Showing posts with label Jonita Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Jonita Gandhi. Show all posts

Apr 19, 2017

मालूम-लेकर हम दीवाना दिल २०१४

आपने फिल्म यादों की बरात का गीत सुना. उस गीत के
मुखड़े से एक फिल्म का नाम बनता है जो सन २०१४ में
रिलीज़ हुई थी. उस फिल्म से अगला गीत सुनते हैं.

मेरे ख्याल से फिल्म का ये गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने
लिखा है. हाँ, संगीत के बारे में पुख्ता जानकारी है कि ये
ए आर रहमान का है. आजकल फिल्मों के बारे में जो
विवरण मिलता है उसमें कौन सा गाना कहाँ रेकोर्ड हुआ-
समुद्र में या ज़मीन पर, किसने फिल्म की शूटिंग अटेंड
करी किसने छोड़ी, किसने फिल्म के प्रोमोशन में ठुमके
लगाये वगैरह ज्यादा रहता है. बाकी का क्रिटिकली ऐक्लैम
या डिसक्लेम करवा लो प्रतियोगिता के साथ स्टार रेटिंग. 

लगे हाथ गायक कलाकारों के नाम भी जान लीजिए जो
हैं-जोनिता गाँधी, ह्रदय गट्टानी और नकाश अज़ीज़.




गीत के बोल:

जैसे ही समझ आ जायेंगे
आपको मिल जायेंगे
...................................................................................
Maloom-Lekar ham deewana dil 2014

Artists: Armaan Jain, Deeksha Seth

Read more...

Jul 26, 2016

कहाँ हूँ मैं-हाईवे २०१४

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म हाइवे से एक और गीत.
इस फिल्म में रहमान का संगीत है. बोल इरशाद कामिल
के हैं. खोजपरक गीत है ये. गाने वाला ढूंढ रहा है अपने
को के वो किस जहां में है.  इसे जोनिता गाँधी ने गाया है.

हमने कुछ समय पहले की पोस्ट में चर्चा छेडी थी संगीत
के बदलते ट्रेंड के बारे में. २०१० के बाद ज़्यादातर संगीत
लूप वाला बनने लगा है. इलैयाराजा और ए आर रहमान
भी बदलते समय के साथ अपनी गति बनाये हुए हैं. पिछले
कुछ सालों में रिलीज़ हुई फिल्मों के संगीत पर गौर किया
जाए तो हमें लगेगा कि पुराने संगीतकार नए संगीतकारों
के साथ साथ कदम-ताल मिला के चल रहे हैं.




गीत के बोल:

कहाँ हूँ मैं
कहाँ हूँ मैं अब

आहें डर खुशी रास्ते
कच्ची बातें सच्चे वास्ते
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं

मैंने भी तो आना था इसी तरफ
मेरी भी तो राहें हैं यहीं कहीं
उलझनों के दो राहें
रास्तों की ये बाहें
आते-जाते पूछती मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं

ऊनी ऊनी बादल में गयी सिमट
जैसे मैं हूँ जाड़ों की हवा कोई
सोचूं ना क्या पीछे है
देखूँ ना जो आगे है
मन ये मेरा पूछता मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं

यादें अब ज़मीन ख्वाहिशें
पक्की चाहत कच्ची कोशिशें
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं
...........................................................................
Kahan hoon main-Hidhway 2014

Artists-Randeep Hooda, Alia Bhatt

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP