेरा मन जले मेरा तन जले
मेरा मन जले मेरा तन जले
तू बाहों में ले ले मुझे
आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हाँ आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे


मैंने किसी से कभी प्यार नहीं किया
कितनों ने पूछा इक़रार नहीं किया
मैंने किसी से कभी प्यार नहीं किया
कितनों ने पूछा इक़रार नहीं किया
मेरे होँठों पे हाँ आई है
ओ मेरे होँठों पे हाँ आई है
आज पहली दफ़ा जान ले
आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हो आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे

आँखें चुरा के जो गुज़र जाएगा तू
सारी उमर फिर पछताएगा तू
आँखें चुरा के जो गुज़र जाएगा तू
सारी उमर फिर पछताएगा तू
ले जाएगा मुझे और कोई
ले जाएगा मुझे और कोई
उससे पहले मुझे थाम ले
आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हो आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे

मेरा मन जले मेरा तन जले
ओ मेरा मन जले मेरा तन जले
तू बाहों में ले ले मुझे

आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
हो आ जा रे आ सजना तू छू ले मुझे
…………………………………………
Aaja re aa sajna-Return of jewelthief 1996

Artists: Dev Anand, Anu Agrawal

Read more...

Sep 8, 2017

बजा के बंसी-मेघा १९९६

फिल्म मेघा से आपको एक गीत सुनवाया था-बटन वाला. बटन
सबसे ज्यादा कपड़ों पर पाये जाते हैं. उसके बाद आता है स्विच
बोर्ड पर लगे खटकों के बटन. मोटा के स्टार्टर के बटन मुख्यतः
दो ही होते हैं-ऑन और ऑफ बटन या लाल बटन और हरा बटन.

मेघा फिल्म से अगला गीत सुनते हैं बंसी बजने वाला. इसे लिखा
है रवींद्र रावल ने और इसकी धुन तैयार की है राम लक्ष्मण उर्फ
विजय पाटिल ने. लता और नितिन मुकेश इसे गा रहे हैं.




गीत के बोल:

बजा के बंसी लूटा दिल महबूब मेरे महबूब
तूने महबूब मेरे महबूब
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
बजा के बंसी लूटा दिल महबूब मेरे महबूब
तूने महबूब मेरे महबूब
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप

जब तू छेड़े बंसी पे सरगम पायल मेरी छनके
तू मेरे लब पे आई मचल के नगमा हसीं बन के
दिन लगे छोटा रात लगे लंबी तेरे बिना ओ सनम
तू ना घबराना देखेगा ज़माना फासले ये होंगे खतम

बजा के बंसी लूटा दिल महबूब मेरे महबूब
तूने महबूब मेरे महबूब
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप

नज़र लगे न प्यार को अपने मांगे यही दिल दुआ
तेरी मेरी जोड़ी रब ने मिलायी हम तुम ना होंगे जुदा
पास जो मैं होती तेरी ये बंसी जब चाहे लब चूमती
शाम-ओ-सहर हाय आठों पहर मेरी बाहों में तू झूमती

बजा के बंसी लूटा दिल महबूब मेरे महबूब
तूने महबूब मेरे महबूब
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप

सुबह आफताब तू शाम का शबाब तू रातों का माहताब तू
फूलों में गुलाब तू जन्नत की शराब तू सबसे हसीं ख्वाब तू
गेसुओं के बादल नैनों का काजल तेरे लिए है पाया
ओ दुनिया को छोड़ के रिश्तों को तोड़ के तुझको ये दिल दे दिया

बजा के बंसी लूटा दिल महबूब मेरे महबूब
तूने महबूब मेरे महबूब
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
के देखा नहीं लाखों करोड़ों में मेघा तेरे जैसा रूप
………………………………………………………….
Baja ke bansi-Megha 1996

Artists: Rahul Roy, Karishma Kapoor

Read more...

Jul 21, 2017

तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना-रंगीला १९९६

फिल्म रंगीला के गीत भी रंगीले हैं. एक गीत सुनते हैं फिल्म से.

फिल्म: रंगीला
वर्ष: १९९६
गीतकार: महबूब
गायिका: आशा भोंसले
संगीत: ए आर रहमान




गीत के बोल:

तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है
कोई साथी नहीँ तेरा यहाँ तो ये कोई बात है
किसी को प्यार दे दे किसी का प्यार ले ले
इस सारे ज़माने में यही प्यारी बात है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है

किसी का तो सपना हो आँखों में तेरी
कोई दिलबर तो हो बाँहोँ में तेरी
कोई तो बने हमसफ़र राहोँ में तेरी
ये ज़िन्दगी तो वैसे एक सज़ा है
साथ किसी का हो तो और ही मज़ा है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है

ज़मीं आसमां से तो कुछ कह रही है
लहरें भी साहिल से कुछ कह रही है
चाँदनी भी चाँद से कुछ कह रही है
किसी ना किसी से कोई कुछ तो कह रहा है
तू दिल की बात कह दे  कहने में क्या है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है
………………………………………………………….
Tanha tanha yahan pe jeena-Rangeela 1996

Artist: Urmila Matondkar, Jackie Shroff

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP