Showing posts with label Hate Story 2. Show all posts
Showing posts with label Hate Story 2. Show all posts

Oct 16, 2017

पिंक लिप्स-हेट स्टोरी २ २०१४

लूप वाले संगीत को मैंने भी सुनना शुरू कर दिया है.  यूँ कहें सुनने
के अलावा मेरे पास विकल्प ज्यादा नहीं हैं. ड्राइविंग करते वक्त मुझे
मोबाइल नामक बीमारी को चिपकाने की आदत नहीं है. मैं फोन को
भी आराम देता हूँ. उस वक्त चाहे कॉल करने वाला उछल उछल और
कूद कूद के समुन्दर में ही क्यूँ न कूद जाए. ऐसे वक्त कॉल करना
सुनना तो दूर, संगीत सुनना आउट ऑफ क्वश्चन होता है. ऐसे में जो
जहाँ बजता मिल जाए सुन लेते हैं, चाहे वो ढाबों पे खाना खाने के बाद
एक विशेष जगह से आने वाली आवाजें ही क्यूँ न हों. सोचता हूँ उन
आवाजों पर भी शायद कभी एक हिंदी फिल्म बनेगी.

आज आपको एक गीत सुनवाते हैं- पिन क्लिप्स , नहीं नहीं वो तो मेरे
कान बजते हैं इसलिए ऐसा सुनाई देता है. गाना असल में है-पिंक लिप्स.
एक फिल्म है २०१२ की हेट स्टोरी २. अब ये न पूछ लीजियेगा ये गीत
मुझे फिल्म बातों बातों में के गीत ‘कहिये सुनिए’ की याद क्यूँ दिलाता
है. वो तो इसका संगीत कम से कम ५-६ गाने याद दिला देता है. उसमें
से २ तो विलायती गाने हैं .ज्ञान चक्षु खोलने वाला संगीत है ये तो.


अब आप सोचिये इस गीत को सनी लियोन पर फिल्माया गया है. इस
गीत को खुशबू ग्रेवाल नामक गायिका ने गाया हैं इसके अलावा इसे
मीट ब्रोस अंजन नामक ३ संगीतकारों की तिकड़ी ने भी गाया है. ये है
हरमीत, मनमीत और अंजन. गीत लिखा है कुमार साहब ने. इनका पूरा
नाम है राकेश कुमार.





गीत के बोल:

ओह कम टू मी
ओह कम टू मी
ना ना ना ना ना
कम टू सी
ना ना ना ना ना

होंठों पे बेईमानियाँ कर ले कर ले थोड़ी नादानियाँ
होंठों पे मनमानियाँ कर ले कर ले थोड़ी नादानियाँ
मुझे आधी रात को सताने लगे
मुझे अपने साथ तड़पाने लगे
टू आ जा पास ये बुलाने लगे
तुझे छूना चाहे मेरे ये मेरे ये मेरे
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पल पल तुझको करते मिस
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
आई नो यू वांट माय बेबी मेरे

ना ना ना ना ना ना ना ना रा
ना ना ना ना ना ना ना ना रा
ना ना ना ना ना ना ना ना रा
ना ना ना ना ना ना ना ना रा ना रा

हैलो हैलो बोल के बेबी लिप्स खोल के
हरकत ना कर नौटियाँ
मिसिंग तैनू होल डे लव यू मैनू बोल डे
अदावां तेरी हैगी नौटियाँ

यो हैलो हैलो बोल के बेबी लिप्स खोल के
हरकत ना कर नौटियाँ
मिसिंग तैनू होल डे लव यू मैनू बोल डे
अदावां तेरी हैगी नौटियाँ

मेरी ख्वाहिशों को तलब है तेरी
आ करीब आ अब कर ना देरी
मेरी ख्वाहिशों को तलब है तेरी
आ करीब आ अब कर ना देरी

तेरे फासले मुझे चुराने लगे
रफ़्तार साँसों की बढ़ाने लगे
टू आ जा पास ये बुलाने लगे
तेरी बात माने मेरे ये मेरे ये मेरे
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पल पल तुझको करते मिस
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिन क्लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स
आई नो यू वांट माय बेबी मेरे

ना ना ना ना ना ना ना ना रा
कम टू मी
ना ना ना ना ना ना ना ना रा
ना ना ना ना ना ना ना ना रा
ना ना ना ना ना ना ना ना रा ना रा
कम टू मी

दिल बारिशों में तरसने लगा
तेरी प्यास में ये धड़कने लगा
दिल बारिशों में तरसने लगा
तेरी प्यास में ये धड़कने लगा
तेरे हाथ में हाथ जो आने लगे
मेरे सोये अरमान जगाने लगे
टू आ जा पास ये बुलाने लगे
तेरे होना चाहे मेरे ये मेरे ये मेरे
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पल पल तुझको करते मिस
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
पिंक लिप्स पिंक लिप्स पिंक लिप्स
आई नो यू वांट माय बेबी मेरे

हैलो हैलो बोल के बेबी लिप्स खोल के
मिसिंग तैनू होल डे लव यू मैनू बोल डे
पिंक लिप्स
……………………………………………….
Pink lips-Hate story 2 2014

Artist: Sunny Leone

Read more...

Feb 7, 2015

कभी आईने पे लिखा तुझे- हेट स्टोरी २ २०१४

हमें बात की थी ऊंची पट्टी पर गाने वाले और एक जैसे
सुनाई देने वाले गायकों की. उसके साथ ही ये भी चर्चा की
थी-मूल हमेशा बढ़िया सुनाई देता है. आज एक गीत सुनते
हैं ऊंची पट्टी पर गाने वालों की पहली पीढ़ी के गायक का.
इनका नाम है कृष्णकुमार कुन्नथ जिन्हें हम के. के. के नाम
से जानते हैं. इनकी आवाज़ हमेश दूसरों से अलग रही क्यूंकि
इन्हें आवाज़ बना के गाने की ज़रूरत नहीं पढ़ती. इनकी
आवाज़ की अलबत्ता बहुत से नए गायक नक़ल करते सुनाई
देते हैं. इस चक्कर में ओरिजनल गायक यानि इन्हें गीत कम
मिलते हैं गाने को ये बहुत अफसोसजनक बात है.

इतनी भीड़ होने के बावजूद वो इस गाने के ज़रिये अपनी
उपस्थिति का अहसास करा चुके हैं. तनवीर गाजी के बोलों को
सुरों में ढाला है राशिद खान ने. फिल्म का नाम है हेट स्टोरी २.
ये २०१४ की फिल्म है. फिल्म में जय भानुशाली और सुरवीन
चावला प्रमुख भूमिकाओं में हैं.




गीत के बोल:

कभी आईने पे लिखा तुझे
कभी आँसुओं से मिटा दिया
कभी खत समझ के पढ़ा तुझे
कभी डायरी में छुपा दिया
एक पल भी तू मुझसे होता नहीं है जुदा
ऐ खुदा, ऐ खुदा...

तेरी तमन्ना आँखो में ले के
परछाइयों का पीछा किया हाँ
हर अजनबी से तेरा पता मैं
दीवानों की तरह (मैं) पूछा किया
तुझ बिन यूं लगता है, दिल है कहीं गुमशुदा
ऐ खुदा, ऐ खुदा...

तू ये ना जाने, कैसे तेरे बिन
रोया है पल पल ये दिल मेरा हाँ
आँसूं किसी ने पोंछे ना मेरे
तो याद आया आंचल तेरा
तन्हाई में अक्सर सुनता हूँ तेरी सदा
ऐ खुदा, ऐ खुदा...
...................................................
Kabhi Aayine Pe Likha Tujhe-Hate Story 2

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP